/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
क्षेत्रीय दल व निर्दलीय कितने होंगे असरदार, पूर्ण बहुमत या गठबंधन की बनेगी सरकार
वर्ष 2005 व 2009 के विस चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन में आयी गिरावट, 2014के लोस चुनाव में पार्टी को 56विस सीटों में मिली जीत
रांची,26अक्टूबर।झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिए 25नवंबर, 2, 9, 14 व 20दिसंबर को पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे और चुनाव परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर होगी, लेकिन चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक विश्लेषक आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रदर्शन को लेकर आकलन करने में जुट गये है।
वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ, उस वक्त 32 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि झामुमो के 12 और कांग्रेस के 11 विधायक थे,वहीं राजद के 9, जदयू के 8 व अन्य की संख्या 9 थी। वर्ष 2005 में जब झारखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ, तो भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ, लेकिन 30 सीटों के साथ भाजपा पुनः सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जबकि झामुमो का भी ग्राफ बढ़ा, विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या 17 हो गयी, कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा, पार्टी के 9 विधायक चुनाव जीत कर आए।इसके अलावा राजद के 7, जदयू के 6 व अन्य की संख्या 12 रही। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटों में और कमी आयी, विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या महज 18 हो गयी,वहीं झामुमो विधायकों की संख्या भी 18 हो गयी। कांग्रेस के 14 विधायक जीते, लेकिन एक सदस्य लाल गोपालनाथ शहरण शाहदेव के दिन के बाद यह सीट आजसू पार्टी के खाते में चली गयी। झाविमो के 11, आजसू पार्टी के 6, राजद के 5 व अन्य की संख्या दस रही। इस तरह वर्ष 2000, 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में जहां क्षेत्रीय दलों का असर दिखा, वहीं अन्य (निर्दलीय व छोटे दलों) के सदस्यों की संख्या भी 9 से लेकर 12 तक रही। परंतु वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में से 56 क्षेत्रों में बढ़त हासिल की, जबकि झामुमो को महज 10 सीटों पर ही बढ़त मिली, वहीं कांग्रेस, झाविमो, भाकपा-माले, जय भारत समानता पार्टी को तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों, झारखंड पार्टी को दो और आजसू पार्टी को एक विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी।
पिछले तीन विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है, वहीं विरोधी खेमे में सबसे अधिक उत्साह सत्तारुढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं को है। झामुमो नेताओं का मानना है कि 14 महीने के अल्प कार्यकाल में हेमंत सरकार के कार्याें का फायदा पार्टी को मिलेगा। वहीं कांग्रेस अभी लोकसभा चुनाव में मिली पराजय के सदमे से ही ठीक तरीके से उबर नहीं पायी है, जबकि झाविमो के कई विधायकों ने पाला बदल लिया है,जिससे पार्टी के अंदर भगदड़ की स्थिति है। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के रांची लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन व अन्य कई सीटों में जमानत नहीं बचा पाने के कारण कार्यकर्त्ताओं में थोड़ी मायूसी जरुर है,लेकिन पार्टी की ओर से अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्त्ताओं के मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मधु कोड़ा की जय भारत समानता पार्टी, बंधु तिर्की के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस, एनोस एक्का के नेतृत्व वाले झारखंड पार्टी के अलावा अन्य विधायक अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय व छोटे दलों का प्रभाव दिखेगा या राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी अथवा गठबंधन की सरकार बनेगी, यह 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन ही पता चल पाएगा, फिलहाल सभी दल अपनी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुट गये है।
वर्ष 2000, 2005 व 2009 में झारखंड विस में विजयी व प्रतिद्वंदी की दलवार विवरणी-
वि.स. सं. विधानसभा क्षेत्र का नाम व श्रेणी विजयी प्रत्याशी प्रतिद्वंदी-1 प्रतिद्वंदी-2
दल प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत दल प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत दल प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
1. राजमहल (सामान्य)
2009 भाजपा अरुण मंडल 51277 झामुमो मो.तेजुद्दीन 40874 कांग्रेस थॉमस हांसदा 14782
2005 कांग्रेस थॉमस हांसदा 44546 निर्दलीय अरुण मंडल 25296 भाजपा कमल कृष्ण भगत 21639
2000 भाजपा अरुण मंडल-29.92प्रतिशत झामुमो नजरुल इस्लाम-17.84प्रतिशत
2. बोरियो(अजजा)
2009 झामुमो लेबिन हेम्ब्रम 37586 भाजपा ताला मरांडी 28546 झाविमो सूर्य नारायण हांसदा 25835
2005 भाजपा ताला मरांडी 44546 झामुमो लोबिन हेम्ब्रम 38227 निर्दलीय खुदू मुर्मू 7083
2000 झामुमो लेबिन हेम्ब्रम-38.74प्रतिशत भाजपा ताला मरांडी-34.10 प्रतिशत
3. बरहेट(अजजा)
2009 झामुमो हेमलाल मुर्मू 40621 निर्दलीय विजय हांसदा 20303 निर्दलीय साईमन माल्टो 14163
2005 झामुमो थॉमस सोरेन 42332 भाजपा साइमन माल्टो 28593 निर्दलीय समुयल मुर्मू 3893
2000 झामुमो हेमलाल मुर्मू 67.56प्रतिशत कंग्रेस लॉरेन हांसदा 28.89प्रतिशत
4. लिट्टीपाड़ा (अजजा)
2009 झामुमो साईमन मरांडी 29872 कांग्रेस अनिल मुर्मू 24472 भाजपा ठाकुर हांसदा 18835
2005 झामुमो सुशीला हांसदा 29661 भाजपा सोम मरांडी 22464 निर्दलीय अनील मुर्मू 22116
2000 भाजपा अरुण मंडल 29.92प्रतिशत झामुमो नजरुल इस्लाम 17.84प्रतिशत
5. पाकुड़ (सामान्य)
2009 झामुमो अकील अख्तर 62223 कांग्रेस आलमगीर आलम 56509 भाजपा संजीव कुमार 29723
2005 कांग्रेस आलमगीर आलम 717366 भाजपा बेनीप्रसाद गुप्ता 46000 माले मो.इकबाल 14773
2000 कांग्रेस आलमगीर आलम 48.10प्रतिशत भाजपा बेनीप्रसाद गुप्ता 30.84प्रतिशत
6. महेशपुर(अजजा)
2009 झाविमो मिस्त्र्ाी सोरेन 50734 भाजपा देवीधन टुडू 28764 एआईटीसी दुर्गा मरांडी 15836
2005 झामुमो सुफल मरांडी 45520 भाजपा देवीधन बेसरा 32704 ऑजसू मिस्त्र्ाी सोरेन 13812
2000 झामुमो सुफल मरांडी 41.98प्रतिशत भाजपा देवीधन बेसरा 30.16प्रतिशत
7. शिकारीपाड़ा(अजजा)
2009 झामुमो नलिन सोरेन 30414 झाविमो परितोष सोरेन 29422 जदयू राजा मरांडी 29009
2005 झामुमो नलिन सोरेन 27723 जदयू राजा मरांडी 24641 आजसू डेविड मुर्मू 18522
2000 झामुमो नलिन सोरेन 29ण्66 जदयू राजा मरांडी 26ण्36
8. नाला(सामान्य)
2009 भाजपा सत्यानंद झा 38119 झामुमो रवींद्रनाथ महतो 34171 भाकपा कालीचरण 19014
2005 झामुमो रवींद्र नाथ महतो 30847 भाजपा सत्यानंद झा 29725 भाकपा विशेश्वर खान 24493
2000 भाकपा विशेश्वर खान-23.30प्रतिशत झामुमो रवींद्रनाथ महतो-22.57 प्रतिशत
9. जामताड़ा(सामान्य)
2009 झामुमो विष्णु भैया 62784 कांग्रेस फुरकान अंसारी 49952 भाजपा बेबी सरकार 9228
2005 भाजपा विष्णु भैया 49387 कांग्रेस इरफान अंसारी-45895 निर्दलीय- वीरेंद्र मंडल 5049
2000 कांग्रेस फुरकान अंसारी 39.02प्रतिशत भाजपा विष्णु भैया-36.26प्रतिशत
10. दुमका (अजजा)
2009 झामुमो हेमंत सोरेन 35065 भाजपा लुईस मरांडी-32259 कांग्रेस स्टीफन मरांडी 27072
2005 निर्दलीय स्टीफन मरांडी 41387 भाजपा मोहरिल मुर्मू-35993 झामुमो हेमंत सोरेन-19610
2000 झामुमो स्टीफन मरांडी 38.65 भाजपा मोहरिल मुर्मू 33.65
11. जामा (अजजा)
2009 झामुमो स ता सोरेन 38514 भाजपा मनोजकुमार सिंह 25815 कांग्रेस सुशील मरांडी 12912
2005 भाजपा सुनील सोरेन 44073 झामुमो दुर्गा सोरेन 37443 राजद-मनोज कुमार सिंह 4252
2000 झामुमो दुर्गा सोरेन 48.95 भाजपा रवींद्र मरांडी 29.94
12. जरमुंडी (सामान्य)
2009 निर्दलीय हरिनारायण राय 33512 झामुमो देवेंद्र कुंवर 23002 कांग्रेस बादल 17941
2005 निर्दलीय हरिनारायण राय 28480 भाजपा देवेंद्र कुंवर 22171 राजद चक्रधर यादव 8884
2000 भाजपा देवेंद्र कुंवर 23.44 बसपा हरिनारायण राय 18.50
13. मधुपुर (सामान्य)
2009 झामुमो हुसैन अंसारी 47872 झाविमो शिवदत्त शर्मा 27403 भाजपा अभिषेक आनंद 26910
2005 भाजपा राज पालीवार 48745 झामुमो हुसैन अंसारी 41466 बसपा सहीम खान 25478
2000 झामुमो हुसैन अंसारी 30.57 भाजपा विकास सिंह 26.10
14. सारठ (सामान्य)
2009 झामुमो शशांक शे.भोक्ता 40275 कांग्रेस उदय शं.सिंह 30823 निर्दलीय रणधीर कुमार सिंह 21720
2005 राजद उदय शं.सिंह 66335 झामुमो शशांक शे. भोक्ता 51429 जदयू सतीश चंद्र राव 4495
2000 झामुमो शशांक शे. भोक्ता 51ण्12 भाजपा उदय शंकर सिंह 39ण्74
15. देवघर (अजा)
2009 राजद सुरेश पासवान 49596 झाविमो बलदेव दास 31852 जदयू कामेश्वर दास 13901
2005 जदयू कामेश्वर दास 43065 राजद सुरेश पासवान 33442 झामुमो मनोज कुमार दास 23930
2000 राजद सुरेश पासवान 41.09 जदयू शंकर पासवान 23.34
16. पोड़ैयाहाट (सामान्य)
2009 झाविमो प्रदीप यादव 51277 झामुमो सूरज मंडल 30388 भाजपा प्रशांत कुमार 24124
2005 भाजपा प्रदीप यादव 72342 झामुमो प्रशांत मंडल 48050 सपा आनंद कुमार 3693
2000 भाजपा प्रदीप यादव 43.93 झामुमो प्रशांत मंडल 29.03
17. गोड्डा (सामान्य)
2009 राजद संजय प्र.यादव 43459 भाजपा रघुनंदन मंडल 34677 झामुमो मनोहर टेकरीवाल 22820
2005 भाजपा मनोहर टेकरीवाल 43728 राजद संजय प्र. यादव 30639 कांग्रेस रजनीश आनंद 23877
2000 राजद संजय प्र.यादव 31.96 भाजपा दुखमोचन चौधरी 17.92
18. महगामा (सामान्य)
2009 कांग्रेस राजेश रंजन 43775 भाजपा अशोक कुमार 35629 झामुमो लाल बिहारी साव 12234
2005 भाजपा अशोक कुमार 46253 राजद रहमान सिद्दीक39825 बसपा अशोक कुमार 12885
2000 भाजपा अशोक कुमार 25.98 राजद रहमान सिद्दीक 17.46
19. कोडरमा (सामान्य)
2009 राजद अन्नपूर्णा देवी 46922 झाविमो रमेश सिंह 29639 भाजपा विजय कु.साव 27654
2005 राजद अन्नपूर्णा देवी 46452 निर्दलीय साजिद हुसैन 19998 भाजपा लालसा सिंह 19805
2000 राजद अन्नपूर्णा देवी 31.12 निर्दलीय सजिद हुसैन 13.40
20. बरकट्टा (सामान्य)
2009 भाजपा अमित यादव 39485 झाविमो जनकी प्र.यादव 30117 सपा दिंगबर कु.मेहता 21119
2005 भाजपा चितरंजन यादव37052 निर्दलीय दिगम्बर कु.महतो 30129 राजद जनकी प्र.यादव 25781
2000 भाकपा भुवनेश्वर प्र.मेहता 28.60 भाजपा खगेंद्र प्रसाद 27.84
21. बरही (सामान्य)
2009 भाजपा उमाशंकर अकेला 60043 कांग्रेस मनोज यादव 51959 निर्दलीय हरि मेहता 3482
2005 कांग्रेस मनोज यादव 58313 सपा उमाशंकरअकेला 49990 भाजपा कक्तामता प्र.अग्रवाल 4525
2000 कांग्रेस मनोज यादव 67.25 भाजपा महावीर साहू 18.55
22. बड़कागांव(सामान्य)
2009 कांग्रेस योगेंद्र साव 38681 भाजपा लोकनाथ महतो37315 आजसू रौशन लाल चौधरी 26944
2005 भाजपा लोकनाथ महतो 47283 कांग्रेस योगेंद्र साव 30902 भाकपा रमेंद्र कुमार 23992
2000 भाजपा लोकनाथ महतो 35.91 भाकपा पूरनराम 26.63
23. रामगढ (सामान्य)
2009 ऑजसू चंद्रप्रकाश चौधरी 61915 कांग्रेस शहजादा अनवर 36429 भाजपा अर्जुन राम 30138
2005 ऑजसू चंद्रप्रकाश चौधरी 51249 भाकपा नादरा बेगम 28970 झामुमो छेदी महतो 15821
2000 भाकपा बेहरा सिंह 34.78 झामुमो अर्जुन राम 24.50
24. मांडू(सामान्य)
2009 झामुमो टेकलाल महतो37198 कांग्रेस कु.महेश सिंह 29220 माले चंद्रनाथ पटेल 25902
2005 जदयू खीरु महतो 33350 झामुमो रामप्रकाश पटेल 23522 माले परमेश्वर महतो 15280
2000 झामुमो टेकलाल महतो-40.03 एसएपी खीरु महतो 15.89
25. हजारीबाग(सामान्य)
2009 कांग्रेस सौरभ न.सिंह 66514 भाजपा देवदयाल57227 निर्दलीय बलदेव राम 4376
2005 कांग्रेस सौरभ न.सिंह 39431 निर्दलीय बी.के.जायसवाल 36366 भाजपा देवदयाल 27964
2000 भाजपा देवदयाल 46.62 कांग्रेस लंबोदर पाठक 33.36
26. सिमरिया(अजा)
2009 झाविमो जयप्रकाश भोक्ता 34007 झामुमो गणेश गंझू 25982 भाजपा सत्यानंद भोक्ता 25982
2005 भाजपा उपेंद्र दास 31858 भाकपा रामचंद्र राम 24438 राजद- योगेंद्र साव 17859
2000 राजद योगेंद्र बैठा 41.38 भाजपा उपेंद्र दास 29.77
27. चतरा (अजा)
2009 राजद जर्नादन पासवान 67441 भाजपा सुबेदार पासवान 24883 कांग्रेस सहिन्द्र राम 18883
2005 भाजपा सत्यानंद भोक्ता 50332 राजद जर्नादन पासवान 45650 कांग्रेस संजय पासवान 5412
2000 भाजपा सत्यानंद भोक्ता 39.42 राजद जर्नादन पासवान 35.75
28. राजधनवार (सामान्य)
2009 झाविमो निजामुद्दीन अंसारी 50392 माले- राजकुमार यादव 45419 भाजपा रवींद्र राय- 27288
2005 भाजपा रवींद्र राय 42355 माले-राजकुमार यादव 39023 झामुमो-निमामुद्दीन अंसारी 38754
2000 भाजपा रवींद्र राय 29.71 माले राजकुमार यादव 27.37
29. बगोदर (सामान्य)
2009 माले विनोद कु.सिंह 54438 झाविमो-नागेंद्र महतो 47118 राजद-गौतम सागर राणा 13499
2005 माले विनोद कु.सिंह 68752 झामुमो नागेंद्र महतो 44272 जदयू खड़गधारी सिंह 6325
2000 माले महेंद्र प्र.सिंह 27.47 जदयू गौतम सागर राणा 30.90
30. जमुआ(अजा)
2009 झाविमो चंद्रिका महथा 42824 माले सत्य ना.दास 24297 भाजपा केदार हाजरा 19439
2005 भाजपा केदार हाजरा 49336 झामुमो चंद्रिका महथा 44202 माले-सत्यनारायण दास 21639
2000 राजद बलदेव हाजरा 50.66 भाजपा सुकर रविदास 23.41
31. गांडेय(सामान्य)
2009 कांग्रेस सरफराज अहमद 39624 झामुमो-सालखन सोरेन 31170 भाजपा पूनम प्रकाश 21865
2005 झामुमो सालखन सोरेन 36849 राजद- सरफराज अहमद 35337 भाजपा 32545
2000 झामुमो सालखन सोरेन 31.69 भाजपा लक्ष्मण स्वर्णकार 23.69
32. गिरिडीह (सामान्य)
2009 झाविमो निर्भय शाहबादी 28757 निर्दलीय मुन्ना लाल 21664 भाजपा चंद्रमोहन प्रसाद 18276
2005 झामुमो मुन्ना लाल 31895 भाजपा चंद्रमोहन प्रसाद24920 राजद निर्भय शाहबादी 21029
2000 भाजपा चंद्रमोहन प्रसाद 27ण्71 राजद निर्भय शाहबादी 26ण्56
33. डुमरी(सामान्य)
2009 झामुमो जगन्नाथ महतो 33960 जदयू दामोदर महतो 20292 निर्दलीय लालचंद महतो 19084
2005 झामुमो जगन्नाथ महतो 41784 राजद ललचंद महतो 23774 जदयू दामोदर महतो 16971
2000 जदयू लालंचद महतो 36.98 झामुमो शिवा महतो 23.11
34. गोमिया (सामान्य)
2009 कांग्रेस माधवलाल 31540 ऑजसू योगेंद्र प्रसाद 23237 निर्दलीय सबी देवी 19023
2005 भाजपा छत्रुराम महतो 34669 निर्दलीय माधवलाल 31227 बसपा छेवनारायण 23083
2000 निर्दलीय माधवलाल 40.3 भाजपा छत्रुराम महतो 27.44
35. बेरमो (सामान्य)
2009 कांग्रेस राजेंद्र प्र.सिंह 47703 भाजपा योगेश्वर महतो 41212 भाकपा अफताब आलम 20549
2005 भाजपा योगेश्वर महतो45927 कांग्रेस राजेंद्र प्र.सिंह 36639 भाकपा अफताब आलम 28211
2000 कांग्रेस राजेंद्र प्र.सिंह 37ण्71 भाजपा रामाधार सिंह 22.16
36. बोकारो (सामान्य)
2009 झाविमो समरेश सिंह 53753 कांग्रेस इजरायल अंसारी47449 जदयू शैलेंद्र महतो 34753
2005 कांग्रेस इजरायल अंसारी 44939 जदयू अशोक चौधरी 39898 झावकां समरेश सिंह 35644
2000 निर्दलीय समरेश सिंह 48.66 एसएपी अशोक चौधरी 16.82
37. च्ादनकियारी(अजा)
2009 ऑजसू उमाकांत रजक 46620 झाविमो अमर बाउरी 33103 जदयू हारु रजवार 13178
2005 झामुमो हारु रजवार 17823 ऑजसू उमाकांत रजक 13706 झावकां अमर बाउरी 12509
2000 झामुमो हारु रजवार 29.92 निर्दलीय सतीशचंद्र रजक 20.19
38. सिंदरी(सामान्य)
2009 झाविमो फूलचंद मंडल 40046 एमसीसी आनंद महतो 36283 भाजपा राजकिशोर महतो 18793
2005 भाजपा राजकिशोर महतो 41361 एमसीसी आनंद महतो 34358 सपा हफीजुद्दीन अंसारी 23937
2000 भाजपा फूलचंद मंडल 33.51 एमसीओ आनंद महतो 29.78
39. निरसा (सामान्य)
2009 मासस अरुप चटर्जी 68916 भाजपा अशोक मंडल 33379 फाब्ला अपर्णा सेनगुप्ता 17597
2005 फाब्ला अपर्णा सेनगुप्ता 50533 मसस अरुप चटर्जी 48196 भाजपा अशोक मंडल 30678
2000 मासस गुरुदास चटर्जी 30.40 फाब्ला सुब्रत सेनगुप्ता 29.76
40. धनबाद (सामान्य)
2009 कांग्रेस मन्नान मल्लिक55627 भाजपा राज सिन्हा 54725 निर्दल नीरज सिंह 17800
2005 भाजपा पीएन सिंह 83692 कांग्रेस मन्नान मल्लिक 62012 राजद हातिम अंसारी 6191
2000 भाजपा पीएन सिंह 48.82 कांग्रेस मन्नान मल्लिक 32.97
41. झरिया(सामान्य)
2009 भाजपा कुंती देवी 49124 कांग्रेस सुरेश सिंह 46115 राजद आबो देवी 9207
2005 भाजपा कुंती देवी 62900 कांग्रेस सुरेश सिंह 31312 राजद योगेंद्र यादव 20092
2000 भाजपा अरुण मंडल 29.92 झामुमो नजरुल इस्लाम 17.84
42. टुंडी (सामान्य)
2009 झामुमो मथुरा महतो 40787 झाविमो सबा अहमद 39869 भाजपा प्रदीप अग्रवाल 23199
2005 झामुमो मथुरा महतो 52112 राजद सबा अहमद 26175 भाजपा सुभाष चटर्जी 21501
2000 राजद सबा अहमद 24.34 झामुमो मथुरा महतो 24.19
43. बाघमारा(सामान्य)
2009 झाविमो ढुल्लू महतो 56026 जदयू जलेश्वर महतो 36066 कांग्रेस ओ.पी.लाल 27889
2005 जदयू जलेश्वर महतो54206 कांग्रेस ओपी लाल 43955 झावकां ढुल्लू महतो 25132
2000 एसएपी जलेश्वर महतो 42.56 कंग्रेस ओपी लाल 39.29
44. बहरागोड़ा (सामान्य)
2009 झामुमो विद्य्नुतवरण महतो 59228 भाजपा दिनेश षाड़ंगी 42068 आजसू समीर मोहंती 11465
2005 भाजपा दिनेश षाड़ंगी 51753 झामुमो विद्य्नुत व. महतो 48441 माले स्वप्न कु.महतो 10459
2000 भाजपा दिनेश षाड़ंगी 27.24 झामुमो विद्य्नुत व.महतो 26.06
45. घाटशिला (अजजा)
2009 झामुमो रामदास सोरेन 38283 कांग्रेस प्रदीप बलमुचू 37091 भाजपा सूर्य सिंह बेसरा 28561
2005 कांग्रेस प्रदीप बलमुचू 50936 निर्दलीय रामदास सोरेन 34489 भाजपा रामदास हांसदा 21352
2000 कांग्रेस प्रदीप बलमुचू 49.31 भाजपा बैजू मुर्मू 18.28
46. पोटका (अजजा)
2009 भाजपा मेनका सरदार 44095 कांग्रेस सुबोध सरदार 28385 झामुमो अमूल्यो सरदार 24789
2005 झामुमो अमूल्यो सरदार 53760 भाजपा मेनका सरदार 40001 जेपीपी सूर्य सिंह बेसरा 21162
2000 भाजपा मेनका सरदार 29.58 झामुमो कृष्णा मार्डी 20.84
47. जुगसलाई (अजा)
2009 आजसू रामदास सहिस 42810 भाजपा राखी राय 39325 झामुमो दुलाल भुईंया 35629
2005 झामुमो दुलाल भुईंया 59649 भाजपा हराधन दास 56995 राजद बलेदव हाजरा 6796
2000 झामुमो दुलाल भुईंया 59.26 भाजपा हराधन दास 40.56
48. जमशेदपुर पूर्वी (सामान्य)
2009 भाजपा रघुवर दास 56164 झाविमो अभय सिंह 33201 निर्दलीय आनंदबिहारी दूबे 10944
2005 भाजपा रघुवर दास 65116 कांग्रेस रामाश्रय प्रसाद 46718 राजद इंद्रजीत कालरा 2867
2000 भाजपा रघुवर दास 63.90 कांग्रेस केपी सिंह 20.34
49. जमशेदपुर पश्चिमी(सामान्य)
2009 कांग्रेस बन्ना गुप्ता 55638 भाजपा सरयू राय 52338 झामुमो मोहन कर्मकार 8002
2005 भाजपा सरयू राय 47428 सपा बन्ना गुप्ता 34733 लोजपा हिदाउतुल्ला खान 34124
2000 भाजपा एमपी सिंह 45.13 कांग्रेस शमसुद्दीनखान 20.70
50. ईचागढ़ (सामान्य)
2009 झाविमो अरविंद सिंह 45465 आजसू विश्वारंजन महतो 27829 झामुमो सुधीर महतो 21396
2005 झामुमो सुधीर महतो 56244 भाजपा अरविंद सिंह 45166 आजसू हिकिमचंद्र महतो 9213
2000 भाजपा अरविंद सिंह 35.17 झामुमो सुधीर महतो 23.20
51. सरायकेला (अजजा)
2009 झामुमो चंपई सोरेन 57156 भाजपा लक्ष्मण टुडू 53910 कांग्रेस कुलदीप सोरेन 16668
2005 झामुमो चंपई सोरेन 61110 भाजपा लक्ष्मण टुडू 60230 आजसू बास्को बेसरा 15096
2000 भाजपा अनंतराम टुडू 45.20 झामुमो चंपई सोरेन 37.16
52. चाईबासा (अजजा)
2009 झामुमो दीपक बिरुआ 30274 कांग्रेस बागुन सुम्ब्रई 22726 भाजपा मनोज लेयांगी 19068
2005 भाजपा पुतकर हेम्ब्रम 23448 निर्दलीय दीपक बिरुआ 18383 कंग्रेस विमल कु.सुम्ब्रई 15614
2000 कांग्रेस बागुन सुम्ब्रई 33ण्02 झामुमो दीपक बिरुआ 25ण्69
53. मझगांव(अजजा)
2009 भाजपा बड़कुंवर गगराई 34530 झामुमो निरल पूर्ति 24640 कांग्रेस अनिल बिरुली 9416
2005 झामुमो निरल पूर्ति 38827 भाजपा बड़कुंवर गगराई 33626 राजद गोवर्द्धन नायक 4006
2000 भाजपा बड़कुंवर गगराई 33.24 झामुमो निरल पूर्ति22.94
54. जगन्नाथपुर(अजजा)
2009 निर्दली गीता कोड़ा 37145 भाजपा सोनाराम बिरुआ 40874 झामुमो म्ंागलसिंह सुरेन 81405
2005 निर्दली मधु कोड़ा 26882 कांग्रेस मंगल सिंह सिंकू 12095 यूजीडीपी ज्वाला कोड़ा 8438
2000 भाजपा मधु कोड़ा 34.01 कक्तांग्रेस सोनाराम बिरुआ 24.23
55. मनोहरपुर (अजजा)
2009 भाजपा गुरुचरण नायक 27332 झामुमो नवमी उरांव 21084 यूजीडीपी जोबा मांझी 20820
2005 यूजीडीपी जोबा मांझी 26810 भाजपा गुरुचरण नायक 25213 झामुमो सुखदेव हेम्ब्रम 15173
2000 यूजीडीपी जोबा मांझी 35.34 भाजपा शिव बोदरा 24.56
56. चक्रधरपुर (अजजा)
2009 भाजपा लक्ष्मण गिलुआ 26969 झामुमो सुखराम उरांव 26692 कांग्रेस सुखदेव हेम्ब्रम 12202
2005 झामुमो सुखराम उरांव 41807 भाजपा लक्ष्मण गिलुआ21835 आजसू दशरथ गगराई 4156
2000 भाजपा चुमनू उरांव 30.19 झामुमो सुखदेव हेम्ब्रम 22.45
57. खरसावां (अजजा)
2009 भाजपा मंगल सिंह सोय 52661 कांग्रेस बास्को बेसरा 25442 निर्दली छोटाराय किस्कू 9906
2005 भाजपा अर्जुन मुंडा 74797 कांग्रेस कुंती सोय 19453 निर्दल शिवचरण हांसदा 4841
2000 भाजपा अर्जुन 50.78 कांग्रेस विजय सिंह सोय 35.18
58. तमाड़(अजजा)
2009 जदयू गोपालकृष्ण पातर 30678 आजसू विकास मुंडा 29207 कांग्रेस रामदयाल मुंडा 12359
2005 जदयू रमेशसिंह मुंडा 22195 निर्दल गोपालकृष्ण पातर 16295 निर्दल जगरनाथ मुंडा 12944
2000 जदयू रमेशसिंह मुंडा45.56 कांग्रेस कालीचरण मुंडा 22.25
59. तोरपा(अजजा)
2009 झामुमो पौलुस सुरीन 34551 भाजपा कोचे मुंडा 18752 झाविमो विजय मुंडू 16779
2005 भाजपा कोचे मुंडा 28965 झापा एनई होरो 20833 झामुमो पीटर बागे 11300
2000 भाजपा कोचे मुंडा 37.23 निर्दलीय एनई होरो 32.62
60. खूंटी (सामान्य)
2009 भाजपा नीलकंठ सिंह मुंडा 32061 झामुमो मसीचरण पूर्ति 31631 कांग्रेस रोशन सुरीन 20116
2005 भाजपा नीलकंठ सिंह मुंडा 43663 कांग्रेस रोशन सुरीन 27963 झापा एलेस्टर बोदरा 11240
2000 भाजपा नीलकंठ सिंह मुंडा 46.63ः कांग्रेस सुशीला केरकेट्टा 35.64
61. सिल्ली(सामान्य)
2009 आजसूु सुदेश कु.महतो 45673 झाविमो अमित कुमार 37966 कांग्रेस केशव महतो 7348
2005 आजसू सुदेश महतो 39281 झामुमो अमित महतो 19969 भाकपा संजय सिद्धार्थ 13755
2000 यूजीडीपी सुदेश महतो 44.69 कांग्रेस केशव महतो 28.58
62. खिजरी (अजजा)
2009 कांग्रेस सावना लकड़ा 41172 भाजपा रामकुमार पहान 38394 जेकेपी अमूल्य नी.खलखो 15387
2005 भाजपा कड़िया मुंडा 46101 कांग्रेस सावना लकड़ा 43473 यूजीडी अमूल नी.खलखो 21345
2000 कांग्रेस सावना लकड़ा 46.08 भाजपा करमा उरांव 35.50
63. रांची (सामान्य)
2009 भाजपा सीपी सिंह 66161 कांग्रेस प्रदीप तुलस्यान 39048 झामुमो सफरुद्दीन 5174
2005 भाजपा सीपी सिंह 74239 कांग्रेस गोपाल साहू 48119 राजद कृष्णा यादव 11370
2000 भाजपा सीपी सिंह 54.96 राजद जयसिंह यादव 19.70
64. हटिया (सामान्य)
2009 कांग्रेस गोपाल श.नाथ शाहदेव 39921 भाजपा रामजीलाल शारडा 39896 आजसू नवीन जायसवाल 22847
2005 कांग्रेस गोपालनाथ श.शाहदेव 46104 भाजपा केके पोद्दार 40897 राजद अभय सिंह 12481
2000 भाजपा रामजी शारडा 46.37 राजद अभय सिंह 26.73
65. कांके (अजा)
2009 भाजपा रामचंद्र बैठा 45244 कांग्रेस सुरेश बैठा 40674 झामुमो समरी लाल 16228
2005 भाजपा रामचंद्र बैठा 61502 झामुमो समरीलाल 46443 निर्दल रामजीत गंझू 12481
2000 भाजपा रामचंद्र नायक 46.18 राजद समरीलाल 27.05
66. मांडर (अजजा)
2009 झाजमं बंधु तिर्की 58924 कांग्रेस देव कु.धान 28953 निर्दल चमरा लिंडा 27073
2005 यूजीडी बंधु तिर्की 56597 कांग्रेस देव कु.धान 36365 भाजपा दिवाकर मिंज 26800
2000 कांग्रेस देव कु.धान 24.60 भाजपा दिवाकर मिंज 24.77
67. सिसई(अजजा)
2009 कांग्रेस गीताश्री उरांव 39258 भाजपा समीर उरांव 24252 झामुमो जेएस होरो 17427
2005 भाजपा समीर उरांव 34217 कांग्रेस शशिकांत भगत 33573 निर्दल सूयमोहन उरांव 6056
2000 भाजपा दिनेश उरांव 74.43 कांग्रेस बंदी उरांव 32.41
68. गुमला (अजजा)
2009 भाजपा कमलेश उरांव 39537 झामुमो भूषण तिर्की 27463 कांग्रेस जेएफ बाखला 21326
2005 झामुमो भूषण तिर्की 36266 भाजपा सुदर्शन भगत 35397 झापा बरनावस हेम्ब्रम 4079
2000 भाजपा सुदर्शन भगत 36.12 झामुमो बर्नाड मिंज 27.78
69. बिशुनपुर(अजजा)
2009 आरएकेपी चमरा लिंडा 44460 कंग्रेस शिव कु.भगत 27748 भाजपा भिखारी भगत 23463
2005 भाजपा चंद्रेश उरांव 24099 निर्दलीय चमरा लिंडा 23530 कांग्रेस शिव कु.भगत 21846
2000 भाजपा चंद्रेश उरांव 40.99 कांग्रेस भुखला भगत 33.93
70. सिमडेगा(अजजा)
2009 भाजपा विमला प्रधान 38478 कांग्रेस नियेल तिर्की 37363 जेकेपी एनोस एक्का 18252
2005 कांग्रेस नियेल तिर्की 47230 भाजपा निर्मल कु.बेसरा 38119 निर्दल लीवनस टेटे 6388
2000 कांग्रेस नियेल तिर्की 41.23 भाजपा चतुर बड़ाईक 39.40
71. कोलेबिरा (अजजा)
2009 झापा एनोस एक्का 28834 भाजपा एम.भगत 21332 कांग्रेस बेंजामिन लकड़ा 13499
2005 झापा एनोस एक्का 34067 कांग्रेस थियोडर किड़ो 29781 निर्दल चतुर बड़ाईक 6625
2000 कांग्रेस थियोडर किडो 45.12 भाजपा निर्मल कु.बेसरा 32.68
72. लोहरदगा अजजा)
2009 आजसू कमल कि.भगत 35807 कांग्रेस सुखदेव भगत 35195 भाजपा सघनु भगत 28933
2005 कांग्रेस सुखदेव भगत 35023 भाजपा सघनु भगत 28243 निर्दल करमा उरांव 12158
2000 भाजपा सघनु भगत 35.20 कांग्रेस इंद्रनाथ भगत 33.45
73. मनिका (अजजा)
2009 भाजपा हरिकृष्ण सिंह 18645 कांग्रेस रामेश्वर उरांव 16876 राजद रामचंद्र सिंह 15214
2005 राजद रामचंद्र सिंह 26460 झामुमो दीपक उरांव 16577 भाजपा यमुना सिंह 15682
2000 भाजपा यमुना सिंह 37ण्05 राजद रामचंद्र सिंह 17.84ः
74. लातेहार (अजा)
2009 भाजपा बैद्य्ननाथ राम 34522 राजद प्रकाश राम 34084 झामुमो रामदेव गंझू 10076
2005 राजद प्रकाश राम 18819 झामुमो रामदेव गंझू 13421 जदयू विद्य्नानाथ राम 13040
2000 जदयू बैद्य्ननाथ राम 31.18 राजद प्रकाश राम 19.99
75. पांकी (सामान्य)
2009 निर्दलीय विदेश सिंह 38455 जदयू मधु सिंह 18240 निर्दल एसबीपी मेहता 11297
2005 राजद विदेश सिंह 43349 माले विश्वनाथ ंिसंह22928 निर्दल मधु सिंह 16729
2000 एसएपी मधु सिंह 24.76 निर्दल विदेश सिंह 24.70
76. डालटनगंज (सामान्य)
2009 कांग्रेस केएन त्रिपाठी 43570 भाजपा दिलीप नामधारी 39335 बसपा अनिल चौरसिया 37380
2005 जदयू इंदरसिंह नामधारी 45386 निर्दलीयअनिल चौरसिया41625 राजद ज्ञानचंद पांडे 22954
2000 जदयू इंदरसिंह नामधारी 40.42 राजद अनिल चौरसिया 24.98
77. विश्रामपुर (सामान्य)
2009 कांग्रेस चंद्रेशखर दूबे 25609 राजद रामचंद्र चंद्रवंशी 17257 झामुमो वाई पाल 16102
2005 राजद रामचंद्र चंद्रवंशी 40650 कांग्रेस अजय दूबे 22046 भाजपा कृष्ण कु. मिश्र 15313
2000 कांग्रेस चंद्रशेखर दूबे 43.12 राजद रामचंद्र चंद्रवंशी 30.67
78. छत्तरपुर(अजा)
2009 जदयू सुधा चौधरी 25854 झामुमो मनोज कुमार 16108 कांग्रेस राधाकृष्ण किशोर 15575
2005 जदयू राधाकृष्ण किशोर 39667 राजद पुष्पा देवी 23234 निर्दल सुधा चौधरी 10399
2000 राजद मनोज कुमार 30.47 जदयू सुमित्रा पासवान 22.94
79. हुसैनाबाद (सामान्य)
2009 राजद संजय कु.सिं.यादव 26735 बसपा शिवपूजन मेहता 23172 जदयू दशरथ कु.सिंह 22163
2005 राकापां कमलेश कु.सिंह 21663 राजद संजय कु.सिं.यादव 21626 जदयू दशरथ कु.सिंह 20793
2000 राजद संजय कु.सिं.यादव 32.10 एसएपी दशरथ सिंह 25.27
80 गढ़वा (सामान्य)
2009 झाविमो सत्येंद्र न.तिवारी 50473 राजद गिरिनाथ सिंह 40412 झामुमो मिथिलेश ठाकुर 14180
2005 राजद गिरिनाथ सिंह 32142 जदयू सिराज अंसारी 24907 बसपा अनिल साव 17805
2000 राजद गिरिनाथ सिंह 44.69 भाजपा श्याम न.दूबे 32.65
81. भवनाथपुर(सामान्य)
2009 कांग्रेस अनंत प्र.देव 54690 निर्दल भानू प्र.शाही 32522 माले सोगरा बीबी 20901
2005 फाब्ला भानु प्र. शाही 38090 कांग्रेस अनंत प्र.देव 33040 राजद यासीन अंसारी 17897
2000 एसएपी रामचंद्र केसरी 31.70 कंग्रेस अनंत प्र.देव 24.79
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)