Latest News
क्या है महेंद्र सिंह धोनी होने का अर्थ ?
महेंद्र सिंह धोनी होने का अर्थ एक क्रिकेटर नहीं, महज गेंद और बल्ले के साथ होने वाला संघर्ष नहीं, सिर्फ विकेट के पीछे खड़े होकर दस्तानों के साथ गेंदों को कलेक्ट करने वाली विधा नहीं है ---महेंद्र सिंह धोनी होने का अर्थ है एक विचारधारा, एक दृष्टिकोण और अभिव्यक्ति का एक नवीन मापदंड जो जीते जी एक किंवदंती बन गया। जिन्होंने भी क्रिकेट को शुरू से फॉलो किया है और उसके सूक्ष्म स्वरूप का अन्वेषण किया है वह यह जान सकते हैं कि क्रिकेट को उसके शास्त्रीयता से अलग करने के बावजूद एक नए आयाम और एक नए क्षितिज के रूप में विस्तार पाना और उस को उस रुप में जीवन्त और अभिव्यक्त करना जिसमें सारी सफलताओं के बावजूद उसके "जेंटलमैन गेम" होने की मूल भावना प्रदर्शित होती रहे ,इन सारे समग्र आयामों , समग्र विस्तार, समग्र क्षितिज का पूरा नाम है:-- महेंद्र सिंह धोनी।
मध्यमवर्गीय जीवन के अथक संघर्ष का एक सार्थक स्वरूप जो अपनी मेहनत अपने जुझारूपन और अपने तेवरों की बदौलत एक धूमकेतु की तरह क्रिकेट के आकाश पर उदित होता है और फिर देखते देखते सारा विश्व उसकी चकाचौंध में रोशन हो जाता है। आक्रामक तेवरों वाले लंबे बालों का वह लड़का जैसे-जैसे जिम्मेदारियों को प्राप्त करता गया वैसे वैसे वह अपने मूल स्वरूप में परिवर्तन करते हुए गाम्भीर्य ,सहजता और प्रवाह का एक सहज माध्यम बन गया।
धोनी ने कई परंपरागत और सामान्य प्रचलित धारणाओं को झूठलाया । कहते हैं कि बरगद के नीचे कोई पौधा पनपता नहीं है लेकिन आखिर धोनी इसी का तो नाम है । धोनी रुपि बरगद के नीचे विराट, रोहित, बुमराह ,धवन, अश्विन ,जडेजा ,सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार ,इशांत शर्मा जैसे कई पौधों ने अपनी लंबाई और ऊंचाई प्राप्त करके पूर्ण वृक्ष का रूप धारण किया । कुलदीप , चहल जैसे स्पिनरों की गेंदबाजी को नए आयाम तक पहुंचाया। जिसे भी तराशा वह हीरा बन गया , जिसे भी छुआ वह सोना बन गया:---
"छू दिया जिसे वह स्वर्ण हुआ,
छू गई रात मधु प्रात हुई ।"
धोनी होने का अर्थ है कि विकेटकीपिंग की परंपरागत शैली ना होते हुए भी बिजली की चपलता से बैट्समैन का चंद सेन्टीमीटर पैर उठाना और सैकेण्ड के 0.07 भाग में बल्लेबाज के स्टंप उड़ा देना ।धोनी होने का अर्थ है की शुरू में ड़ीआरएस मेथड की एक्यूरेसी के संबंध में जो भी विसंगतियां थी उसके कारण उसको अंगीकार नहीं करने के बावजूद जब डीआरएस सिस्टम भारत ने स्वीकार किया, उसके बाद DRS का पर्याय बन जाना। वो आंखें, वो बुद्धि , वो क्षमता, वो एक्यूरेसी जो एक अंपायर के पास होनी चाहिए वह विकेट के पीछे खड़ा यह महान विश्लेषक क्षण भर के अपने प्रतिउत्पन्नमतित्व से डीआरएस का ऐसा बादशाह बनता है कि कालांतर में इसे "धोनी रिव्यू सिस्टम" के नाम से जाना जाना जाता है और 22 गज दूर खड़ा अंपायर भी यह तथ्य भली भांति जानता है यदि एमएस ने डीआरएस ले लिया है तो बैट्समैन शर्तिया आउट होगा और एमएस ने डीआरएस नहीं लिया है तो कहीं ना कहीं बैट्समैन नॉट आउट है।
धोनी होने का एक अर्थ यह भी है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए कब किस गति से किस ओवर में किस गेंदबाज पर आक्रमण करना एवं कब 1 रन को 2 रन और 2 रन को 3 रन में बदलना है, इसकी गणितीय संगणना। कब मैदान के किस कोने में किस तरीके से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना है , इसका सांख्यिकीय परावर्तन । धोनी होने का अर्थ है एक वृत्ताकार मैदान के सारे कोण, समकोण ,क्रम ,व्यतिक्रम की दृश्यात्मक ज्यामितिक अभिव्यक्ति । धोनी होने का अर्थ यह भी है कि चीता की गति से दौडने वाले धावक का अपने अन्तिम और वर्ल्ड कप सेमी फाइनल मैच में इंच भर के अन्तराल से रन आउट होने का दंश भी , मानों दुश्मन ने किसी शहंशाह को उसके सबसे मजबूत गढ़ में परास्त कर दिया हो और यह भी संदेश देता हो की यह महामानव भी एक इन्सान है, जो कह रहा हो कि:--
" कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता "
धोनी होने का अर्थ है कि मैदान में रहते हुए मैदान के खेल में पूरी तरह संलग्न होते हुए भी हार जीत के राग -विराग से परे एक सन्यासी होना। धोनी होने का अर्थ है एक सामान्य खिलाड़ी की सोच जहां खत्म होती है वहां से एक असाधारण खिलाड़ी के सोच की शुरुआत । धोनी होने का अर्थ है कि एक अकल्पनीय सफलता और श्रेष्ठता की ऊंचाई प्राप्त करने के बावजूद भी जमीन पर पांव कैसे टिकाये रखना और अपने बचपन के दोस्तों और अपने बचपन के जड़ों से जुड़ कर रिश्तो को निभाते हुए दुनिया की चर्चा से दूर रह कर अपनी दुनिया बसाना जिसकी आभा से पूरी दुनिया अभिभूत हो।
धोनी होने का अर्थ है कि ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने की सफलता हासिल करने , क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट मे नम्बर 1 होने, IPL की तीन ट्रॉफी प्राप्त करने के बाद किसी नवागंतुक यंगस्टर को हाथ में ट्रॉफी थमा कर खुद उस पूरे परिदृश्य से , कैमरामैन के कैमरे के विस्तार क्षेत्र से बाहर निकल जाना । गहराई से सोच कर देखे तो ये कोई सामान्य बात नहीं है । आज जहांलोग खुद के होर्डिंग, बैनर , पोस्टर छपवा कर गले में फूल माला डालकर प्रसिद्ध होने के, लाइमलाइट में आने के सारे जतन कर लेते हैं वही यह महानायक वैसे अवसर उत्पन्न करने के बाद अपने जूनियर्स को उस का आनंद उठाने का अवसर देता है और खुद सारे परिदृश्य से दूर बैठकर " कृष्ण भाव" से घटनाओं को घटित होते हुए देखता है । यह एक ईश्वरीय देन है जो खेल और खिलाड़ी से ऊपर उठकर धोनी को एक ऐसा व्यक्तित्व बनाती है जो असाधारण है, अकल्पनीय है, अतुलनीय है ।
धोनी होने का अर्थ है एक सहज पारिवारिक व्यक्ति जो एक पति भी है, पिता भी है , पुत्र भी है, मित्र भी है और परंपरागत रूप से अपने दायित्वों का बिना किसी आडंबर और दिखावे के निर्वाह करता है । धोनी होने का अर्थ है अपने जुनून के प्रति एक ऐसा लगाव -- जो कि मोटरसाइकिल प्रेम से लेकर खेती करने तक , एक ऐसी आस्था-- जो देवड़ी मन्दिर से तिरुपति मन्दिर में केश चढ़ाने तक, के बीच सहज इंसानी भावार्थों और आचरण के बीच फैला हुआ है।
धोनी होने का अर्थ एक ऐसा देश भक्त , एक ऐसा वीर सैनिक जो सेना की वर्दी पहनने में गर्व का अनुभव करता है और सरहद पर जाकर सेना का मनोबल बढ़ाता है। " पद्म भूषण" प्राप्त होने पर सेना की वर्दी में जाकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सैल्यूट करते हुए अपना यह पुरस्कार प्राप्त करता है। धोनी होने का एक मायने यह भी है कि अपने ही साथी खिलाड़ियों के आलोचनाओं से परे निष्काम भाव से देश हित में अपना काम करते रहना। गौतम गंभीर, इरफान पठान ,अजीत आगरकर जैसे न जाने कितने सामान्य योग्यता के खिलाडियों ने कमेंटेटर बनने का अवसर पाकर एवं सोशल मीडिया, समाचार तथा खेल चैनलों पर अपनी हीन ग्रंथियों से अभिप्रेरित होकर जाने कितनी भड़ास निकाली , जैसे कि उन्होंने जिंदगी भर भारत के लिए क्रिकेट खेलने की योग्यता प्राप्त की हो और धोनी के कारण उन्हें अवसर प्राप्त ना हुआ हो । लेकिन यह धोनी की महानता थी कि उसने ऐसी क्षुद्र बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं समझा। चाहे योगराज सिंह का आक्षेप हो को या वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों का अकारण ही गाहे-बगाहे छलका हुआ दर्द जिसमें उन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने कैरियर के पराभव के लिए धोनी को आक्षेपित किया। परंतु इस तथ्य में कोई सच्चाई नहीं होने के बावजूद धोनी ने कभी अपने शब्दों की सीमा रेखा को नहीं लांघा और एक गरिमामयी खामोशी इख्तियार किये रहा । कितना कटु होगा वह एहसास जिसमें देश हित में लिए गए निर्णय के लिए उसके साथी खिलाड़ी ने अपने अस्तित्व से जोड़कर उसकी आलोचना की फिर भी शिव की तरह से गरल को पीते हुए नीलकंठ बन जाना :----यही धोनी होने का अर्थ है ।
-== एक मिथक, एक दन्तकथा का महानायक =-
धन्यवाद,
गौरव पुष्प
उपायुक्त (विकास),
कटनी (म.प्र.)
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
