Latest News
कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त व डीआईजी करेंगे जांचःगृह सचिव
बच्चा चोरी के अफवाह में सात लोगों की हत्या का मामला, 18लोगों की हुई गिरफ्तारी
रांची,22मई। राज्य के गृह सचिव एस.के.जी. रहाटे ने कहा है कि 17 व 18 मई को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बच्चा चोरी के अफवाह के बाद हुई घटना की जांच कोल्हान प्रमंडल के आयक्त और डीआईजी करेंगे। उन्होंने बताया कि दो गुटों के बीच हुई झड़प का कारण अफवाह था और इस मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है और अज्ञात अभियुक्तों की भी पहचान की कोशिश की जा रही है।
गृह सचिव ने घटना के चार दिन बाद आज रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बागबेड़ा और राजनगर थाना में दो गुटों के बीच हुई झड़प का कारण अफवाह था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के तुरन्त बाद ही घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। दोनों ही घटनाओं की जांच के लिए कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त और डीआईजी की एक जांच समिति बनायी गयी है। समिति एक महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप देगी। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और कई लोगों के साथ पूछताछ की गयी है। साथ ही वाट्सएप्प ग्रुप के एक ग्रुप एडमिन से भी पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई थी, इस अफवाह की सत्यता की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने की थी लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। इस अफवाह को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गांव के मुखिया और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसे रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि गृह विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर सरकार की तरफ से अफवाहों को रोकने के लिए बैनर, पोस्टर, टीवी, समाचार पत्र, वाट्सऐप ग्रुप आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों को दो -दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की राशि देगी।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह की जांच एडीजी सीआईडी से करवायी गयी थी लेकिन संबंधित क्षेत्र या आस पास के क्षेत्र में ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से दंगा फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस घटना से जुड़े किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जायेगा। फिलहाल घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और वहां पुलिस विभाग के कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं। श्री पांडेय ने कहा कि 20 मई को जमशेदपुर में हुई घटना और सरायकेला तथा बागबेड़ा की घटनाएं बिलकुल अलग हैं। सा बर क्राइम के विषय पर उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह को फैलाने के लिए वाट्सऐप और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता है। झारखण्ड पुलिस ऐसे साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए अब सभी जिले में साइबर मामले में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े कानून की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए और इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों और खास कर युवाओं को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद बागबेड़ा और राजनगर के थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। श्री पांडेय ने मीडिया से आग्रह किया कि वे भी लोगों को साइबर क्राइम और अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित करें। संवाददाता सम्मेलन में आर के मल्लिक, एडीजी, संपत मीणा, आईजी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
घटना के बाद से सभी अभियुक्त परिवार समेत घरों से हुए गायब
18मई को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के शोभापुर एवं उसके अलग-बगल के गांवों में चार निर्दाष ग्रामीणों शेख नईम, मो. सज्जाद, सिराज खां और शेख अलीम की हत्या कर दी गयी। इस मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही 38 लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य सैकड़ों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से मात्र दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी सरायकेला पुलिस द्वारा की जा सकी है , बाकी के सभी अभियुक्त घटना के बाद से परिवार समेत अपने घरों से गायब है। गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने पुलिसिया पूछताछ में बताया है कि एक अफवाह दो-तीन दिनों से उस इलाके में फैली हुई थी कि बच्चा चोर गिरोह घूम रहे है, इसी क्रम में 18 मई को सुबह लगभग चार बजे के पास एक इंडिका कार में सवार चार लोगों को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के नहीं रोके जाने की वजह से शक के आधार पर भीड़ जमा हो गयी। इस भीड़ ने एक व्यक्ति को शोभापुर गांव में मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया, बाद में उसकी मौत हो गयी। सूचना प्राप्त होने पर राजनगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी एवं थाना प्रभारी शोभापुर पहुंचकर मुर्तजा नाम के एक व्यक्ति को भीड़ से निकाल कर बचाया, साथ ही उनकी उपस्थिति में शोभापुर में रहने वाले किसी अन्य व्यक्ति को हानि पहुंचाने से रोका दिया गया। इसके बावजूद अन्य स्थानों पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गयी।
इधर,पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में तीन निर्दाष व्यक्तियों विकास कुमार वर्मा, गौतम कुमार वर्मा तथा गंगेश गुप्ता की हत्या उग्र भीड़ के द्वारा बच्चा चोर गिरोह समझ कर दी गयी। इस मामले में स्थानीय बागबेड़ा थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी,जिसमें 17 व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है और अन्य अभियुक्तों की पहचान की कार्रवाई चल रही है।इसमें से चार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घटना को लेकर जमशेदपुर शहर में उपद्रवी तत्वों ने 19 व 20 मई को जमशेदपुर शहर में शांति भंग करने का प्रयास किया। इस संबंध में मानगो, बिष्टुपुर, आजादनगर, साकची, जुगसलाई व बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 102 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
एडीजी अभियान व आईजी एसटीएफ के नेतृत्व में तुरंत हुई कार्रवाई
18मई की घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस महानिदेशक अभियान और पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ को सरायकेला भेजा गया, ताकि वहां जिला प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस मामले में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जमशेदपुर की स्थिति को सामान्य बनाने तथा उनके अनुसंधान में सहायता पहुंचाने के लिए आईजी अभियान आशीष बत्रा के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम जमशेदपुर में कैंप कर रहे है।
जमशेदपुर पुलिस वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से बच्चा चोर गिरोह के संबंध में अफवाह फैलाने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है।इस संबंध में पुलिस ने एक एडमिन ग्रुप के संचालक को भी बुलाकर पूछताछ की है।
राजनगर व बागबेड़ा थाना प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
बच्चा चोरी के अफवाह के बाद फैली हिंसा के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान से प्रारंभिक प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत राजनगर और बागबेड़ा के थाना प्रभारियों को संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं बागबेड़ा की घटना में मारे गये आश्रितों और घायलों को अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है, जबकि राजनगर मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
