Connect with us

Latest News

कोरोना महामारी का रिकवरी दर 90 प्रतिशत से ऊपर, मृत्यु दर बेहद कम-हेमन्त

Published

on


सोनिया गांधी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से बात की
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वर्तमान समय देश और राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण है। आर्थिक और रोजगार का संकट हमारे समक्ष है। यह सामूहिक लड़ाई है। केंद्र सरकार को बतौर विपक्ष यूपीए विभिन्न राज्यों की स्थिति से अवगत कराए। प्रधानमंत्री को झारखण्ड की स्थिति से अवगत कराया है। यूपीए द्वारा लागू की गई मनरेगा किसानों, बेरोजगारों और जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब झारखण्ड केंद्र को मनरेगा में नीतिगत अधिकार से आच्छादित करने का आग्रह करेगी, जिससे मनरेगा में योजना का चयन, मजदूरी दर का निर्धारण का अधिकार मिले। राज्य सरकार दिव्यांगों, बुजुर्गों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध करा, उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर सके। राज्य में मनरेगा मजदूरी की दर कम है, जिसकी मांग केंद्र सरकार से मांग की गए है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री यूपीए शाशित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बोल रहे थे।
सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्य किया
मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखण्ड में संक्रमण से पूर्व और बाद में सामाजिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्य किया गया। यह सुखद है कि झारखण्ड में संक्रमित लोगों का रिकवरी दर 90 प्रतिशत से ऊपर है, मृत्यु दर कम है। अपने सीमित संसाधनों से सरकार लोगों की सेवा में जुटी है। आनेवाले दिनों में हमें स्वास्थ्य सेवा में आत्मनिर्भर होना होगा। सरकार को इस बात का गर्व है कि आज सभी व्यवस्था सरकारी व्यवस्था पर टिका है। सरकारी व्यवस्था ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी किया है। संकट के दौर में लोगों का भरोसा भी सरकारी व्यवस्था पर बढ़ा है।
धन संग्रह की व्यवस्था राज्य में भी होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की मार झारखण्ड झेल रहा है। समय पर झारखण्ड को उसका हिस्सा नहीं मिल पाता है। आर्थिक संकट देश समेत सभी राज्यों में है। राज्य में भी धन संग्रह की व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से गरीबों, बेरोजगारों को क्या मिलेगा, यह सर्वविदित है। मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
देश में लॉकडाउन फेल-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि हिंदुस्तान में लॉक डाउन फेल हो चुका है। लॉकडाउन ने अपना काम नहीं किया। देश में संक्रमण लगातार फैल रहा है। देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है। गरीबों, किसानों, मजदूरों, लघु उद्योगों की मदद नहीं की गई तो देश को आर्थिक संकट झेलना होगा। सरकार ने पैकेज के माध्यम से कर्ज देने की बात की है। देश की जनता जो कर नहीं देती है, उनके खाते में सरकार 7 से 8 हजार रूपये की आर्थिक मदद करे। हमें विपक्ष में रहते हुए भारत को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकार पर दबाव बनाना होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, श्री शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सीताराम येचुरी, शरद यादव, उमर अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, पीके गुजारिकटी व यूपीए घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.