/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
कैबिनेट विस्तार आज,चंद्रशेखर, मन्नान व योगेंद्र लेंगे शपथ
रांची,23अगस्त। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का कल शनिवार को मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया जाएगा। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कल कांग्रेस के तीन विधायकों चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे, मन्नान मल्लिक और योगेंद्र साव को मंत्री के रुप में पद एवं गोपनीयता के रुप में शपथ दिलायी जाएगी।
राजभवन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल अपराह्न 4.30बजे राजभवन के बिरसा पंडप में राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद तीनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरुप कल आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी कांग्रेस नेतृत्व की ओर से हरी झंडी मिल जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह कर मंत्रिमंडल का विस्तार करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक 82सदस्यीय झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है, वहीं संवैधानिक बाध्यतता के अनुसार भी मंत्रिपरिषद में 12 सदस्यों का होना अनिवार्य है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान द्वारा तीन सदस्यों के नाम पर निर्णय नहीं लिये जाने के बाद अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार नहीं हो पाया था, जिसके कारण विपक्षी दलों की ओर से राज्य सरकार पर कटाक्ष किया जा रहा था।
कांग्रेस,झामुमो व राजद समेत अन्य दलों के विधायकों के समर्थन से बनी गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी को हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद में पांच कोटा मिला है,जिसमें से राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ ही शपथ ले लिया था, वहीं कांग्रेस की गीताश्री उरांव को 4 जुलाई को मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी थी। अब कल दूसरे विस्तार में कांग्रेस के ही तीन सदस्यों को मंत्री के रुप में शपथ दिलायी जाएगी, जबकि राजद कोटे से दो और झामुमो कोटे से चार मंत्रियों ने पहले ही शपथ ले ली है।
चंद्रशेखर दूबे, मन्नान मल्लिक व योगेंद्र साव का संक्षिप्त परिचय
कांग्रेस हाईकमान ने हेमंत सोरेन सरकार में पार्टी के तीन विधायकों चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे, मन्नान मल्लिक और योगेंद्र साव को शामिल करने का निर्णय लिया है। चंद्रशेखर दूबे जहां चार बार विधायक रहे है, वहीं एक बार वे धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए है, वहीं मन्नान मल्लिक ने वर्ष 2009 में पहली बार धनबाद विधानसभा क्षेत्र से और योगेंद्र साव ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र् से विजयी हुए है। तीनों भावी मंत्रियों का संक्षिप्त जीवन परिचय इस तरह है
चंद्रशेखर दूबे

1.नाम- चन्द्रशेखर दूबे
2.क्षेत्र संख्या एवं नाम- 77-विश्रामपुर
3.दल का नाम- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
4.जन्म तिथि- 02-01-1946
5.जन्म स्थान- ग्राम-चोका, जिला – गढ़वा
6.पिता का नाम- स्व0 अनिरुद्ध दूबे
7.माता का नाम- स्व0 नैनतारा देवी
8.पेशा/व्यवसाय- खेती, राजनीति
9.वैवाहिक स्थिति- विवाहित
10.संतान- तीन पुत्र
11.पारिवारिक पृष्ठभूमि-सामान्य कृषक एवं समाज सेवी परिवार
12.शैक्षणिक योग्यता-मैट्रीक
13.सांसद/विधायक के रुप में निर्वाचन- 1985, 1990 एवं 2000 में विश्रामपुर से निर्वाचित।
बिहार सरकार के श्रम मंत्री (झारखंड गठन के पूर्व तक)
14.जेल यात्रा (यदि हो)-
15.साहित्य के क्षेत्र में आदर्श- प्रेमचन्द
16.राजनीति के क्षेत्र में आदर्श- स्व0 विन्देश्वरी दूबे
17.खान-पान एवं अन्य आदर्श- शाकाहारी, फुटबाल मैच देखना
18.विदेश यात्रा- नहीं
19.अन्य सूचनायें- तीन कालेजों, दो उच्च विद्य्नालयों की स्थापना एवं संचालन, मजदूर आंदोलनों में सक्रियता, ट्रेड यूनियन(इंटक) से संबद्ध ।
20.स्थायी पता- ग्राम-चोका, पो0-बेलहल, जिला- गढ़वा ।
21.स्थानीय पता- दूबे निवास, बूटी रोड, राँची
योगेंद्र साव

1.नाम- योगेन्द्र साव
2.क्षेत्र संख्या एवं नाम- 22-बड़कागाँव
3.दल का नाम- इण्डियन नेशनल कांग्रेस
4.जन्म तिथि- 18 अगस्त, 1964
5.जन्म स्थान- पहरा, पो0 – हेवई (हजारीबाग)
6.पिता का नाम- लक्ष्मण साव
7.माता का नाम- श्रीमती सुमित्रा देवी
8.पेशा/ व्यवसाय- राजनीति
9.वैवाहिक स्थिति- विवाहित
10.संतान- 2 लड़की एवं 1 लड़का
11.पारिवारिक पृष्ठभूमि- कृषि एवं सामाजिक कार्य
12.शैक्षणिक योग्यता- इण्टरमीडिएट
13.सांसद/विधायक के रुप में निर्वाचन- विधायक, 2009
14.जेल यात्रा (यदि हो)- नहीं
15.साहित्य के क्षेत्र में आदर्श- प्रेमचन्द
16.राजनीति के क्षेत्र में आदर्श- स्व0 राजीव गांधी एवं सोनिया गाँधी
17.खान-पान एवं अन्य आदर्श- शाकाहारी एवं मांसाहारी
18.विदेश यात्रा- नहीं
19. स्थायी पता-ग्राम- पहरा, पो0- हेवई, थाना- केरेडारी (हजारीबाग)
20.स्थानीय पता- 149, 150 एवं 151, विधायक आवास, राँची।
मन्नान मल्लिक

1.नाम- मन्नान मल्लिक
2.क्षेत्र संख्या एवं नाम- 40-धनबाद
3.दल का नाम- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
4.जन्म तिथि- 08 जुलाई 1943
5.जन्म स्थान- भुतगडघ्यि, थाना-झरिया जिला-धनबाद
6.पिता का नाम- स्व0 सुलेमान मल्लिक
7.माता का नाम- स्व0 हुमैश खातुन
8.पेशा/ व्यवसाय- वकालत
9.वैवाहिक स्थिति- विवाहित
10.संतान- तीन
11.पारिवारिक पृष्ठभूमि- पिता-स्वतंत्रता सेनानी
12.शैक्षणिक योग्यता- बी.एस.सी., बी.एल.-अधिवक्ता
13.सांसद/विधायक के रुप में निर्वाचन- 2009
14.जेल यात्रा (यदि हो)- नहीं
15.साहित्य के क्षेत्र में आदर्श- गालीब, दिनकर, प्रेमचन्द
16.राजनीति के क्षेत्र में आदर्श- महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरु, मौलाना अब्दुल कलाम, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी ।
17.खान-पान एवं अन्य आदर्श- शाकाहारी, मंसाहारी
18.विदेश यात्रा- हाँ
19.स्थायी पता- 13-एम.आई.जी.हाऊसिंग कॉलोनी, धनबाद ।
20.स्थानीय पता- 140-142, विधायक आवास, राँची।
21.विशेष (यदि हो)- धनबाद जिला काँग्रेस अध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस झारखण्ड शाखा के उपाध्यक्ष ।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)