Latest News
किसान के आत्महत्या मामले में जांच के आदेश
नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मृतक किसान के घर,परिजनों को दी सांत्वना, भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार को कार्यसंस्कृति बदलने की दी नसीहत
रांची,12जून। रांची के पिठौरिया में रहने वाले कर्ज में डूबे किसान कलेश्वर महतो के आत्महत्या मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिये है, वहीं कृषि सचिव ने भी आनन-फानन में चार सदस्यीय समिति का गठन कर तुरंत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। जबकि इस मामले में सियासत भी तेज हो गयी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन आज मृतक किसान के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। वहीं इस मामले में भाजपा सांसद कड़िया मुंडा ने ही अपनी सरकार को कार्यसंस्कृति बदलने की नसीहत दी है। जबकि राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है।
कर्ज में डूबे किसान द्वारा परेशान होकर आत्महत्या किये जाने के मामला आने के बाद आज अचानक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी। मुख्यमंत्री ने किसान द्वारा सुसाइड करने के मामले की जांच के आदेश दिया और कृषि सचिव द्वारा चार सदस्यी समिति गठित करने के बाद सरकार के अधिकारी भी आनन-फानन में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
नेता प्रतिपक्ष ने मृतक परिजनों से मुलाकात की
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने भी आज दोपहर पिठौरिया थाना क्षेत्र के सेमलबेड़ा गांव स्थित मृतक किसान के घर उनके परिजनों से मुलाकात की और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये देने की मांग की। इसके अलावा आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की। हेमंत सोरेन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है, बंद कमरे से सरकार चल रही है और सूबे में विधि व्यवस्था की स्थिति भी बदतर हो गयी, वहीं किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
किसानों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर-सीपी सिंह
इधर राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह मामला मामला आत्महत्या का है, या हत्या का या फिर कुछ और, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि वाकई यह आत्महत्या है।
कार्यसंस्कृति बदले सरकार-कड़िया
रांची में एक किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना से आलोचना के घेरे में आई रघुवर सरकार पर अब अपने भी निशाना साधने लगे हैं । खूंटी सांसद कड़िया मुंडा ने किसानों की समस्या को लेकर सरकार को कार्यसंस्कृति बदलने की नसीहत दी है तो पार्टी के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों के लिए राहत पैकेज एवं दो साल से लंबित फसल बीमा के भुगतान की मांग की है । खूंटी में कृषि जागृति अभियान के उदघाटन के मौके पर दोनो नेताओं ने यह बातें कही । सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि पहले अधिकारी गांवों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं को तय करते थे लेकिन अब एसी कमरे में योजनाएं तय होती है जो टारेगट आधारित होती है जिसके कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं ।
गौरतलब है कि रांची के पिठौरिया में किसान कलेश्वर महतो ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई।मरने से पहले किसान ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में लिखा है कि किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक कर्ज और फसलों के नुकसान से परेशान हो कर वह यह कदम उठा रहा है। मृतक ने अपने सुसाइडल नोट में पुलिस से यह भी आग्रह किया कि मौत के बाद परिजनों को इसके लिए परेशान नहीं किया जाए, वहीं परिजनों को भी उसकी मौत पर रोने से मना किया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
