/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ विस में हंगामा
विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण 45मिनट की कार्यवाही रही बाधित, पारा शिक्षकों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त
रांची,26अगस्त।झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक निर्मला देवी और पारा शिक्षकों के आंदोलन को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया,जिसके कारण सदन की कार्यवाही करीब 45 मिनट तक बाधित रही।
इस संबंध में मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात कर निर्मला देवी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने सही तथ्यों की जानकारी के लिए डीजीपी को जांच का आदेश दिया था। इसके बाद भी निर्मला देवी अपनी मांग को लेकर वेल में आ गयी।
पारा शिक्षकों के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले दिन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है,इसके लिए गुणवत्ता युक्त शिक्षक भी जरुरी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग के साथ्व बैठक कर पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की भी अनुशंसा उन्होंने की है और कल शिक्षा सचिव के साथ बैठक करने के बाद वे पारा शिक्षकों के संबंध में लिये गये निर्णय के संबंध में विधिवत जानकारी सदन को देंगे।
इससे पहले मॉनसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 11.00बजे शुरु होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य हल्ला-हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्य पारा शिक्षकों को वेतनमान देने और सत्र के दौरान विधायक की गिरफ्तारी पर एतराज जता रहे थे।झाविमो के प्रदीप यादव, झामुमो के स्टीफन मरांडी और कांग्रेस के आलमगीर आलम समेत अन्य विपक्षी सदस्य अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर हंगामा करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भी पारा शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मानवीय संवेदना से जुड़ा मसला है। वहीं स्टीफन मरांडी व प्रदीप यादव का कहना था कि सरकार ने पारा शिक्षकों को बुधवार तक फैसला लिए जाने का भरोसा दिलाया था। इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने खुद बैठक कर पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है।
इस बीच कांग्रेस व अन्य विपक्षी विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी को लेकर शोर-शराबा करने लगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि पार्टी विधायकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री ने डीजीपी से जांच करवा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। वहीं प्रदीप यादव ने निर्मला देवी की गिरफ्तारी के समय पर एतराज करते हुए कहा कि जब विधानसभा सत्र चल रहा है और उनपर राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान मामला दर्ज किया गया है और ऐसे मामले में अदालतों से भी विधायक को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मिलती रही है, तो हजारीबाग एसपी को इतनी जरुरत क्यों महसूस हुई कि तुरंत निर्मला देवी को गिरफ्तार करना पड़ा,क्या हजारीबाग जिले में सभी वारंटी को पकड़ लिया गया है और निर्मला देवी ही अंतिम वारंटी थी। संसदीय कार्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक निर्मला देवी के पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव घटना के दौरान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मंत्री रहते हुए इनके पति पर उग्रवादियों का साथ देने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और पिछली सरकार में भी वे गिरफ्तार िकये गये थे। उन्होंने बताया कि बड़कागांव में झड़प के दौरान इनके समर्थकों ने पुलिस से हथियार छिनने की कोशिश और बिना अनुमति के स्कूल में रैली की गयी।उन्होंने बताया कि रैली के बाद भीड़ इतनी उग्र हो गयी कि पुलिस लाठीचार्ज व अश्रुगैस के प्रयोग के बाद फायरिंग भी करनी पड़ी, कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई और प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि वारंट जारी होने के बाद भी विधायक निर्मला देवी के मानसून सत्र्ा में हिस्सा लेने की खबर छपने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज विपक्षी सदस्यों की ओर से निर्मला देवी की गिरफ्तारी व पारा शिक्षकों को लेकर दो कार्यस्थगन प्रस्ताव दिये गये है,जिसे अमान्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी के संबंध में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक की ओर से यह सूचना दी गयी है कि बड़कागांव थाना के कांड संख्या 167/15, दिनांक 14.07.2015 के तहत निर्मला देवी व अन्य के खिलाफ भादवि की धारा 147,148,149, 342,322, 333, 337, 379,353, 153एए, 420, 435, 120बी व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व में भी राज्य के मुख्य सचिव ने डीसी व एसपी को पत्र लिखकर दुर्व्यवहार करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है, सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या जन प्रतिनिधि होना गुनाह है, सांसद, विधायक व मुखिया बनना गुनाह है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिकारी के पास घूस लेने नहीं जाते है ,बल्कि काम कराने जाते है और काम नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करते है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके मोबाइल में एक वॉयस टेप है, जिसे सुनने से पता चल जाएगा कि अधिकारियों का रवैया क्या है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर जनता की समस्या को उठाने वाली जनप्रतिनिधि पर कई तरह के मुकदमे किये जा रहे है, वहीं कोयला माफियाओं को गिरफ्त से छूट मिल जाता है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)