Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद को कांग्रेसियों ने दिया लाल सलाम

Published

on


पार्टी मुख्यालय में विधायक मन्नान मल्लिक व विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र के बीच हिंसक झड़प,जमकर चली लाठियां,हवाई फायरिंग

रांची। नवनियुक्त कांग्रेस के झारखंड प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को आज कांग्रेसियों ने लाल सलाम दिया। झारखंड प्रभारी बी.के. प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में ही गोली चलाने, रोड़ेबाजी, गाड़ियों में तोड़-फोड़ समेत गाली-गलौज की शर्मनाक घटना हुई। धनबाद के विधायक मन्नान मल्लिक एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र्ा सह प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप सिंह एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष शाहबाज अहमद के बीच यह घटना घटी। अनूप सिंह एवं शाहबाज खान ने विधायक मन्नान मल्लिक को गाड़ी से खींच कर उनके साथ मारपीट की है। विधायक के अंगरक्षकों के हवाई फायरिंग के बाद अनूप सिंह के गुर्गे पीछे हटे। इधर, बताया गया है कि अनूप सिंह के निजी अंगरक्षकों ने भी हवाई फायरिंग की है।देखते ही देखते कांग्रेस मुख्यालय पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था।vlcsnap-2013-06-21-16h37m51s30
प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, सह प्रभारी ताराचंद भगोरा और प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की उपस्थिति में आज बैठक चल रही थी। बैठक समाप्त होने के बाद मन्नान मल्लिक कार्यालय से बाहर निकल रहे थे,इसी इसी बीच किसी बात को लेकर उनका युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप सिंह व अन्य युवा कार्यकर्त्ताओं से बकझक हो गयी। बकझक के बाद मन्नान मल्लिक ने अपने कार्यकर्त्ताओं को प्रदेश कार्यालय के निकट ही स्थित रांची विश्वविद्य्नालय परिसर में खड़े वाहन में अपने समर्थकों को जाकर बैठने का निर्देश दिया और खुद भी वाहन पर बैठ कर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे, इसी बीच अनूप सिंह केकरीब 30-40 समर्थक मन्नान मल्लिक के वाहन की ओर बढ़े और पीछे से उनके वाहन पर पत्थर मार को शीशा तोड़ दिया, इस बीच जाम रहने के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ पाया और कार्यकर्त्ता मन्नान मल्लिक के वाहन को लाठी-डंडे से पिटने लगे, वहीं घटना के वक्त जाम हटाने की कोशिश करते हुए पैदल चल रहे मन्नान मल्लिक के अंगरक्षक ने हवाई फायरिंग कर मामले को शांत करने की कोशिश की, जबकि मन्नान समर्थक कार्यकर्त्ताओं को जब घटना की खबर मिली, तो वे पुनः दौड़ते हुए पार्टी कार्यालय आ पहुंचे और लाठी-डंडा पिटना शुरु कर दिया।6/21/2013 1:19 PM
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रमंडलीय बैठक के दौरान ही कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह और धनबाद के पार्टी विधायक मन्नान मल्लिक के समर्थक आपस में उलझ गये थे। बताया गया है कि बैठक के दौरान मन्नान मल्लिक के एक करीबी नेता ने कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में आरोप लगाया था कि जब पार्टी विधायक मन्नान मल्लिक पूर्ववर्ती अर्जुन मुंडा सरकार के कार्यकाल वर्ष 2010 के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के मामले में जेल में बंद थे, तो विधायक दल का नेता होने के नाते राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा कुछ खास नहीं किया गया, इसका राजेंद्र प्रसाद सिंह गुट द्वारा कड़ा विरोध किया गया। इसी बात को लेकर राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप सिंह व एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं ने मन्नान मल्लिक को खरी-खोटी सुनायी थी। आज भी दोनों गुटों के बीच तनातनी की खबरें सुबह से ही मिल रही थी, इसी बीच बैठक समाप्त होने के बाद दोनों गुट के कार्यकर्त्ता कार्यालय के बाहर में नारेबाजी करने लगे। बादमें नारेबाजी करते कार्यकर्त्ताओं ने लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, वहीं कांग्रेस विधायक मन्नान मल्लिक के अंगरक्षक द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर हवा में एक चक्र गोली चलायी गयी,वहीं दूसरे गुट की ओर से भी हवाई फायरिंग की खबर है। इस बीच युवक कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं ने मन्नान मल्लिक के एक समर्थक और कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बॉलकोनी से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता घटना को मूकदर्शक बने देखते रहे, इसी दौरान छत पर ही कांग्रेस विधायक दल के नेेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के एक अंगरक्षक ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग करनी चाही, लेकिन दूसरे अंगरक्षक साथी ने उन्हें गोली चलाने से रोक दिया।
इधर, कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पूरी तरह से रणक्षेत्र में बदल चुका था। हंगामा कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान सड़क पर खड़ी तीन वाहनों को भी आंशिक रुप से क्षति पहुंचायी गयी। ऐसी भी खबर मिल रही है कि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बोकारो के बेरमो विधानसभा के बजाय अगला चुनाव धनबाद विधानसभा क्षेत्र से लड़ने की इच्छा जतायी है,इसी के विरोध में धनबाद के कांग्रेस विधायक मन्नान मल्लिक के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। वहीं इस नारेबाजी से नाराज होकर अनूप व अन्य कार्यकर्त्ताओं का उनके साथ कहासुनी हो गयी।6/21/2013 1:17 PM
इधर,घटना के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. शैलेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद व सह प्रभारी ताराचंद भागोरा की उपस्थिति में पार्टी नेताओं की आज सुबह कांग्रेस कार्यालय में शांतिपूर्ण बैठक संपन्न हो गयी। उन्होंने बताया कि बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश प्रभारी बंद कमरे में अलग-अलग नेताओं से विचार कर रहे थे, इसी बीच प्रदेश कार्यालय के बीच दो गुटों के बीच झड़प हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष खुद मामले को देख रहे है और अनुशासनहीनता किसी कीमत पर पार्टी के अंदर नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

24घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गयी है,दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगीःहरिप्रसाद

IMG_0098
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद ने पार्टी कार्यालय के बाहर आज हुई मारपीट व हवाई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से रिपोर्ट मांगी है।
प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे बीके हरिप्रसाद ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 24घंटे के अंदर प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गयी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर आज बैठक बुलायी गयी थी। उन्होंने बताया कि पार्टी दफ्तर के बाहर जो भी घटना घटित हुई है,उस घटना में कांग्रेस में शामिल किसी भी छोटे या बड़े नेता-कार्यकर्त्ता की शामिल होने की बात सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के समय कार्यकर्त्ताओं-नेताओं में जोश होना स्वभाविक है और ठीक है,लेकिन इस जोश में किसी को होश खोने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
बी.के.हरिप्रसाद ने कहा कि हंगामा या मारपीट की घटना प्रदेश कार्यालय परिसर में हुई, उस वक्त वे खुद कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने स्वीकार किया कि कार्यालय के बाहर मारपीट की घटना हुई है, रिपोर्ट आ जाने के बाद निश्चित रुप से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र्ा है,नेताओं में कुछ बिन्दुओं को लेकर मतभेद हो सकता है,लेकिन मनभेद नहीं था।

कांग्रेस विधायक मन्नान मल्लिक ने दर्ज करायी शिकायत

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूप सिंह व एनएसयूआई अध्यक्ष शाहबाज अहमद के खिलाफ शिकायत
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मारपीट व गोलीबारी की घटना के मामले में धनबाद के पार्टी विधायक मन्नान मल्लिक ने आज कोतवाली थाना में आज दो लोगों को नामजद आरोपी बताते हुए शिकायत दर्ज करायी।
विधायक मन्नान मल्लिक ने कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र्ा और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप सिंह के अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्र्ा संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। बाद में पत्र्ाकारों से बातचीत में विधायक मन्नान मल्लिक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद आज वे सीढ़ियों से उतर कर कार्यालय के बाहर निकल रहे थे,इसी बीच युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व एनएसयूआई अध्यक्ष समेत अन्य कुछ अन्य लोग आ गये और बदसलुकी करने लगे। उन्होंने बताया कि अनूप व शाहबाज व अन्य लोगों ने उनके वाहन पर भी हमल कर दिया,जिसके कारण उनके सुरक्षाकर्मी को एक राउंड हवा में गोली चलानी पड़ी,तब जाकर उनकी जान बची। उन्होंने बताया कि विरोधियों की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी।
मन्नान मल्लिक ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों पार्टी विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष भी शिकायत की थी कि अनूप उन्हें बेइज्जत करने की कोशिश में है,लेकिन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में ही इस तरह की घटना की आशंका को लेकर उन्होंने एसपी को भी सूचना दी थी।
इधर, सिटी एसपी मनोज रतन चौथे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में निश्चित रुप से मामला दर्ज किया जाएगा, यह मामला सार्वजनिक क्षेत्र में घटित हुई है और सार्वजनिक जगह में फायरिंग की गयी है। उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला चाहे किसी पार्टी का हो या फिर किसी भी पहुंच का व्यक्ति हो,उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

कांग्रेस कार्यालय के बाहर मारपीट की हुई घटना के मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शैलेश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और विधायक गीताश्री उरांव को इस जांच समिति का संयोजक बनाया गया है, जबकि विधायक के.एन.त्रिपाठी और बन्ना गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच समिति को एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि रिपोर्ट में मामले की पूरी तरह से सच्चाई सामने आ सके, इसलिए तीन अलग-अलग प्रमंडल के तीन विधायकों को इस जांच समिति में शामिल किया है।
डॉ. सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत घटना के संबंध में आतंरिक रिपोर्ट 24घंटे के अंदर सौंप देंगे, लेकिन मामले की विस्तृत छानबीन के लिए थोड़ा वक्त चाहिए, इसलिए जांच समिति को सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

कार्यकर्त्ता को गोली लगने की खबर पर अनभिज्ञता व्यक्त6/21/2013 1:15 PM
प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के दो गुटों के बीच आज हुई हिंसक झड़प में एक कार्यकर्त्ता को गोली लगने की खबर पर अनभिज्ञता व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शैलेश सिन्हा ने बताया कि झड़प में किसी भी कार्यकर्त्ता को गोली लगने की सूचना अब तक प्रदेश कार्यालय को नहीं है।
इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के एक पार्टी कार्यकर्त्ता मो. असलम को इस झड़प के दौरान गोली लगने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है। बताया गया है कि गोलीबारी के दौरान मो. असलम मन्नान मल्लिक के निकट ही खड़ा था। सूत्रों के मुताबिक मो. असलम को जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली को निकाल लिया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। हालांकि अभी मो. असलम से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि असलम को गोली नहीं लगी है, बल्कि मारपीट में उसे हल्की चोट लगी है। फिलहाल इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

100 दिनों का कार्यक्रम तैयार, 29 व 30 को संतालपरगना में सम्मेलन
हूल दिवस पर भोगनाडीह में होगा कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद की उपस्थिति में पार्टी द्वारा आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार किया गया।
कांग्रेस प्रभारी ने पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में इस आशय की जानकारी दी। बी.के. हरिप्रसाद ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती समेत कई भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी। उन्होंने बताया कि 29 व 30 जून को संतालपरगना प्रमंडल में सम्मेलन आयोजित किया गया है,कांग्रेस पार्टी 30 जून को हूल दिवस पर भोगनाडीह में अमर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
राज्य में सरकार गठन पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में उनकी झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन या किसी नेता से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के मसले पर कोर कमेटी के सदस्य विचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है और जो भी संवैधानिक प्रावधान होगा,उसी के अनुरुप राज्यपाल फैसला लेंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ तालमेल के संबंध में पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में हरिप्रसाद ने कहा कि इस मसले पर भी झामुमो से उनकी कोई बात नहीं हुई है, किसी अन्य नेताओं की बात हुई होगी, तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि गठबंधन के मसले पर कार्यकर्त्ताओं की भावना से अवगत हुए है और कार्यकर्त्ताओं ने जो बातें रखी है,उससे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अवगत कराएंगे।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, सह प्रभारी ताराचंद भागोरा, विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक गीताश्री उरांव, चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शैलेश सिन्हा भी उपस्थित थे।

DSC_7667

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.