Connect with us

Latest News

कांग्रेस भवन बना रणक्षेत्र, दो गुटों के बीच झड़प

Published

on


हंगामा करने वाले पर सुरक्षा बलों ने बरसायी लाठियां
रांची,1अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार द्वारा रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा समेत आठ कार्यकर्त्ताओं को पार्टी से छह वर्षां के लिए निष्कासित करने के बाद दो गुटो के बीच उत्पन्न तनाव को देखते हुए कांग्रेस भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहीं हंगामा करने वाले नेताओं-कार्यकर्त्ताओं पर वहां तैनात सुरक्षा बलों ने लाठियां बरसायी। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना में कई कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अलावा मीडियाकर्मी को भी चोटें आयी हैं।
पार्टी से छह वर्षां के लिए निष्कासित नेताओं-कार्यकर्त्ता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।
पार्टी से छह वर्षां के लिए निष्कासित नेता प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे थे, लेकिन डॉ. अजय कुमार के समर्थकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और जब दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े, तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को खदेड़ कर कांग्रेस भवन से दूर कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्त्ताओं को चोटें भी आयी है। बाद में विरोध करने नेताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर ही पत्रकारों से बातचीत की और अपना पक्ष रखा। वहीं दूसरी ओर अजय कुमार के समर्थक भी कांग्रेस भवन के अंदर जमे रहे और डॉ. अजय कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे ।

दूसरे दल से आये अजय कुमार को कांग्रेस संविधान की जानकारी नहीं-सुरेंद्र सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के फैसले का निष्कासित नेताओं विरोध किया है और आरोप लगाया है कि झाविमो से पार्टी में आये अजय कुमार को पार्टी के संविधान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
निष्कासित नेता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. अजय कुमार ने उन्हें निष्कासित कर पार्टी संविधान के खिलाफ काम किया है, वे गैर कांग्रेसी है और बाहर से आये है, इसलिए संगठन के संविधान के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अजय कुमार भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को कमजोर करने में लगे है।सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसी भी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ अनुशासन समिति को उन्हें नोटिस देना चाहिए और फिर प्रक्रिया पूरी कर उन्हें निलंबित किया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस विरोधी तत्वों के इशारे पर उन्होंने संगठन को कमजोर करने के लिए यह कदम उठाया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अजय कुमार ने पार्टी के सभी वरिष्ठ सम्मानित नेताओं प्रदीप बलमुचू, सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, रामेश्वर उरांव समेत अन्य नेताओं की उपेक्षा की है। उन्होंने एन एस यू आई, युवा कांग्रेस से लेकर महानगर कांग्रेस तक 40वर्षा तक अपना समय दिया है, उनके डीएनए में कांग्रेस है, बाहर से आये नेता उन्हें दिशा-निर्देश नहीं दे सकते है, कांग्रेस में अभी सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेता है, बाकी सभी कार्यकर्त्ता है।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और निष्कासित नेता राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गुर्गा को बुलाकर बल प्रदर्शित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वे गांधीवादी तरीके से पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा उनपर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों पर कांग्रेस के लिए उन्होंने खून-पसीना बढ़ाया है, हाल ही में कांग्रेस में आये अजय कुमार पार्टी को नुकसान पहुंचाने में लगे है।

अजय कुमार के समर्थकों ने कहा- हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ता नहीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में हंगामा करने वाले नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को बाहरी करार दिया है।
डॉ. अजय कुमार के समर्थक और रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्त्ताओं ने विक्षुब्ध कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस भवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया। संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सभी नेतृत्व के आदेश का पालन करते है, पार्टी नेतृत्व ने डॉ. अजय कुमार को जिम्मेवारी सौंपी है और सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे है, लेकिन कुछ लोग विरोधी पार्टियों से मिलकर संगठन को कमजोर करने के प्रयास में जुटे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.