Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

कांग्रेस पार्टी देश के लिए बोझ व संकट बन गयी-नरेंद्र मोदी

Published

on

bjp1
रांची,29दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी देश के लिए बोझ बन गयी है, देश के लि संकट बन गयी है, जनता से कट गयी है, कांग्रेस नेतृत्व के कानों में जनता की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है।
नरेंद्र मोदी आज रांची केधुर्वास्थित श्रीजगन्नाथ मैदान मेंप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि जनता की आवाज को पहचाने। मोदी ने कहा कि देश की जनता विकास चाहती है, विभाजन नहीं, अवसर चाहिए, राजनीतिक अवसरवादिता नहीं, युवाओं को हुनर-रोजगार चाहिए, राजनीतिक उठापटक नहीं,सुरक्षा का विश्वास चाहिए, सांप्रदायिकता का वातावरण नहीं, जातिवाद व मजहब से छुटकाा चाहिए, बुजुर्गों को सम्मान का वातावरण चाहिए, इन जनआकांक्षाओं को भाजपा ही पूरा कर सकती है।
धुर्वा मैदान में लाखों लोगों की भीड़ को संबोधित करनेपहुंचे नरेंद्र मोदी ने अपने ?भाषण की शुरुआत-?राउरे मन के जोहार’ से की। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा समेत आजादी की लड़ाई में लड़ने वाले वीर नायकों,त्यागी तपस्वी, महापुरुषोंसिद्धू-कान्हो,चांद ,भैरव, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, शेख भिखारी, नीलाम्बर-पीताम्बर और गणपत राय को भी याद किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के पास जो प्राकृतिक संपदा है, भूसंपदा है, सामार्थ्यवान मानवबल है, इसके संबंध में दुनिया के किसी भी आर्थिक पंडितों सेयदि राय ली जाए, तो उनका यही जवाब होगा कि झारखंड दुनिया के किसी भी समृद्ध देश की बराबरी कर सकता है, लेकिन झारखं की जनता गरीब क्योंहै,इसके कारण ढूंढ़ने होंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने राज्य की जनता की भावना को समझा, झारखंड राज्य का निर्माण हुआ, वे हमेशा वाजपेयी के लिए सदा-सदा आभारी रहेंगे। मोदी ने कहा कि लोगों को अपने भाग्य का निर्धारण करने का अधिकार यहां के लोगों को दिया, लेकिन अलग झारखं राज्य गठन का सपना अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का निर्माण कराया, छत्तीसगढ़ के लोगों ने विकास का रास्ता चुना, भाजपा के नेतृत्व मेंस्थिर सरकार बनी, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ विकास की नयी उंच्चाई तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में गरीबी से मुक्ति दिलायी जा सकती थी, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में 13वीं साल का काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है, इस पांच वर्षाे में ही बच्चा अचानक दो रोटी की जगह छह रोटी खाने लगता है, कपड़ा छोटा हो जाता है, शक्ल व हुलिया बदल जाता है, दलील देना शुरु कर देता है, इसलिए 13 से 18वर्ष का वक्त झारखंड के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा, पार्टी झारखंड की भावना को समझ कर विकास की नयी उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और इसमें दिल्ली की केंद्र सरकार का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने 50-50वर्षाें तक झारखंड राज्य गठन के मांग को ठुकराया है,ऐसी स्थिति में उनके भरोसे लोग अपने भाग्य का निर्धारण नहीं छोड़ सकते है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ही झारखंड सहित पूरे देश का विकास कर सकती है।
मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मसलों पर नहीं बोलते हैं। पत्र्ाकारों को बुलाते तो हैं लेकिन आकाशवाणी करके छुप जाते हैं। जिम्मेदार लोग दायित्व नहीं निभा रहे हैं। कांग्रेस को देश के विकास की चिंता नहीं। कांग्रेस लोगों की आंख में धूल झोंकती है। उन्होंने बताया कि महंगाई के मसले पर पिछलेतीन साल पहले प्रधानमंत्री ने बैठक बुलायी थी,जिसमेंमहंगाई से निपटने के लिए उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गयी, जिसमें तीन यूपीए व कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया था। उन्होंने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंप दी, प्रधानमंत्री ने रिपोर्ट की प्रशंसा भी की, उस रिपोर्ट में महंगाई से निपटने के लिए 20 सुझाव दिये गये थे, जबकि 62 बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किया गया था।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार पनपा है, कांग्रेस की गोद में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हैरान है कि झारखंड में काफी बारिश होती है, लेकिन पानी को संरक्षित नहीं रखा जा सकता है। जबकि गुजरात में कम बारिश होती, इसके बावजूद लाखों चेकडैम बनाये गये, बूंद-बूंद पानी रोक कर पाइन लाइन से जलापूर्ति सुनिश्चित करायी गयी। सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करायी जाती है।पहले गुजरात मेंटैंकर से पानी पहुंचायी जाती थी, अब वहां स्थिति बदल गयी है।
केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड को कोयला और बिजली दूसरे राज्यों से मंगानी पड़ती है। उन्होंने कहा, श्कोयले की खदानें बंद पड़ी हुई हैं। खदानें बंद होने से बिजली नहीं पैदा हो रही है। बिजली नहीं पैदा होने से कारखाने बंद पड़े हैं। इस वजह से देश का अर्थतंत्र्ा ठप पड़ा हुआ है। कोयले की चोरी, कोयले का घोटाला कौन कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि घोटाले के कारण 20 हजार मेगावट से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, खदान बंद पड़े है, नौजवान बेकार है, अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गयी है।
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की ढुलमूल नीति के कारण ही झारखंड एक गरीब प्रदेश बना हुआ है, जबकि यहां खनिज संपदा की भरमार है। आज राजधानी रांची के जगन्नाथ मंदिर के निकट एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति और लापरवाही के कारण ही एचईसी जैसी सार्वजनिक उपक्रमों की स्थिति लड़खड़ा गयी है, जबकि गुजरात में कई बीमार पड़ी राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों को मुनाफे की स्थति में लाकर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में अत्याधिक वर्षा होने के बावजूद लोगों को पीने का और किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है,क्योंकि सरकार की कोई स्पष्ट जल नीति नहीं है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आग्रह किया कि अगले लोकसभा चुनाव में लोग देश के विकास के लिए अपना मतदान करें।करीब 45 मिनट के अपने भाषण में मोदी ने आदिवासियों और दलितों की हालत पर चिंता जताई।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि दो हजार नौ के लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी की ओर से वादा किया गया था कि सरकार बनने के सौ दिनों के अंदर महंगाई पर काबू कर लिया जायेगा। लेकिन एक हजार दिन से भी अधिक बीत जाने के बावजूद महंगाई को काबू में नही किया जा सका है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में महंगाई पर पूरी तरह से नियंत्र्ाण था। उन्होंने कहा कि झारखण्ड विधानसभा की इक्यासी सीटों को बढ़ाकर डेढ़ सौ करने से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता दूर हो सकती है।स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रवींद्र राय ने किया,जबकि मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने किया। जनसभा में नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह के मंच पर आने के पहले लोकसभा उपाध्यक्ष कडिया मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद पी0एन0सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और वरिष्ठ नेता दिनेशानंद गोस्वामी तथा सरयू राय ने भी सभा को संबोधित किया। इस रैली में राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से आये पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न हिस्सों से पांच विशेष रेलगाड़ियों और हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों से भाजपा कार्यकर्त्ता रांची पहुंचे थे।

वाजपेयी ने जादू की छड़ी मोदी को सौंप दी हैंःराजनाथ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में महंगाई पूरी तरह से नियंत्रित रही, अब कांग्रेस व यूपीए नेताओं को यह बात समझ नहीं आ रही है कि महंगाई पर कैसे नियंत्र्ाण किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में सरकार गठन के वक्त कांग्रेस ने वायदा किया था कि 100 दिनों के अंदर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन 1000 दिन बीत जाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी, महंगाई आगे-आगे भाग रही है, प्रधानमंत्री पीछे-पीछे भाग रहे है और अब प्रधानमंत्री थक गये है, यही कारण है कि वे झल्ला कर कह रहे है कि उनके पास कोई जादू की छड़ी है, लेकिन यह सभी जानते है कि वाजपेयी के शासनकाल में महंगाई पूरी तरह से नियंत्रित थी और अब वाजपेयी ने यह जादू की छड़ी प्रधानमंत्री पद के पार्टी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सौंप दी है।
रांची के धुर्वा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया आज भ्रष्टाचार पर चरम सीमा पर पहुंच गयी है, जल, थल व नभ सभी ओर भ्रष्टाचार ही नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के राजनैतिक विश्लेषक यह मान रहे है कि भाजपा ही अच्छा शासन दे सकती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकपाल बिल पारित को केंद्र सरकार खुद अपनी पीठ थपा-थपा रही है, जबकि इस बिल को वाजपेयी सरकार के समय ही तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल के पारित होने पर अन्ना हजारे और भाजपा को श्रेय दिया जाना चाहि। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हालत इतनी लुंज-पूंज हो गयी है कि पाक सैनिक देश के सैनिकों का सिर काट कर ले जाते है, चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है, अमेरिका महिला राजनयिक को गिरफ्तार कर ले रहा है, यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की संप्रभूता को कायम रखने की कूबत खो चुकी है। दुनिया भर में भारत की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि 2002 में एक दंगे के कारण तरह-तरह के जांच आयोग बैठाये गये, लेकिन विधाता के घर देर है,अंधेर नहीं, अहमदाबाद की अदालत ने मोदी को क्लिनचिट दे दिया है।
राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी पर जासूसी कराने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की ओर से इस संबंध में सवाल उठाये गये, तो तुरंत मोदी ने आयोग बैठा दिया, लेकिन संघीय परंपरा के विरुद्ध केंद्र सरकार ने अलग से आयोग बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे जितना भी षड़यंत्र रचा जाए, मोदी उतने ही मजबूत होंगे, भारत की राजनीति में अंगद की तरह उनका पांव जमता जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम को भी सिंहासन सौंपे जाने के ऐन मौके पर मंथरा ने अड़ंगा डाला,लेकिन अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को सिंहासन मिला। देवकी-बासुकी के 7 पुत्रों की भी कंस ने हत्या करवा दी, लेकिन कृष्ण का आगमन हुआ, जनता भी मोदी को स्वीकर चुकी है और अब देश की बागडोर मोदी के हाथों में होगी।
रांची की रैली को अभूतपूर्व बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा ॰श्य उन्होंने झारखंड में कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि उनका लंबे समय से झारखंड से जुड़ाव रहा, वे भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी रहे, वे झारखंड की पूरी इतिहास को जानते है, चप्पे-चप्पे से परिचित है। उन्होंने अपने भाषण में आजादी की लड़ाई में शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी।राजनाथ ने महेंद्र सिंह धौनी और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी मंच से बधाई दी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि करीब 50वर्ष पहले प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरु जब रांची आये थे, तब भी अलग झारखंड की मांग उठी,लेकिन तब उन्होंने इसे मजाक करार दिया था और इसे हास्यापद बताया था, लेकिन झारखंड अलग राज्य बनना चाहिए, इस जनभावना की मुराद को पूरा करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया, लेकिन वाजपेयी ने जिस हसरत से अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया, वह हसरतें अभी तक पूरी नहीं हो सकी। 13वर्षों में कई सरकारें बदली, कई बार राष्ट्रपति शासन लगा, अस्थिरता का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि जब तक 81सदस्यीय झारखंड विधानसभा की संख्या को बढ़ाकर 150 नहीं किया जाता, अस्थिरता को समाप्त नहीं किया जा सकता, इस संबंध में अर्जुन मुंडा सरकार की ओर से केंद्र सरकार को अनुशंसा भी की गयी, लेकिन केंद्र सरकार कुंडली मारे बैठे हुए है, विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर भी कोई विचार नहीं हुआ। उन्होंने विकास बाधित रहने के लिए पूरी तरह से कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि धनबाद स्थित आईआईएम को आईआईटी का दर्जा दिये जाने की मांग की जा रही है,लेकिन सरकार ने इसे ठुकरा दिया, रिम्स को एम्स का भी दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने हजारीबाग में एनटीपीसी पावर प्लांट का शिलान्यास किया,लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई, अलग राज्य बना तो उस वक्त करीब 6000 करोड़ का कर्ज झारखंड के ऊपर था, लेकिन आज 34000 का कर्ज हो गया, 50 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रही है। उन्होंने राज्य में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में एक मुख्यमंत्री है, तो कांग्रेस ने उनके ऊपर एक सुपर सीएम बैठा दिया है,जिसे लेकर जनता व नौकरशाही में संशय की स्थिति है। यह बात भी सामने आती है कि मंत्री की बात अधिकारी नहीं सुनते, कई उद्य्नोग बंद हो चुके है, झारखंड में सिर्फ एक ही उद्य्नोग बढ़ा है, वह है तबादला उद्य्नोग। राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार विकास में बाधक बन गये है। प्रधामंत्री यह कहते है कि आज देश में नक्सल आतंरिक सुरक्षा के लिए गंभीर संकट है, लेकिन सिर्फ सूचना दी जा रही है,कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने नक्सलियों से मुख्य धारा में वापस लौटते की अपील करते हुए कि उनके वोट से ही व्यवस्था में नयी जान फूंकी जा सकती है, उनका एक-एक वोट कीमती है

राजनाथ ने दिया संदेश,कहा-किसी प्रत्याशी, पार्टी व नेता को नहीं,केवल मोदी को देख वोट दें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में रैली में आये लोगों से अपील की कि वे किसी प्रत्याशी, पार्टी या नेता को देख कर नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी को वोट दें और झारखंड की सभी 14 सीटों मोदी की झोली में डाल दें। राजनाथ सिंह ने राज्य में पार्टी नेताओं के कई गुटों में बंटे रहने और संगठन की वास्तविकता को स्वीकार करते हुए आम जन से यह अपील की कि वे केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें और जिस तरह से भाजपा ने अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा किया, उसी तरह से भाजपा के ही नेतृत्व में झारखंड का नवनिर्माण होगा।

मोदी को वीजा देने ओबामा स्वयं चलकर आएं या उनका वीजा रद्द होगाःयशवंत
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा सांसद यशवंत सिन्हा ने केंद्र की यूपीए सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी यदि सत्ता में दुबारा वापस आती है, तो भारत दुनिया भर में खोयी हुई प्रतिष्ठा को वापस हासिल करने में सफल होगा।
हजारीबाग के सांसद यशवंत सिन्हा ने आज यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अमेरिका यह कह रहा है कि भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह वीजा नहीं देगा, लेकिन भाजपा यह कहती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा स्वयं चलकर आएंगे और या तो मोदी को वीजा देंगे या फिर भारत उनका वीजा कैंसिंल करेगा। उन्होंने देश की जनता से बलिदार के लिए तैयार रहने का आह्नान करते हुए कहा कि वाजपेयी शासनकाल में देश कभी झुका नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड से भाजपा ने पूर्व में 12 सीटों पर कब्जा किया और अब सभी 14 सीटों को हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है,ताकि देश की प्रतिष्ठा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार को कोसते है, लेकिन उनका मानना है कि यदि अर्थव्यवस्था पटरी से उतर जाए, तो उसे वापस पटरी पर लाया जा सकता है, महंगाई बढ़ जाए, तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है, विधि-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाए, तो उसे सुधार किया जा सकता है,लेकिन देश की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचती है,तो उसे दुबारा प्राप्त करने में बहुत परिश्रम करना पड़ता है।

गांवों में सिर्फ गरीबी की ही कहानीःअर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज झारखंड के गांवों में लोग सिर्फ गरीबी ही कहानी बच्चों को सुनाने के लिए मजबूर है।
रैली को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने स्थानीय भाषा में एक कविता के माध्यम से बताया कि गांव की महिलाएं गरीबी का गीत गा रही है,जिसमें महिलाएं अपने रोते बच्चों को चुप कराने का प्रयास कर रही है और घर में खाने-पीने की कोई वस्तु नहीं है।उन्होंने कहा कि मिशन 2014 को पूरा करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्त्ता को संघर्ष करना होगा, आज देश भर में मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में लोग स्वीकार रहे है, देश की जनता के समक्ष निराशा का भाव है, युवा निराश है,ऐसे में मोदी आशा की नयी किरण है, भाजपा आम लोगों के बीच आशा की नयी किरणें पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरहद पर आज जवानों के सिर को काट कर ले जाया जा रहा है,लेकिन मोदी जिस दिन प्रधानमंत्र्ाी बनेंगे, एक के बदले 100 का सिर काट कर राजतिलक करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जिस तरह के राजनीतिक माहौल है, वह दुःखद है, जन कल्याण के कार्यक्रम बंद है, राज्य को लूटा जा रहा है, केंद्र सरकार झारखंड को लेकर दोहरी नीति अपना रही है, झारखंड के संसाधनों पर कुंडली मार कर बैठ गयी है। अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में शहीदों की कुर्बानी को भी नमन किया।

महंगाई-भ्रष्टाचार चरम पर,धरती-पाताल बेच दियाःकड़िया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति दिवालियेपन की कगार में पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि महंगाई से हर व्यक्ति परेशान है, भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि बिना दक्षिणा दिये कोई काम ही नहीं होता, धरती-पाताल को बेच दिया गया है, देश की जनता इज्जत और मान-सम्मान के लिए भाजपा की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड भी इससे अछूता नहीं है, स्थिति में बदलाव लाने के लिए जब तक कुर्बानी की जरुरत है,इस देश का नवनिर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में सतता में आयी, तो कोई भूखा नहीं रहेगा, कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। दुनिया में भारतीय अपनी छाती को चौड़ाकर चल सकेगा,इसके लिए आहूति की जरुरत है।

मोदी के पास एक-एक लोगों की समस्या का समाधानःसीपी सिंह
झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और रांची के विधायक सी.पी.सिंह ने कहा कि एक महीने के अंदर पार्टी ने ऐसी व्यवस्था खड़ा कर दी,जिसमें एक-एक बूथ से पार्टी कार्यकर्त्ता रैली में पहुंचने में सफल रहे, रैली में आने के लिए साधन कम पड़ गये।उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें खबर की है कि रैली के दौरान सरकार के इशारे पर बिजली काट दी गयी है,ताकि लोग मोदी को लाइव टीवी चैनलों पर नहीं सुन सके, लेकिन देश के करोड़ों लोगों का ख्वाब है कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। सीपी सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास देश के एक-एक लोगों की समस्या का समाधन है। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अटक से लेकर कटक तक मोदी की की लहर है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में क्या हो रहा है,इसे सभी देख रहे है बालू से तेल निकालने का काम किया जा रहा है। बालू की किल्लत होने से इंदिरा आवास बनाने का काम रुक गया है, सरकारी योजनाएं ठप्प हो गयी है, इस मामले को विधानसभा के अंदर भी उन्होंने उठाया था, मुंबई की कंपनियों को बालू घाटों का ठेका दिया जा रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के उदगार को व्यक्त किया-उठो, जागो और तब तक चलते रहे, जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाए।

सड़क हादसे में एक भाजपा कार्यकर्त्त्ता की मौत
भाजपा की रैली में हिस्सा लेने के लिए से चतरा से रांची आने के क्रम में एक निजी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि अन्य भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हो गये।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र्ा के गोबिया गांव से भाजपा कार्यकर्त्ता धनंजय पाठक उर्फ पप्पू पाठक अपने साथियों के साथ रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची आ रहे थे तभी कुडू थाना क्षेत्र में चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है।बताया गया है कि सभी बोलेरो वाहन से रांची आ रहे थे, तभी लोहरदगा जिले के कुड़डू थाना क्षेत्र में सुबह पांच बजे असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी,जिसमें मौके पर ही एक कार्यकर्त्ता की मौज हो गयी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्त्ती कराया गया,जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंच कर उनका हाल जाना।

मृतक के आश्रित को 5लाख मुआवजा देने की घोषणा
रैली में आ रहे एक भाजपा कार्यकर्त्ता की मौत पर पार्टी नेताओं ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है और मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है। रैली समाप्त होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रवींद्र राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा घायलों को देखने के लिए रिम्स पहुंचे, वहीं हादसे के शिकार परिजनों को पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन करते हुए मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

रैली को लेकर राजधानी रही जाम
रैली समाप्त होने के बाद भी घंटों जाम की स्थिति

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर राजधानी रांची आज दिन भर जाम रही। रैली को लेकर सुबह छह-सात बजे से ही छोटे-बड़े वाहनों का रांची पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था।
रैली में पहुंचने वाले वाहनों के कारण कांटाटोली, कटहल मोड़, कांके रोड, धुर्वा, रातू रोड, कचहरी रोड, पिस्का मोड़, कुटे, तुपुदाना,हटिया के साथ ही बिरसा चौक से लेकर हरमू बाईरोड घंटों जाम रहा। रैली समाप्त होने के बाद भी घंटों पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि मोदी की रैली को लेकर राजधानी की एक बड़ी आबादी निजी टीवी चैनलों से प्रसारित होने वाले लाइव कवरेज पर भी ध्यान लगाये रखी।
मोदी को सुनने के लिए रांची और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मोटरसाईकिल से भी सभास्थल पहुंचे तो, जिसके कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। मोदी को सुनने के लिए चायवाले से लेकर आम लोगों की खासी रुचि रही।

मोदी को सुनने पहुंचे, सीठियो के ग्रामीण
एक तबके ने खुद को रैली से रखा दूर

पटना में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट घटना के बाद सुर्खियों में आया रांची के सीठियो गांव के कई ग्रामीण भी भाजपा की रैली में शामिल होने पहुंचे,हालांकि अल्पसंख्यक समुदाय की एक बड़ी आबादी ने खुद को रैली से दूर ही रखना उचित समझा।
पटना ब्लास्ट मामले में सीठियो गांव का ही एनुल उर्फ तारिक मारा गया था, जबकि गांव के ही इम्तियाज के खिलाफ एनआई(राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने पांच लाख रुपये ईनाम रखा था। पटना में विस्फोट की घटना के बाद गांव का तबका काफी आशंकित था और उन्हें यह डर सता रहा था कि यदि संयोगवश कोई घटना हो जाती है, तो फिर उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। वहीं एक पक्ष के लोग गांव की बदनामी को धोने के वास्ते रैली में हिस्स लेने के लिए पहुंचे थे।

मोदी की रैली फ्लाप,सांप्रदायिक शक्तियों की नहीं चलेगी-सुखदेव भगत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने नरेंद्र मोदी की आज की रैली को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया है और राज्य की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में सांप्रदायिक शक्तियों की एक नहीं चलेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि मोदी की देा में अब तक जितनी भी रैलियां हुई है, उसमें रांची की रैली सबसे फ्लाप रैली साबित हुई है। झारखंड के लोगों ने यह संकेत दे दिया है कि नरेन्द्र मोदी का कोई असर झारखंड में नहीं पडेगा। सबसे अफसोसजनक बात यह है कि जो व्यक्ति दे में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार है उसने आज एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें देा और झारखंड के इतिहास की जानकारी नहीं है, अगर इस राज्य का विकास नहीं हो सका, रोजगार के अवसर पैदा नही ंकिये जा सके, यहां के बच्चे दूसरे राज्य में पढ़ने के लिए जाते है, बिजली, पानी या अन्य विकास के काम नहीं हुए है , झारखंड की दुर्दाा के बारे में जितन बातें कहीं, इस दुर्दशा के लिए भाजपा ही जिम्मेवार है ,क्योंकि झारखंड में सबसे अधिक समय तक भाजपा ने ही राज किया है। झारखंड के 13 वर्षों के कालखंण्ड में लगभग 10 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा है। श्री मोदी ने कांग्रेस पर जो तीर चलाने का प्रयास किया उससे उनकी पार्टी वे स्वयं घायल हो गयी है।
पूर्व पं्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजधर्म नहीं निभाया, इस कलंक को धोने के लिए वे क्या कर रहे है इसे राज्य की जनता को बताना चाहिए। झारखंड राज्य के निर्माण में कांग्रेस की सबसे अहम भूमिका रही है बिहार विधान सभा से झारखंड विधेयक बिल पास कराने के लिए कांग्रेस झारखंड से सभी 11 मंत्र्ाियों ने त्यागपत्र्ा देकर राज्य निर्माण का रास्ता साफ किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रयास से राज्यसभा में कांग्रेस की बहुमत के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हो सका है। भीड जुटाने के लिए महीनों से पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था उसके हिसाब से लोगों की उपस्थिति नहीं थी, जबकि छतीसगढ़ और उडिसा से भी भीड जुटाने के लिए लोगों लाये जाने की सूचना है। कंग्रेस ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी दिन में खुली आंख से स्वप्न देख रहे है। जो सच्चाई से कोसों दूर है।

जनता ने भाजपा के निमंत्रण को ठुकराया-सुबोधकांत
सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पूरे प्रदेश के भाजपा नेताओं के अथक प्रयास एवं लोगों के बीच निमंत्र्ाण बांटने के बाद भी नरेंद्र मोदी की रैली आमजनों की नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली बन कर रह गयी और जनता ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं के निमंत्रण को पूरी ठुकरा दिया।
रांची मंे आयोजित नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा के नेता महीनों से आम लोगों के बीच निमंत्र्ाण बांटते फिर रहे थे, इसके बावजूद रैली में आम लोगों की भागीदारी नहीं होना बताता है कि मोदी का कोई जादू झारखंड में चलने वाला नहीं है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बकौल नरेंद्र मोदी झारखंड का विकास नहीं हो पाया जबकि छतीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ, तो उन्हें याद होना चाहिए कि झारखंड में पहली एवं अधिकतर समय भाजपा ने शासन किया और कार्य संस्कृति को इतना बदतर कर दिया कि राज्य विनाश की ओर चला गया, जबकि छतीसगढ़ में पहली सरकार कॉग्रेस की थी उसी समय कॉग्रेस ने विकास की कार्य संस्कृति को विकसित किया जिसका लाभ आज तक भाजपा उठा रही है।
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रांची की रैली से नरेंद्र मोदी को एक चीज का एहसास जरुर हो गया होगा कि लाख प्रयास के बाद भी झारखंड में सांप्रादायिकता की हवा इस बार नहीं चलने वाली है। नरेंद्र मोदी के शब्दों में कॉग्रेस को आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है, तो उन्हें याद होना चाहिए कि आज देश में स्कूली बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गो के कल्याण के लिए जो भी योजनाएॅ चल रही है वह सभी कॉग्रेस की देन है। कुल मिला कर यह रैली वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली रही जिन्हें वाहनों में ढो कर लाया गया।

गुजरात मॉडल कॉरपोरेट घरों की तिजोरी भरने का रास्ताःमाकपा
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव मंडल के सदस्य प्रकाश विप्लव ने कहा कि रांची में बहुप्रतीक्षित और करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद नरेंद्र मोदी की रैली और उनका भाषणा झारखंड की जनता के लिए कोई संदेश देने में विफल रहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झारखंड की गरीबी के लिए यहां रह रही अब तक सरकारों को जिम्मेवार बताया,लेकिन बड़ी सफाई से वे यह बताना भूल गये कि झारखंड गठन के तुरंत बाद उन्हीं की पार्टी ने राज-काज संभाला और तीन बार मुख्यमंत्र्ाी भी उन्हीं के पार्टी रहे।
प्रकाश विप्लव ने कहा कि गुजरात में अमीरों और गरीबों के बीच की खायी पूरे देश में सबसे ऊंचे स्तर पर है, इतना ही नहीं अगस्त 2012 से दिसंबर 2012 के बीच 40 किसानों ने वहां आत्महत्या की। सौराष्ट्र क्षेत्र्ा में कर्ज के बोझ से दबे किसानों द्वारा आत्मत्या की घटनाएं हुई है। मोदी ने अपने भाषण में जिस पीएसयू का बखान किया, जबकि सच्चाई कि पिछले एक दशक में गुजरात में रोजगार वृद्धि गिरकर लगभग शून्य पर पहुंच गयी है,इसलिए मोदी और भाजपा का गुजरात मॉडल, कॉरपोरेट मॉडल है और देश की श्रमजीवी जनता इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकती।

50करोड़ खर्च कर 50हजार भीड़ भी नहीं जुटा सकीःराजद
राष्ट्रीय जनता दल ने नरेंद्र मोदी की रैली को महाफ्लाप करार देते हुए कहा कि भाजपा नेता पिछले तीन महीने से रैली की तैयारी में जुटी थी, रैली की तैयारी के नाम पर 50करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च दी गयी, लेकिन भाजपा नेता रैली में 50 हजार भीड़ भी नहीं जुटा सकी। उन्होंने कहा कि झारखंड में 9वर्षाें तक भाजपा की ही सरकार रही, मोदी को अपने बगल में बैठे अर्जुन मुंडा से विकास कार्याें में झारखंड के पिछड़ जाने के बारे में जानकारी लेनी चाहिए थी।

मोदी की रैली का कोई असर नहीं पड़ेगाःझाविमो
झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की रैली का झारखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह झारखंड के प्रभारी रहे है, उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा ही राज्य में अधिकांश समय तक सत्ता में रही।
झाविमो के प्रवीण सिंह ने भी मोदी की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ओर जहां भाजपा नेता राउरे मन के जोहार के साथ भाषण की शुरुआत करते है, लेकिन उन्हें इसका मतलब भी पता नहीं होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.