Latest News
कस्तूरबा स्कूल में होगी दो महिला होमगार्ड की तैनाती-सीएस
स्कूल के हेडमास्टर होंगे हाइटेक, विभाग देगा टैब
रांची,11फरवरी। राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने निदेश दिया है कि एसएमसी(स्कूल प्रबंधन समिति) को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिये सरकार द्वारा निर्धारित संकल्पों के आधार पर काम करवायें तथा सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूल में शत प्रतिशत शिक्षकों और बच्चों की उपस्थित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक एसएमसी के क्रियाकलापों की समीक्षा प्रत्येक तीन माह में जिला स्तर पर तथा प्रत्येक माह गुरु गोष्ठी के दिन प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित करा जाय जिसमें मुखिया की उपस्थिति आवश्यक है। वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूली शिक्षा विभाग समीक्षा के क्रम में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निदेश दे रही थीं।
राजबाला वर्मा ने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रेषित एसएमसी के श्ून्य ड्रॉप आउट, शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों के अगले वर्ग में शत प्रतिशत नामांकन तथा प्राप्त राशि का शत प्रतिशत उपयोग एवं स्वच्छता से जैसे पांच संकल्पों को प्रत्येक स्कूल की दीवारों पर अंकित करायी जाय। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्कूल चलो चलायें अभियान के तहत सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंन निदेश दिया कि अप्रैल माह में होने वाले स्कूल चलो चलायें अभियान में सभी मुखियाओं तथा एसएमसी को शामिल करें । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी स्कूल में बच्चे ड्रॉप आउट न हों तथा इस हेतु एसएमसी(स्कूल मैनेजमेंट कमिटि) को जवाबदेह बनाया जाय तथा प्रत्येक प्रखंड की ऐसी दो पंचायतों को चिन्ह्ति करें जहां सबसे ज्यादा ड्रॉ आउट का रेसिओ है। बेहतर कार्य करने वाले एसएमसी को प्रोत्साहित करने के लिये सम्मानित किया जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्य्नालयोंमें शिक्षकों तथा छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित हो साथ ही स्कूल से जुडे़ तमाम बिन्दुओं पर कार्य सुनिश्चित करायी जाय। स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिये सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टैब उपलब्ध कराये तथा इस हेतु प्रशिक्षण भी दिया जाय ताकि स्कूल की प्रत्येक एक्टिविटी से विभाग अवगत हो सके। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने निर्देश दिया कि कस्तूरबा विद्य्नालयों में नामांकन को लेकर सर्तकता बरतें तथा प्राथमिकता ऐसे बच्चों को दी जाये जो उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के हों, ड्रॉप आउट हों, दूरस्थ गांव के हों तथा अनाथ हों। उन्होंने कहा कि अगले वर्ग में नामांकन लेने वाली बच्चियों की सूची अभी से तैयार कर लें। उन्होंने कस्तुरबा विद्य्नालयों में बच्चियों की सुरक्षा के लिये निदेशित किया कि प्रत्येक कस्तुरबा विद्य्नालय में दो महिला होमगार्ड की तैनाती की जाये साथ ही बच्चियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो इस हेतु निजी डॉक्टरों को स्कूल के साथ टैग करने के लिय विभाग कार्ययोजना तैयार करे। मुख्य सचिव ने निदेश दिया कि राज्य के सभी शिक्षकों के फरवरी माह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाय। जिन जिलों में आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, वे 20 फरवरी तक बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कर लें साथ ही प्रयास किया जायें कि बच्चों को मिलने वाली किट की राशि का भुगतान भी ज्यादा से ज्यादा डीबीटी के माध्यम से किया जाये। विदित हो कि कुल 48 लाख छात्रों में से करीब 76 फीसदी छात्रों का बैंक खाता खोलकर डीबीटी से कनैक्ट किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले सेशन से सरकार के सभी प्राथमिक स्कूलों में केजी की कक्षाएं प्रारंभ की जायेगी जिसमें 3-5 वर्षों के बच्चों का नामांकन किया जायेगा। इस हेतु उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निदेश दिया कि केजी कक्षाएं प्रारंभ करने से पूर्व सर्वे लिस्ट तैयार कर लें तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समन्वय स्थापित करें साथ ही एसएमसी को इस हेतु पूरी तरह से तैयार कर लें। उन्होंने निदेश दिया कि केजी कक्षाओं के लिये क्लासरुम को विभिन्न रंगों एवं आ.तियों से रंगा जाना चाहिये ताकि बच्चे खेल खेल में पढ़ा के महत्व को समझ सकें साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित केजी कक्षाओं में ऐसे पारा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें, जिनकी क्षेत्रीय भाषाओं पर पकड़ हो ताकि बच्च उनके साथ सहज हो सकें।
बैठक में मुख्य रुप से सचिव शिक्षा विभाग श्रीमती आराधना पटनायक, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री मुकेश कुमार सहित क पदाधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
