Connect with us

Latest News

कर्नाटक उपचुनाव का परिणाम जनता को धोखा देने वालों के लिए सबक- नरेंद्र मोदी

Published

on


कांग्रेस व उनके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ है
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ है। इसलिए उनके पास बड़े और कड़े फैसले लेने का ना तो साहस है, ना ही संवेदनशीलता है। नरेंद्र मोदी सोमवार को बरही में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा दो काम प्राथमिक रूप से किए हैं। एक – लूट का खेल। खुद भी लूटो, औरों को भी लूटने दो। दूसरा – लटकाने का। ये अगर नहीं लूट सके, तो उसे लटका देते हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वहांके लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस के नेता अब उनकेसाथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में 2014 से पहले 8-9 साल में आदिवासियों को जमीन के सिर्फ 19 हजार पट्टे ही मिल पाए थे। जबकि भाजपा ने बीते 5 वर्ष में 60 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को जमीन के पट्टे दिला दिए । दशकों तक देश में ये मांग उठती रही कि झारखंड और देश के करोड़ोंओबीसी परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने पिछड़ों के हितों को बचाने वाला ये काम न तो किया और न होने दिया। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए दशकों तक लटकाए रखा। ये फैसला भी तब आया जब आपने दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई।आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।
अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में भारत की जय जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि ये मोदी के कारण नहीं अपितु आप 130 करोड़ देशवासियों के कारण हो रहा है।
नरेंद्र मोदी ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि कर्नाटक के परिणामों को याद रखना जरूरी है। देश में उठापटक की राजनीति करने वाले नेताओं को ये मजबूत संदेश है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्मीदवार को झारखंड में भी हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।
उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण देने की मांग के लिए दशकों से आंदोलन चल रहा था। सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।अ ब यहां सड़कें भी बन रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को झारखंड लाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करने वाली है। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.