रांची,30जुलाई। झारखंड में रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र किराये के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्यों का शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक छानबीन में ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि आर्थिक कठिनाईयों की वजह से पूरे परिवार ने फांसी लगाकर और जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांके थाना क्षेत्र के बोरिया-अरसंडे के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज के बगल में एक किराये के मकान में रहने वाले परिवार में हुए हादसे की खबर सबसे पहले पड़ोसियों को मिली। पड़ोसियों ने बताया कि हर दिन सुबह स्कूल वैन उनकी बच्ची को लेने आता था, सोमवार सुबह को भी स्कूल वैन बच्ची को लेने पहुंचा और काफी हॉर्न बजाने के बाद भी अंदर से बच्ची बाहर नहीं निकली, तो किराये में ही रहने वाले एक अन्य परिवार के बच्चे ने कमरे के निकट पहुंच कर खिड़की से अंदर के भयावह ॰श्य को देखकर वह दौड़ते हुए बाहर निकला और अन्य लोगों को जानकारी दी। बाद में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों में 40वर्षीय दीपक झा, उनकी पत्नी सोनी देवी, भाई रुपेश झा, मां गायत्री देवी, पिता सच्चिदानंद झा, साढ़े पांच वर्षीय पुत्री ॰ष्टि और डेढ़ साल बेटा जागू शामिल है।
आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया किदीपक एक निजी कंपनी में एमआर का काम किया करता था। घटन की सूचना मिलते ही कांके थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गयी, लेकिन कांके थाना की पुलिस करीब डेढ़-दो घंटे तक एफएसएल की टीम और अन्य वरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार करती रही। बाद में डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर, एसएसपी अनीश गुप्ता और ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग और कांके थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरु की गयी। बाद में डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है, घर से सुसाइट नोट और अन्य सुराग की छानबीन के साथ ही मृतक के बारे में लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या-आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है और मृतक परिवार के अन्य रिश्तेदारों को खबर दी गयी है।
एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन एवं पड़ोसियों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि पूरा परिवार आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की एक बहन रांची में रहती है,उन्हें बुलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि मकान में अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किये गये। प्रारंभिक छानबीन में आर्थिक कारणों से खुदकुशी की संभावना की जा रही है, लेकिन अनुसंधान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आत्महत्या या हत्या के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में एसएसपी ने कहा कि अभी फॉरेसिंक विभाग की टीम फिंगर और फुट प्रिंट को सुरक्षित करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक मकान के बगल के हिस्से में ही रहते है और उनकी ओर से बताया गया कि मकान में बाहर से कोई नहीं आया है, मकान मालिक की पत्नी से ही आज सुबह घर के मुख्य द्वार का दरवाजा खोला था और फिर वे बाहर निकले थे।
मृतक दीपक झा का परिवार मूल रुप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और वर्ष 2011 से ही रांची में रह रहा था। दीपक का पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से कांके के बोरिया गांव के कोल्ड स्टोरेज के निकट बजे अलक नारायण मिश्रा के मकान में किराये पर रहा था। मकान मालिक ने बताया गया है कि दीपक का परिवार आर्थिक कठिनाईयों की वजह से मकान का किराया भी समय पर नहीं दे पा रहा था और अपने पुत्र के इलाज के लिए कुछ पैसे भी उनसे उधार में ले रखा था। बताया गया है कि दीपक के छोटे पुत्र के ऑपरेशन में काफी पैसा खर्च हो गया था और उसने कई लोगों से उधार भी ले रखा था।
गौरतलब है कि दिल्ली के बुरारी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों व कुछ दिन पहले झारखंड के ही हजारीबाग में एक ही परिवार के छह सदस्यों की सामूहिक खुदकुशी के बाद यह तीसरा बड़ा मामला सामने आया है।