जनसंवाद में आई 17 शिकायतों की हुई समीक्षा
रांची,21नवंबर। उग्रवादी हिंसा में 2012 में मारे गए गुमला जिले के शिक्षक जगलाल साहु के पुत्र विक्की कुमार को अभी तक अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में गुमला के उपायुक्त मामले को सुलझाए, वरना जिम्मेवार पदाधिकारी पर कार्रवा होगी। वह मंगलवार को सूचना भवन में जनसंवाद में आ शिकायतों पर हुई कार्रवा की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों में बिना रिक्ति की जांच किए विक्की कुमार की नौकरी का प्रस्ताव भेजने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विभाग-विभाग प्रस्ताव घूमाने की प्रवृति गंभीर मसला है। सवाल किया कि बिना रिक्ति के किस आधार पर नौकरी का प्रस्ताव विभागों को भेजने का निर्णय अनुकंपा समित ने लिया।
एक अन्य मामले में 2007 में खूंटी के रनिया में उग्रवादी हिंसा में मारे गए गोविंद सिंह के पुत्र राम सिंह भुइयां को अनुकंपा पर नौकरी देने के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजने के बाद रिक्ति के अभाव में प्रस्ताव वापस लौटने को भी मुख्यमंत्री के सचिव ने गंभीरता से लिया। श्री बर्णवाल ने कहा कि रिक्ति का पता लगा कर अन्य विभागों के पास नौकरी का प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा गया। इसके लिए गृह विभाग को खूंटी के नोडल पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। 10 वर्षों से लटके मामले में एक सप्ताह में कार्रवा सुनिश्चत नहीं हुई, तो इसके लिए खूंटी के एसपी-डीसी जिम्मेवार होंगे। इस दौरान जनसंवाद में आ कुल 17 शिकायतों पर कार्रवा की समीक्षा की गई ।
हजारीबाग के करमा गांव में जलमीनार से तीन वर्ष से जलापूर्ति की लगातार झूठी सूचना देनेवाले विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री के सचिव ने कार्रवा की लिखित जानकारी भी मांगी। हजारीबाग के ही जिंगा गांव में 65 शौचालयों के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता की शिकायत सही साबित हु , तो सब कुछ ठीक होने की रिपोर्ट देनेवाले सहायक अभियंता भी कार्रवा सुनिश्चित करें। रांची के धुर्वा में अग्निशमन के प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं द्वारा खुले में शौच की शिकायत पर नगर निगम के नोडल पदाधिकारी को जांच कर शाम तक उसके कारण और निवारण की रिपोर्ट देने को कहा। कहा, प्रशासन के नाक के नीचे खुले में शौच शर्मनाक स्थिति है।
दुमका के चैलापाथर गांव में आंधी के दौरान बिजली तार गिरने से उसकी चपेट में आकर मरी सिराज अंसारी की गाय का मुआवजा देने में पांच माह की देरी पर मुख्यमंत्री के सचिव ने ऊर्जा विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके खिलाफ कार्रवा सुनिश्चित करने को कहा। पीड़ित को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा देने का निदेश दिया। सिमडेगा के प्राथमिक विद्य्नालय, एला में चापाकल नहीं रहने के बाबत बताया गया कि नया चापाकल लगाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख को प्रस्ताव भेजा गया है। एक चापाकल के लिए प्रस्ताव भेजने के जवाब पर मुख्यमंत्री के सचिव ने कहा कि चापाकल आपदा मद से भी लगाया जा सकता था। एक सप्ताह के भीतर स्कूल में चापाकल लगाने का निदेश देते हुए कार्यपालक अभियंता से यह स्पष्टीकरण पूछने को कहा गया कि वह शिकायत मिलने के बाद छह माह तक इस संबंध में क्या किए।
गढ़वा के डुमरिया में अमित तिवारी की हत्या के मामले में निदेश दिया गया कि मामले में एसपी से समीक्षा करा कर संदेहास्पद लोगों को पकड़ें। 15 दिन के भीतर मामले का खुलासा करें। वहीं बोकारो की नाबालिग के अपहरण के संबंध में बताया गया कि वह बालिग है तथा परिजनों द्वारा विवाह से मुकरने के कारण वह अपने प्रेमी के साथ भागी थी। वह प्रेमी संग वापस आ ग है। दूसरी ओर देवघर के सरस्वती नगर से लापता 46 वर्षीय किशन मंडल के संबंध में बताया गय़ा कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के कृषि मित्रों को दो वर्ष से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि फंड के अभाव में ऐसा हो रहा था। कुछ फंड आया है, जिससे भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने सहकारिता विभाग को एक सप्ताह के भीतर शेष फंड उपलब्ध कराने को कहा। पथ निर्माण विभाग, चा बासा में कार्यरत कुमार अमरेंद्र नारायण सिंह की सेवा के दौरान मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को ग्रेच्युटी एवं पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि बकाया भुगतान के लिए पैसा आ गया है, जल्द ही भुगतान हो जाएगा। वहीं गोड्डा के मोहनपुर निवासी संतलाल शाह की रीढ़ की हड्डी टूटने पर इलाज के लिए अनुदान के ढा लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी ग । बताया गया कि चेक बन कर तैयार है और पीड़ित लेने नहीं आए हैं। इस मामले में गोड्डा के नोडल पदाधिकारी को खुद प्रयास कर पीड़ित को सहायता राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
भवन प्रमंडल, धनबाद में चपरासी के पद पर रहीं चौरस देवी की सेवाकाल में मृत्यु के बाद अनुकंपा पर उनकी पुत्री को नौकरी देने में विलंब पर बताया गया कि उनका आवेदन अधूरा रहने तथा एक अन्य दावेदार के सामने आने के कारण देरी हु है। अब सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। धनबाद के नोडल पदाधिकारी को खुद मामले में रुचि लेकर दो सप्ताह के भीतर समस्या समाधान का निर्देश दिया गया। रांची नगर निगम में सहायक रहे यमुना सिंह की सेवाकाल में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी मिलने में विलंब पर बताया गया कि शैक्षणिक योग्यता निर्धारण के पेंच में यह मामला फंसा था। अब निर्धारण हो गया है। योजना सह वित्त विभाग को सहमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मामले में निर्देश दिया गया कि एक दिन में हाथों हाथ फाइल का मूवमेंट करा कर समस्या का समाधान करें।
नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक अभियंता अर्जुन प्रसाद की नक्सली हमले में मौत के बाद उनके आश्रित को मुआवजा और नौकरी नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि मुआवजा का 10 लाख रुपये उपलब्ध करा दिया गया है। नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी बन गया है। जल्द ही उन्हें काम पर रखा जाएगा। रामगढ़ की 80 वर्षीय झालो देवी को वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने के संबंध में जानकारी दी ग कि पैसा उनके खाते में चला गया है। शिकायतकर्ता द्वरा इससे इंकार करने पर रामगढ़ के नोडल पदाधिकारी को शिकायतकर्ता के खाते का बैंक स्टेटमेंट भेजने को कहा गया।