/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित परिजनों के आश्रितों को सहायता
उत्तराखंड सरकार की ओर से 2 लाख ,आपदा प्रबंधन अथॉरिटी से 1.5 लाख व झारखण्ड सरकार की ओर से 1.5 की सहायता

रांची,10जनवरी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार उत्तराखंड त्रासदी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना रखती है और उनकी सहायता को हर संभव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग कहीं भी हताहत हों,उन तक पहुंचने एवं उनकी सहायता के लिये सरकार सदैव तत्पर है। पिछले दिनों गोवा में भवन गिरने से हताहत झारखण्ड के निवासियों के बेहतर इलाज एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों तक पहुंचाने हेतु विशेष विमान की व्यवस्था की गयी। इस कार्य हेतु सचिव, आपदा प्रबंधन को गोवा भेजा गया। निकट भविष्य में यह भी व्यवस्था की जा रही है कि राज्य से बाहर जाने वालों की सूची सरकार के पास उपलब्ध रहे।
उन्होनें कहा कि उत्तराखंड त्रासदी देश की बहुत बड़ी दुर्घटना है। इसमें झारखण्ड के भी काफी लोग हताहत हुये हैं। अधिकतर लोगों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें आज सहायता राशि दी जा रही है। दो-चार लोगों की पुष्टि अभी भी नहीं हो सकी है जिनके लिये प्रयास किये जा रहे हैं। प्रोजेक्ट भवन स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड त्रासदी में पीड़ित झारखण्ड के निवासियों के परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि के वितरण के दौरान उन्होनें कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐसे पीड़ितों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाया सके। प्रत्येक मृतक के परिजनों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष से प्राप्त 2 लाख रु0 एवं आपदा प्रबंधन एथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्राप्त 1.5 लाख रु0 के साथ ही साथ झारखण्ड आपदा प्रबंधन द्वारा 1.5 लाख रु0 दिया जा रहा है। इनके अतिरिक्त भी यह प्रयास किया जा रहा है कि जिनके माता-पिता इस त्रासदी के शिकार हुये हैं, उन बच्चों के लिये भी कुछ राशि एकमुश्त जमा की जाय। उन महिलाओं, जिनके पति दिवंगत हुये या वैसे माता-पिता जो अपने पुत्र्ा को खोकर निराश्रित हुये उनके सहायतार्थ भी कुछ राशि जमा की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दिवंगत हो चुके हैं उन्हंे वापस नहीं लाया जा सकता परंतु उनके परिजनों का जीवन कुछ व्यवस्थित हो सके इसका प्रयास तो किया जा सकता है। वह हमारी सरकार कर रही है।
मंत्री आपदा प्रबंधन मन्नान मल्लिक ने भी लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार आपके दुःख के साथ है और हर संभव आपकी सहायता को तत्पर है। कार्यक्रम में 36 लोगों को कुल 5 लाख रु0 की सहायता राशि एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दिये गये। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरुप 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन सचिव ए0के0सिंह, आपदा प्रबंधन अथोरिटी ऑफ इंडिया के डॉ0 आर0 के0 देव एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जस्टिस एल0पी0एन0 शाहदेव चौक का विधिवत रुप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जस्टिस स्व0 एल0पी0एन0 शाहदेव की अलग झारखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार झारखण्ड आंदोलन में सम्मिलित लोगों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास के निकट चौक का सौंदर्यीकरण कर जस्टिस स्व0 एल0पी0एन0 शाहदेव के नाम पर इसका उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सी0पी0 सिंह, विधायक बंधु तिर्की, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)