Connect with us

Latest News

उच्च शिक्षा के विकास के लिए नये तकनीकी शिक्षा संस्थानों की जरूरत-राज्यपाल

Published

on

नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न
रांची,4अक्टूबर। पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज स्थित गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज मैदान में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आज बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखण्ड-सह-कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दीक्षांत भाषण में सबसे पहले पलामू के महान स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर-पीताम्बर को श्रंद्धाजंली देते हुए पलामू की धरती को ज्ञान, त्याग और वीरभूमि कह कर सम्बोधित किया। उन्होने कहा की दीक्षांत समारोह में उपाधि और अलंकरण प्राप्त करना विद्यार्थी जीवन का अविष्मरणीय क्षण होता है। यह दिन विद्यार्थीयों के लिए प्रेरणादायक, उत्साह वर्धक एवं नुतन आशाओं का संदेश वाहक होता है। आज के इस दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थीयों को भी उपाधि एवं अलकरण दिया जा रहा है। वैसे सभी विद्यार्थी हमारे कल के भविष्य है। इन विद्यार्थीयों से ही पलामू, झारखण्ड और भारत की भावी पिढ़ी को वैज्ञानिक, डॉक्टर, चिन्तक, लेखक, अधिकारी, खिलाड़ी, कलाकार, समाज सेवी, राजनेता के रूप में युवा शक्ति का नेतृत्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए नये तकनीकी शिक्षा संस्थानों की स्थापना जरूरी है।
राज्यपाल ने नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के लिए शीघ्र ही प्रशाशकीय भवन के लिए भुमि चयनित कर लिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र ही विश्वविद्यालय का भवन निर्माण पुरा होने की बात कही। उन्होने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अल्प समय में स्नातक एंवं स्नातकोत्तर में सी0बी0एस0ई0 पाठ्यक्रम लागू किया जाना एक उपलब्धि है। इस विश्वविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान सहित चिक्त्सि(डेनटल), अभियांत्रिकी, विधि, शिक्षा संकायों में स्नातक पाठ्यक्रम की सुविधा है। साथ ही कुछ संकायों में स्नातकोत्तर शिक्षण की भी सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय तकनिकी शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकों से अपेक्षा किया की यहाँ के विद्यार्थी ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में ज्योति प्रदिप्त करेगें तथा व्यक्गित हित से उपर उठकर राष्ट्र के नव निर्माण एवं समाज हित में भी सहभागी होगें।
प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर वर्ष 2015 और 2016 में पासआऊट 934 छात्र-छात्राओं का उपाधि तथा 53 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से अंल्.त करने के लिए सुचीबद्ध किया गया। मुख्य मंच से कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि, अभियांत्रिकी एवं चिक्त्सि संकाय के टॉपरों को गोल्ड मेंडल तथा अन्य पासआऊट छात्र-छात्राओं को उपाधि(डिग्री) से अल्.त किया गया। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत समारोह स्मारिका का विमोचन किया गया।
इससे पुर्व नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सतेन्द्र नारायण सिंह ने स्वागत भाषण किया। उन्होने अतिथियों का स्वागत के साथ ही विश्वविद्यालय का उत्तरोतर प्रगति का भी विवरण प्रस्तुत किया। सभी संकाय के संकायाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने संकाय के विद्यार्थीयों को उपाधि से अंल्.त करने के लिए कुलपति से अनुमति ली गई तथा राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के हाथो से पासआऊट छात्र-छात्राओं एवं टॉपर विद्यार्थीयों को गोल्ड मेडल एवं उपाधि से अल्.त किया गया।
मुख्यमंच में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 एस0एन0 सिंह, प्रति कुलपति डॉ0 पीके पोद्दार, कुल सचिव डॉ राकेश कुमार, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ0 एन0के0 तिवारी, परीक्षा नियंत्रक, सभी सकांयाध्यक्ष सहित आयुक्त पलामू मनोज कुमार झा, पुलिस उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, उपायुक्त डॉ0 शातनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर कार्यक्रम स्थल में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के महाविद्यालय के प्राचार्य, विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक, गन्यमान्य नागरिक, निदेशक नेप हैदर अलि, अनुमण्डल पदाधिकारी नन्द किशोर गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनाथ, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्र नाथ भादुड़ी सहित छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.