Latest News
इंवेस्टर्स समिट को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम
खेलगांव में सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से रहेगी नजर
रांची,14फरवरी। राजधानी रांची में 16-17 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। हर चौक-चौराहे व प्रमुख स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान अभियान चलाया जा रहा है। समारोह स्थल खेलगांव में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर खेलगांव तक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है। जबकि शहर के 40 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है, गाड़ियों की डिक्की से लेकर सवार व्यक्ति के शरीर की तलाशी ली जा रही है। वहीं सड़क पर से अतिक्रमण को भी हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
डीआईजी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था
समिट को लेकर खेलगांव में विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में डीआईजी जैप सुधीर कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की है, उनके अधीन सहयोग के लिए तीन पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि विशेष शाखा के एसपी माईकल एस राज को हवाईअड्डे की संपूर्ण सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अललावा सुरक्षा, विधि व्यवस्था व यातायात व्यवस्था संधारण के लिए पांच पुलिस अधीक्षक के और दो परिक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है। इसके अलावा 87 डीएसपी, 111 दंडाधिकारियों, 105 पुलिस निरीक्षक, 226 अवर निरीक्षक, 690 सहायक अवर निरीक्षक 963 सशस्र बल, 2337 लाठी बल, झारखंड जगुआर एसाल्ट ग्रुप-4, एटीएस-2, डॉग स्क्वायड यूनिट 4, होमगार्ड के 500 जवान, 150 लाख और दो बीडीडीएस टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विधि व्यवस्था संधारण के लि संपूर्ण खेल गांव व रांची शहर को 19 जोन व 33 सेक्टरों में बांटा गया है,प्रत्येक जोन व सेक्टर में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी व अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्था तीन पालियों में की गयी है, जिसके तहत सुबह 6 से दोपहर दो बजे, दोपहर 2 से रात दस बजे और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक की पारी निर्धारित की गयी है।
खेलगांव, हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव समेत कई बड़े होटलों व शहर के संवेदनशील स्थानों पर विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। खेलगांव के पिÜचमी भाग पर स्थित द्वार को मुख्य प्रवेश निर्धारित किया गया है, जिसमें पांच गेट बनाया गया है। जिसके प्रभार में वरीय दंडाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा रांची शहर के अंदर प्रवेश और निकासी के लिए 12 द्वार बनाये गये है। अतिथियों की सुविधा के लिए निबंधन के लिए 4 काउंटर एवं पूछताछ केंद्र बनाये गये है। समिट में भाग लेने वाले अतिथियों को उनके सुरक्षा श्रेणीकरण के अनुरुप समुचित सुरक्षा की गयी है।
खेलगांव परिसर के बाहरी भाग में चारों ओर क्यूआरटी टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। रांची शहर में कुल 30 स्टैटिक् बल, 8मोटरसाईकिल दस्ता एवं रांची के सभी चिन्हित चौक-चौराहों एवं होटल रेडिशन ब्लू, चाणक्या, व कैपिटल हिल समेत अन्य होटलों में भी आंगतुकों की सुरक्षा के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही कार्यक्रम स्थल खेलगांव और रांची शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौक-चौराहे के कुल 18 स्थलों को चिन्हित कर 93 सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यातायात को लेकर शहर 33 सेक्टरों में बंटा
ग्लोबल समिट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रांची को कुल 33 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात रांची के सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। 2 च 3 सेक्टरों को मिलाकर 1 जोन बनाया गया है। जिसके प्रभार में उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रत्येक सेक्टर में प्रभार में पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी तैनात किया गया है, जिनके अधीन 6 पुलिस अवर निरीक्षक व 12 सहायक अवर निरीक्षक प्रतिनियुकत रहेंगे। इन सबके अलावा विशेष परिस्थिति में उपयोग के लिए 5 सेक्टर बनाये गये है, जिसे 15 जोन में बांटा गया है। सेक्टर व जोन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व पुलिसकर्मी तीन पालियों में कार्यरत होंगे। इसके लिए रांची जिला के सभी यातायात थाना को अतिरिक्त बल उपलब्ध करा दी गयी है।
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए क्यू आर टी के अलावा 6 टीम का गठन किया गया है, जिनमें 6 पुलिस निरीक्षक 50 पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है और 60 दो पाहिया वाहनों की व्यवस्था की गयी है, जिस पर 2-2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल
ग्लोबल समिट के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था के कुशल संधारण के लिए सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को जनता के साथ उचित व्यवहार व बेहतर यातायात प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मॉक ड्रिक का भी आयोजन किया जा रहा है,ताकि प्रशासन किसी भी प्रकार के आकस्मिक परिस्थितियों में निपट सके।
पर्यटन स्थलों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रांची के आसपास के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पतरातु डैम, जोन्हा फॉल, हुडंरु फॉल, दशम फॉल, कांके डैम एवं दिउड़ी मंदिर को चिन्हित किया गया है, इन स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की प्रतिनियुक्त की गयी है। अन्य स्थानों पर सशस्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इन स्थलों तक जाने वाले मार्गा पतरातू घाटी, ओरमांझी-सिकिदरी घाटी, तैमारा घाटी में सतत निगरानी के लिए गस्ती दलों की तैनाती की गयी है। इन पर्यटक स्थलों के सीमावर्ती जिलों खूंटी, रामगढ़ व लोहरदगा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
हाइवे पेट्रोलिंग लगातारी जारी,अस्थायी थाना
सभी राष्ट्रीय राजमार्गा, राज्यमार्गां पर सतत निगरानी व सुरक्षा के लिए तीन पालियों में लगातार हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। इन मार्गां पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए समय एवं स्थान बदलकर वाहनों की जांच करायी जा रही है,ताकि सड़क मार्ग से आने वाले अतिथियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जैप बल को तैयार हालत में रखने का निर्देशइसके अलावा किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए जैप 01, 2 व 4 मुख्यालय में बल को तैयार हालत में रखा गया है। इसके अलावा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने मुख्यालय में बने रहने और किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना होने पर शांतिपूर्ण ढंग से विधि-व्यवस्था संधारण का दिशा-निर्देश दिया गया है।
खेलगांव व एयरपोर्ट में अस्थायी थानावहीं गृह विभाग द्वारा समिट को लेकर सदर थाना अंतर्ग होटवार में खेलगांव अस्थ्ज्ञायी थाना व डोरंडा थाना अंतर्गत एयरपोर्ट अस्थायी थाना को अधिसूचित किया गया है। दोनों अस्थायी थानों में किसी तरह का अपराध अनुसंधान का कार्य नहीं होगा और ये थाने मात्र विधि व्यवस्था संधारण का कार्य करेंगे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
