/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आरक्षण का विरोध नहीं, संविधान के दायरे में मिलेंःआरएसएस
पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकार षड्यंत्र रच रहे हैं
रांची,30अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने साफ किया है कि आरएसएस आरक्षण का विरोधी नहीं है, बल्कि संविधान के दायरे में आरक्षण का पक्षधर है। साहित्यकारों द्वारा सम्मान लौटाये जाने को संघ ने दुभाग्यपूर्ण करार देते हुए पहली बार इस मसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। संघ के सह सर कार्यवाहक दत्तात्र्ोय होसबेले ने कहा कि पुरस्कार लौटने वाले साहित्यकारों का गैंग (गिरोह) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और संघ के खिलाफ षड्यंत्र में शामिल है।
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आरंभ होने के
बाद पत्रकारों से बातचीत में सह सरकार्यवह दत्तात्र्ोय होसबले ने यह साफ किया कि संघ आरक्षण का विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस संविधान के दायरे में आरक्षण की पक्षधर है, सामाजिक विषमता दूर करने के लिए संविधान में प्रावधान है,इसे सख्ती से बगैर राजनीति के अमल में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ ने कभी आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि 1981 में ही संघ ने आरक्षण को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। सह सरकार्यवाह ने कहा कि मजहब आधारित आरक्षण का संघ विरोध करता है और संविधान में भी इसका कोई प्रावधान नहीं है, साथ ही जिन राज्य सरकारों ने ऐसा प्रयास किया,उसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
संघ के तमाम बड़े पदाधिकारियों व 42 प्रांतों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा
राजधानी रांची से 20किमी दूर महिलांग स्थित सरला-बिरसा स्कूल परिसर में आयोजित संघ की तीन दिवसीय बैठक में मंच पर सिर्फ संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैयाजी जोशी असीन है, शेष सभी प्रतिनिधियों के लिए सामने जमीन और कुर्सी की व्यवस्था थी। भारत माता की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर बैठक की शुरुआत की गयी, साथ-साथ संगठन मंत्रोच्चार किया गया। संघ के सबसे बड़े नीति निर्धारक मंडल की यह बैठक दिवाली के पहले हर साल होती है,इससे पहले मार्च में होली के पहले भी यह बैठक होती है। इस बैठक में संघ देश के वर्तमान सामाजिक परिवेश के गंभीर विषय पर विचार करता है, साथ ही अपने वार्षिक कार्यक्रमों का लेखा-जोखा करता है। संघ की कार्य दिशा को लेकर नए प्रयोग हो रहे हैं,इसकी भी चर्चा होगी।
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी, 42 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह और प्रांत प्रचारक सहित 400 लोग हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागत और सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का शुभारंभ किया।
तीन दिवसीय बैठक में जनसंख्या वृद्धि में असमानता पर चर्चा
राजधानी रांची के महिलौंग में आज से शुरु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नीति निर्धारक मंडल की तीन दिवसीय बैठक का मुख्य एजेंडा जनसंख्या वृद्धि में असमानता है। अल्पसंख्यकों का खासकर मुसलमानों की बढ़ती आबादी और हिंदुओं की घटती आबादी पर चर्चा की जा रही है। संघ का मानना है कि देश में जनसंख्या असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनों आई धार्मिक आधार पर जनगणना के मुताबिक मुसलमानों की आबादी में 0.8 फीसद तेजी है जबकि हिंदुओं की आबादी में 0.7 फीसद कमी आयी है। संघ का मानना है कि देश में इस तरह से बढ़ रहा जनसंख्या असंतुलन देश की संस्कृति और सुरक्षा के लिहाज से खतरा है। इस मुद्दे पर बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है। संघ ने असम और पश्चिम बंगाल के अलावा देश के पूर्वोत्तर राज्यों विदेशी घुसपैठ पर चिंता जतायी है और देश के लिए इसे खतरनाक माना है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)