/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आधुनिक विद्युत ताप संयंत्र की प्रथम इकाई राष्ट्र को समर्पित
5 वर्षो में 8 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य-अर्जुन मुंडा
रांची,16अक्टूबर।बिजली के मामले में झारखंड अग्रणी राज्यों में एक होगा। अगले 5 वर्षों में 8 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य में 21 सौ मेगावाट बिजली की खपत है। 1 हजार मेगावाट का पावर प्लांट लातेहार एवं टंडवा में भी स्थापित हो रहा है। गम्हरिया के पदमपुर गांव में 1080 मेगावाट के आधुनिक पावर प्लांट की पहली इकाइ का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उपरोक्त बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र को कोरिडोर बनाया जाएगा। आटोमोबाइल के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्र की सडकें विश्व स्तरीय बनायी गयी हैं गम्हरिया एयरपोर्ट का निर्माण भी शीघ्र होगा। श्री मुंडा ने कहा कि सिंचाई एवं बिजली से उत्पादकता बढेगी एवं घर घर में खुशहाली होगा। राज्य में बिजली की व्यवस्था के बाद अब किसानों के खेत में स्वर्णरेखा नदी से पानी पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि 36 महीने में आधुनिक कंपनी का पावर प्लांट बनकर तैयार होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मुंडा ने कहा कि राज्य के लिए आज गौरव की बात है कि नवरात्रा के दिन दो दो पावर एक साथ मिल रहे है। उन्होंने कहा कि उत्पादन को आगे बढाने के लिए पावर की जरुरत है। पावर के वगैर 21 वीं सदी की हम कल्पना भी नहीं कर सकते है। श्री मुंडा ने कहा कि 40 साल पहले जो हमें बिजली उत्पादन के लिए करना चाहिए, उस कार्य को अभी हम शुरु किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य एवं देश को बिजली की जरुरत है। श्री मुंडा ने कहा कि अगले 5 वर्षों में क्षमता विकास करना है। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आइटीआइ को पालिटेक्नीक एवं पोलिटेक्नीक स्तर के छात्र छात्राओं को इंजीनियर बनाया जाएगा। श्री मुंडा ने कहा कि 24 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। 16 हजार गांवों में बिजली की रोशनी जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ बिजली के संचरण व्यवस्था को सुदृढ करना होगा। श्री मुंडा ने कहा कि टाटा पावर को राज्य के दो शहरों में फ्रेंचाइजी दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। श्री मुंडा ने कहा कि राज्य को 860 करोड का सिंचाई पेकेज पुनर्वास के लिए दिया गया है। श्री मुंडा ने कहा कि 30 वर्षों की परियोजना को 5 सालों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आधुनिक ग्रुप का यह प्रयास राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए परिश्रम , समस्या से जूझना, चुनौतियों का सामना एवं ईमानदार सोच के साथ आगे बढने से ही मुकाम हासिल हो सकता है। इस अवसर पर राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाइ सोरेन ने कहा कि इस उद्योग की स्थापना में आदिवासी मूलवासी की अहम भूमिका है। कंपनी प्रबंधन उनको साथ लेकर आगे बढे। उनका बौद्धिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास करे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ आसपास के क्षेत्रों का विकास भी हो। इससे पूर्व कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पावर प्लांट के उददेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्टेट बेंक आफ इंडिया के उप प्रबंध निदेशक संतोष बी नायर, उद्योग सचिव ए पी सिंह, उर्जा सचिव विमल कीर्ति सिंह, गृह सचिव जे बी तुबीद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, विद्युत बोर्ड के चेयरमैन, कमिश्नर अविनाश कुमार, उपायुक्त के एन झा, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक सरयू राय, मंगल सोय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, लक्ष्मण टुडू, प्रमुख राम दास सोरेन, डीएफओ एटी मिश्रा, एसिया के ट्रस्टी एस एन ठाकुर, एसिया अध्यक्ष आर के सिन्हा, राम नाथ महतो, गंगा शर्मा, बास्को बेसरा, प्रखंड प्रमुख राम दास टुडू, कंपनी के निदेशक निर्मल अग्रवाल, युगल किशोर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रेसिडेंट पावर नरेश गोयल, समेत बडी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

एमओयु का अनुपालन कर बिजली उत्पादन की राज्य की पहली इकाई
राज्य में एमओयू का शत प्रतिशत अनुपालन कर गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए बिजली उत्पादन की यह पहली इकाई है। आधुनिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने पावर प्लांट उदघाटन समारोह में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का दृढ निश्चय एवं बुलंद इरादे के साथ हमने यह कदम उठाया। इस कार्य में गुरुजी शिबू सोरेन का आशीर्वाद जहां उन्हें मिला, वहीं जमशेदपुर के दिवंगत सांसद सुनील कुमार महतो ने भी हौसला बढाया। 1 हजार मेगावाट पावर प्लांट की नींव का श्रेय वर्तमान मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को देते हुए उनके प्रति आभार जताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि एमओयु एवं उदघाटन श्री मुंडा के कर कमलों से होना आधुनिक ग्रुप के लिए गौरव की बात हे।
झारखंड को मिलेगी 130 मेगावाट बिजली
आधुनिक समूह की आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड में पहले चरण में 540 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है। जबकि पावर प्लांट की कुल क्षमता 1080 मेगावाट बिजली उत्पादन का है। वर्तमान में 270 मेगावाट की पहली युनिट के उदघाटन के बाद राज्य को तत्काल 67 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। इससे पश्चिम बंगाल को भी 100 मेगावाट बिजली देने का करार किया गया है। जबकि मार्च तक दूसरी युनिट से विद्युत उत्पादन होने लगेगा। कंपनी से उत्पादित बिजली का 25 प्रतिशत झारखंड को मिलेगा। कंपनी सूत्रों के अनुसार पहले चरण में 540 मेगावाट उत्पादन के बाद झारखंड को 130 मेगावाट बिजली मिलेगी।
3250 करोड की लागत से स्थापित
इस परियोजना में प्रथम चरण में कुल 3250 करोड रुपये की लागत आयी है। परियोजना के लिए कुल 1072 एकड भूमि की आवश्यकता है। वर्तमान में 556 एकड भूमि कंपनी की ओर से ली जा चुकी है। इसमें 107 एकड भूमि सरकार से मिली है। जबकि 440 एकड भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। थर्मल पावर प्लांट के चालू होने से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
सामाजिक दायित्व के निर्वहण में अग्रणी
प्रोजेक्ट लगाने में इस बात का ध्यान रखा गया है कि कम से कम लोग विस्थापित हों, विस्थपित परिवार के लिए कंपनी अपने संस्थापक स्व महादेव प्रसाद अग्रवाल के नाम पर महादेवपुरम नामक कालोनी विकसित कर रही है। कंपनी का प्रयास कारपोरेट सामाजिक दायित्व के निर्वहण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करना है। कंपनी के आस पास के गांवों में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग कर अत्याधुनिक सुविधाएं भी मयस्सर करायी जा रही है। सीएसआर के तहत करीब 10 करोड रुपये कंपनी खर्च कर चुकी है।
31 अक्टूबर 2005 को हुआ था एमओयु
राज्य सरकार के साथ एमओयु कर निर्धारित समय में कंपनी उदघाटन का श्रेय आधुनिक ग्रुप को मिला। करीब 7 साल के कठिन संघर्ष के बाद पावर प्लांट का उदघाटन होने से कंपनी प्रबंधन खुशी से झूम उठे थे। कर्मचारियों में गजब का उत्साह था।
प्रदूषणरहित पावर प्लांट
कंपनी के प्रेसिडेंट नरेश गोयल ने कहा कि प्लांट से प्रदूषण नहीं होगा। डस्ट नहीं उडेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीकि पर आधारित प्लांट है। आसपास के क्षेत्रों में इसका बुरा प्रभाव नहीं पडेगा। उन्होंने यह भी कहाकि दुर्घटनारहित इस कंपनी की स्थापना भी एक बडी उपलब्धि है।

जोहार यात्रा का पहला पडाव
मुख्यमंत्री ने किया टाटा-कांड्रा मार्ग का निरीक्षण
राज्य के मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने जोहार यात्रा के दौरान आधुनिक पावर प्लांट के पहली इकाइ का उदघाटन कर राष्ट्र को जहां समर्पित किया, वहीं करीब सवा दो अरब की लागत से बन रही विश्व स्तरीय टाटा-कांड्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया। मार्ग निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव राजबाला वर्मा को उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर श्री मुंडा ने उक्त मार्ग को समयावधि के भीतर यानि मार्च तक पुरा करने का निर्दैश दिया। आदित्यपुर खरकाई नदी पुल की प्रगति की जानकारी भी उन्होंने प्राप्त की। श्री मुंडा ने कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज की जांच का निर्देश भी पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को दिया। उन्होंने कहा कि उक्त ब्रिज की शिकायत कई बार मिल चुकी है। जोहार यात्रा के पहले पडाव पर उन्होंने कहा कि अब खरसावां से रांची जाने के लिए 5 रास्ते हो जाएंगे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से उक्त तमाम सडकों के निर्माण की जानकारी प्राप्त की।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)