/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन
झारखंड तंजीम ने बैठक कर जागरुकता फैलाने का लिया निर्णय
रांची,5नवंबर।पटना में सीरियल बम ब्लास्ट की घटना के तार झारखंड से जुड़े होने के कई पुख्ता प्रमाण मिल रहे है और इसी सिलसिले में कल रांची के हिन्दपीढ़ी थान क्षेत्र के एक लॉज से पुलिस ने 9 जिन्दा टाइमर बम बरामद किया। वहीं इस आतंकवाद के खिलाफ लोग सड़क पर उतर चुके है और इस घटना के खिलाफ लोग एकजुट हो रहे है।
राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के निकट आज रणधीर वर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे लोग हाथों में तख्तियां लिये हुए, जिसमें लिखा था-सभी मुसलमान आतंकी नहीं हो सकते, इस्लाम में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं, मजहब के नाम पर खून बहाना बंद करो। इस मौके पर असगर अली ने कहा कि दहशतगर्दों ने आज राज्य में जिस तरह का माहौल बना दिया है,उससे देशभक्त मुसलमानों के समक्ष भी मुश्किलें खड़ी हो गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकियों को समाज के लोग ही पकड़ कर पुलिस के हवाले करेंगे और अमन-चैन बहाल करने की कोशिश करेंगी।
इधर,झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेल आलम की अध्यक्षता में भी आज समाज के बुद्धिजीवियों व क्षेत्र के पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक में हुई। बैठक के बाद शमशेर आलम ने कहा कि रांची में बम बरामद होना और आतंकी घटनाओं में कुछ लोगों की संलिप्तता की बात सामने आने से समाज और प्रदेश की प्रतिष्ठा पूरे देश भर में धूमिल हुई है। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र के चार पार्षदों व अन्य बुद्धिजीवियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कल से 9नाला रोड से जागरुकता अभियान चलाकर लोगों से यह अपील की जाएगी कि किराये पर किसी को पनाह देने के पहले उसकी अच्छी तरह से छानबीन कर लें। उन्होंने कहा कि इस तरह के दहशतगर्द की घटना में किसी के शामिल होने की बात सामने आती है, तो समाज के लोग ही पहले उसे सजा देंगे, बाद में पुलिस-प्रशासन कानून के मुताबिक उसे सजा दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कल हिन्दपीढ़ी के एक लॉज से 9 जिन्दा बम बरामद होने से पूरे मुहल्ले की बदनामी हुई है। उन्होंने नौजवानों से भी अपील की कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी के बहकावें में न आएं।
बम बरामदगी के बाद राज्यभर में सतर्कता
रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के इरम लॉज से कल रात नौ टाइमर बम बरामद होने के बाद पूरे राज्य में विशेष सतर्कता बरने का आदेश जारी किया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि छठ पर्व और आगामी 15नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस के मद्देनजर किसी अप्रिय घटटना को न होने देने के लिए यह सतर्कता जारी की गयी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सतर्कता आदेश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे किसी अप्रिय घटना न होने देने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।
राजधानी में बम निरोधक दस्ता नहीं रहना चिंताजनक
जिन्दा बम मिलने पर हर बार हजारीबाग से विशेषज्ञ टीम को पड़ता है बुलाना
आतंकी घटनाओं की छानबीन में जुटी एनआईए और रांची पुलिस को कल एक बड़ी सफलता मिली ओर 9 जिन्दा टाइमर बम को बरामद किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश राजधानी रांची में इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए कोई विशेषज्ञ टीम नहीं है, बल्कि जिन्दा बम बरामद होने पर हजारीबाग से बम निरोधक दस्ते को रांची बुलाना पड़ता है।
राजधानी के हिन्दपीढ़ी स्थित एक लॉज से कल शाम बम बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर किसी तरह से इन जिन्दा बमों को मोरहाबादी मैदान स्थित खाली स्थान पर पहुंचा दी, लेकिन पांच-छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बम निरोधक दस्ते के सदस्य हजारीबाग से रांची नहीं पहुंच गयी,जिसके कारण घंटों संशय की स्थिति बनी रही। हालांकि बम को बीच मैदान में रखकर देने के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मी किसी को अंधेरे में उस ओर जाने की इजाजत नहीं दे रहे थे। बाद में करीब पौने बारह बजे हजारीबाग से विशेषज्ञों की टीम रांची पहुंची और इन जिन्दा बमों को निष्क्रिय करने का प्रयास किया हुआ। पहला बम 12.45 बजे निष्क्रिय किया गया,उसके बाद एक-एक कर सभी 9 बमों को निष्क्रिय कर दिया गया। बताया गया है कि जब इन जिन्दा बमों को निष्क्रिय किया गया,तो पूरा मोरहाबादी इलाजा जोरदार धमाकों की आवाज से गूंज उठा।
जानकारों के मुताबिक यदि इरम लॉज में बरामद 9 में से कोई भी एक टाइमर बम गलती से भी विस्फोट हो जाता, तो एक ही बम से पूरे इलाके में तबाही मच सकती थी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)