/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
अपहृत व्यवसायी ज्ञानचंद जैन का शव बरामद
इटकी से मिला शव, तीन गिरफ्तार, चालक समेत कई अन्य की तलाश जारी
अपराधियों ने अपहरण के एक घंटे के अंदर हत्या कर शव को दफना दियाःएसएसपी
रांची,21फरवरी।रांची के अपहृत व्यवसायी ज्ञानचंद जैन की हत्या कर दी गयी है और पुलिस ने इटकी के खंभा गांव से शव को बरामद कर लिया। ज्ञानचंद जैन का 14 फरवरी को रांची के रातू के सिमलिया स्थित फैक्ट्री से शाम करीब साढ़े चार बजे अपने आवास पर वापस लौटने के क्रम में वाहन के साथ अपहरण कर लिया गया था। व्यवसायी की हत्या प्रतिशोध के कारण उनके कर्मचारियों ने ही की है। पुलिस का कहना है कि जिस दिन ज्ञानचंद जैन का अपहरण किया गया था, उसी दिन उनकी हत्या कर दी गयी थी। जबकि पुलिस कल तक अंधेरे में ही तीर चला रही थी और व्यवसायी के सकुशल रिहाई का दावा कर रही थी।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने ज्ञानचंद जैन का अपहरण फिरौती के लिए नहीं किया गया था, बल्कि बदला लेने की भावना के तहत उनका अपहरण किया गया था। उन्होंने बताया कि जिस दिन व्यवसायी का अपहरण किया गया था, उसी दिन जंगल में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। साकेत कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण की घटना के दिन उनके वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें से तीन युवकों सूरज, विकास और मतलू तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सूरज नामक युवक उनके फैक्ट्री में पहले काम करता था, जबकि विकास नामक युवक उनसे काम मांगने गया था, लेकिन उसे काम नहीं दिया गया था। वहीं वाहन चालक मुकेश पहले भी उनके यहां चालक के रुप में काम करता था, लेकिन बाद में उसे निकाल दिया गया था, परंतु घटना के एक-दो दिन पहले ही उसे काम पर वापस रखा गया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से मुकेश और एक अन्य युवक फरार है। उनका कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी से की गयी है। आरोपियों ने पहले भी ज्ञानचंद जैन को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होेंने धमकी को नजरअंदाज कर दिया गया
ज्ञानचंद जैन के अपहरण के बाद से पुलिस की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा था कि उनकी सकुशल रिहाई करा ली जाएगी। पुलिस की ओर उनकी रिहाई के लिए गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस छापामारी के क्रम में तीन पहले गुमला के मधुवन जंगल से उनका वाहन बरामद किया गया था। वाहन में खून के धब्बे में भी मिलें। इस बीच पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी गिरफ्तारी के आधार पर ही मृतक के शव को आज इटकी के खंडागढ़ गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि अपहरण की घटना के एक घंटे के अंदर ही अपराधियों ने व्यापारी की हत्या कर उनके शव को दफना दिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों से पूछताछ से जानकारी मिली की कि फैक्ट्री से ज्ञानचंद जैन का सेंट्रो कार निकलते ही करीब 500 मीटर पर दूरी पर पूर्व योजना के अनुसार मुकेश ने वाहन को रोक दिया और तीन युवक सूरज महतो, मधु उरांव व प्रेम (काल्पनिक नाम) पिछली सीट पर ज्ञानचंद जैन को धकेल कर अंदर घुस गये। जबकि थोड़ी दूरी दौड़ने के बाद एक अन्य आरोपी विकास भी अगली सीट पर बैठ गया और बाद में विकास ने ही मुकेश को हटाकर खुद ही वाहन चला कर इटकी के निकट खंभा जंगल में ले जाकर पत्थर से कूच कर व्यापारी की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि पूरी साजिश का मास्टर माइंड चालक मुकेश केशरी और सूरज ही था। मुकेश को कुछ दिन पहले काम से निकाल दिया गया था, लेकिन एक ही पूर्व 13 फरवरी को ही वह योजना बनाकर पुनः काम पर लौट आया था, जबकि सूरज महतो छह वर्षाें तक ज्ञानचंद जैन के ’निर्मल जल’ नामक कंपनी में काम कर चुका था और उसे भी नौकरी से निकाल दिया गया था, जबकि विकास तुरी कुछ दिन पहले ज्ञानचंद जैन से काम मांगने गया था, लेकिन उसे काम नहीं मिला।
एसएसपी ने बताया कि प्रतिशोध और व्यक्तिगत दुश्मनी के अलावा फिरौती मांगने की योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। शव को छिपाने के लिए गड्ढा कर जमीन में गाड़ दिया और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए उनके सेंट्रो कार को गुमला के कसिरा जंगल में छिपा दिया गया, जिसे घटना के तीसरे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि जेल में बंद छोटू की भूमिका इस मामले में नहीं रही, हालांकि पुलिस ने कई पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की। पुलिस की एक टीम को उड़ीसा के राउरकेला व बिहार भी भेजा गया, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो पुलिस ने ज्ञानचंद जैन के कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों पर नजर रखनी शुरु की, तो पता चला कि घटना के दिन से ही सूरज और विकास अपने घर से गायब है, जिसके बाद उन दोनों के घर के बाहर पुलिस को लगा दिया गया और जैसे ही कल रात सूरज के घर आने की सूचना मिली, तत्काल उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। प्रारंभ में उसने अपनी संलिप्तता से इंकार किया, लेकिन विकास व मधु उरांव की गिरफ्तारी के बाद सारे मामले का खुलासा और कल रात को ही शव को छिपाये हुए स्थान की खोज में पुलिस विकास के साथ पहुंची, लेकिन रात होने के कारण सही स्थान नहीं मिल पाया, जबकि सूरज ने आज पुलिस को सही स्थान बताया। उन्होंने बताया कि व्यवसायी के अपहरण के साथ ही अपहृताओं ने ज्ञानचंद जैन के साथ मारपीट भी की। पुलिस हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है, जबकि घटना से संबंधित समाचार व मोबाइल लोकेशन की जानकारी समाचार पत्रों में छप जाने पर ज्ञानचंद जैन व मुकेश केशरी के मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर देने की बात सामने आयी है। उन्होंने बताया कि दो फरार आरोपियों मुकेश केशरी व प्रेम की भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)