Connect with us

Latest News

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28सीटों में से कम से कम 22 सीटें जीतनी है-रघुवर

Published

on


रांची,22जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें से पार्टी को कम से कम 22 सीटें जीतनी है। तभी हम पूरे प्रदेश में 65 सीटे जीतने का लक्ष्य पा सकेंगे। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों व आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सभी कार्यकर्त्ताओं को जन-जन तक यह बात पहुंचानी है। गरीब आदिवासी की जमीन लूटने वाले भाजपा सरकार के आने पर जमीन छिन जाने का भ्रम फैलाते रहे हैं। पार्टी कार्यकर्त्ता लोगों तक उनकी सच्चाई पहुंचानी है। रघुवर दास शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को बताना है कि पिछले साढ़े चार साल में किसी की भी जमीन नहीं छिनी गयी है। बल्कि उन पर आरोप लगाने वाला सोरेन परिवार आज गरीब आदिवासी की जमीनें खरीद कर जमींदार बन गये हैं। कुछ राष्ट्र विरोधी संगठन भी लोगों के बीच भ्रम व डर फैला रहे हैं और खुद स्कूल, कॉलेज, अस्पताल व धार्मिक स्थलों के लिए गरीबों की जमीन ले ले रहे हैं। हमें उन्हें बेनकाब करना है।
      रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी समाज भोला-भाला है। झारखंड नामधारी पार्टी और राष्ट्र विरोध संगठन उन्हें बरगला रहे हैं। वे नहीं चाहते हैं कि गरीब-आदिवासी का विकास हो। उनके बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ें। वे भी आइएएस-आइपीएस बनें। इसलिए वे गरीब आदिवासियों को पढ़ना नहीं देना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके घर में बिजली, गांव में पक्की सड़क, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खुले। अपने बच्चों को वे महंगे व अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सरकार का संकल्प है कि हमारा गरीब-आदिवासी की जिंदगी में बदलाव आये। भाजपा कार्यकर्ता उन गरीब आदिवासी तक जायें। उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायें और दूसरे दलों व संगठनों की सच्चाई भी बतायें। अपने गांव के युवाओ व महिलाओं को जोड़ें। उन्हें सच्चाई बतायें। यह बहुत बड़ा काम है, इसके लिए पार्टी कार्यकर्त्ताओं को जी-जान से लगना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कहा कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा, झामुमो उन्हीं के साथ गठबंधन कर रहा है। इसी से झामुमो की राजनीति समझ में आ जाती है। वे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं। वे राज्य के विकास के विरोधी हैं। कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही, लेकिन गरीब और आदिवासी के नाम पर केवल राजनीति की, उनकी विकास नहीं किया। झामुमो भी लगातार केंद्र सरकार के साथ रही, लेकिन उसने भी केवल अपनी जेब भरी। आदिवासियों का भला नहीं किया।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव तक भाजपा का संगठन पहुंचाना है। 15 जुलाई तक पंचायत समिति बनायें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभूकों को इनसे जोड़ें। समिति के माध्यम से गरीबों की योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचायी जायेगी। जो लोग छूट गये हैं, उन्हें लाभ पहुंचाया जायेगा। उन्हें दुमका लोकसभा में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 40 वर्षों से बाप-बेटे की राजनीति को समाप्त कर दिया। लोगों ने यह बता दिया कि वे अब केवल विकास की राजनीति चलेगी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि आदिवासी समाज को गुमराह किया जाता रहा है। हमें उन्हें गुमराह होने से बचाना है। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि भाजपा 65 का लक्ष्य पा सकती है। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में कर दिखाया है। विधानसभा में भी यह लक्ष्य पाया जा सकता है। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, सासंद समीर उरांव समेत बड़ी संख्या में विधायक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.