/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
अधिकारी टीम वर्क में काम करें,हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए-रघुवर दास
जनसंवाद केंद्र की शुरूआत,समस्याएं 181 पर डॉयल कर दर्ज कराने पर होगी त्वरित कार्रवाई
रांची,2मई।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जिसमें शासक, प्रषासक और जनता एक साथ मिलकर टीम वर्क के साथ काम करें, सभी अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को समझें और अपने अधिकार क्षेत्र में इतना काम करें कि किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की जरुरत न हो। राजनिति में चीजों को बदलने की क्षमता होनी चाहिये। सरकार चाहती है कि काम में बदलाव नजर आये। जनता की अपेक्षा है कि तेजी से विकास हो। भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड और पारदर्षी प्रषासनतंत्र सरकार की प्राथमिकता है। राज्य के माथे पर लगे भ्रष्टाचार
के कंलक को मिटाना है इसमें समाज के सभी तबके के सहयोग की अपेक्षा है। आज सूचना भवन के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद केन्द्र के शुभारंभ के मौके पर यें बाते कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु वीडियों कान्फ्रसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों एवं उपायुक्तों को निदेषित किया।
मुख्यमत्री ने कहा कि अब जनता अपनी समस्याओं को सीधे 181 पर डॉयल कर जनसंवाद केन्द्र में दर्ज करा सकेगें। उनकी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिये सुषासन एवं पारदर्षी प्रषासनिक की व्यवस्था कराना जवाबदेह सरकार की सबसे बड़ी जिम्मवारी है । सरकार भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड एवं विकास की ओर उन्मुख झारखण्ड का निर्माण करने को दृढ़संकल्प है। उन्होंने आहवान किया कि यदि कोई घूस मांगे तो 181 डॉयल कर मुख्यमंत्री डेस्क को सूचना दें।
भ्रष्टाचार निवारण हेतु आम लेागों के सहयोग की अपेक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि जनसंवाद केन्द्र में दो पदाधिकारी रहेंगे, जो लोगों के सुझावों और भ्रष्टाचार की प्राप्त षिकायतों की सत्यता से संतुष्ट होते हुये तत्काल कार्रवाई करेगें। इस बाबत सभी उपायुक्तों को त्वरित कार्रवाई कर प्रतिवेदित करने के निर्देष दिये गये हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त बड़े-से-बड़े रसूखवालों पर भी कार्रवाई होगी। सरकारी कामों में मानवीय भूलें हो सकती हैं जिन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है या चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है, परंतु जानबूझ कर सरकारी कार्यों में नियम विरुद्ध काम करने अथवा गलत प्रवृत्ति से अडं़गा डालने वालों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच और इरादे साफ हैं। उन्होंने कहा कि जनता भी आगे आये और सूचना एवं प्रौधेगिकी का उपयोग करें। आई0टी0के उपयोग करने से भ्रष्टाचार को काफी हद तक कम कि
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के विभिन्न गांवो में जाकर लोगों की समस्याओ को सुना है । उन्होंने कहा कि गांव के लोगो की छोटी-छोटी समस्याएं होती है जिसे पूरा करने की जिम्मेवारी हमारी सरकार की है और इस दिषा में कार्रवाई की जा रही है।पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी जिलों को राषि उपलब्ध करा दी गई है एवं प्राथमिकता के तौर पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिष्चित करने का निदेष दिया गया है।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों नेे सूचना भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में ए0टी0आई0 के महानिदेषक सुधीर प्रसाद, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार , मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल, मानव संसाधन विभाग की सचिव अराधना पटनायक, उर्जा वितरण निगम लिमिटेड के निदेषक, राहुल पुरवार ,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेषक अवधेष कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी एवं प्रेस के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सीएम ने जनसंवाद के माध्यम से समस्याएं सुनी,सुझाव पर अमल का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री रघवर दास ने पहला कॉल परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का को डॉयल कर जनसंवाद का शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद अल्बर्ट एक्का की पत्नी से आषीर्वाद लेते हुए बलमदीना से उनकी परेषानियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बलमदीना ने अपने घर की चहारदीवारी लगाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए तत्काल निदान करने का आदेष संबंधित अधिकारियों को दिया।
मुख्यमंत्री ने गिरिडीह जिला में अवस्थित मधुबन में बुधन हेम्ब्रम को फोन कर उनसे वहां की समस्याओं के निदान के लिए सुझाव मांगे। फोन पर बात करने के दौरान उन्होंने श्री हेम्ब्रम से कहा कि सरकार मधुबन को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की दिषा में कदम बढ़ा रही है। मधुबन मेंजब भी वह आयेंगे उनसे मुलाकात कर वहां की समस्याओं से रूबरू होंगे। मधुबन से बुधन हेम्ब्रम ने बताया कि मधुबन पंचायत और उसके आसपास के छात्र-छात्राओं को दषवीं कक्षा के बाद 40 किलोमीटर दूर कॉलेज के लिए पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है, इसलिए एक कॉलेज का निर्माण होना चाहिए। श्री हेम्ब्रम ने बेहतर सुविधाओं वाले अस्पताल की भी मांग की।
लातेहार की रहने वाली सुनीता देवी के पास जब मुख्यमंत्री रघुवर दास का फोन पहुंचा तो उन्होंने कॉल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अपने इलाके की समस्याओं को बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनके इलाके में प्रदूषण की समस्या सबसे बड़ी है बीच शहर में कोयला डंप होने से पूरा शहर प्रदूषित हो रहा है। इलाके में कॉलेज नहीं है कॉलेज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बेहतर सुविधाएं अगर अस्पताल में उपलब्ध करा दी जाएं तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। तमाम समस्या और सुझावों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उस दिषा में काम करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने चौथा कॉल देवघर के रहने वाले इतिहासकार उमेष कुमार को कॉल कर उनके सुझाव लिये। अपने सुझाव में उन्होंने कहा कि देवघर में एक म्यूजियम होना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने रोजगार, जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई और शहरी व्यवस्था में सुघार के संदर्भ में भी कई सुझाव दिये। इस मुख्यमंत्री ने कहा कि सुझावों को लेकर सरकार गंभीरता से विचार करेगी औश्र निदान की दिषा में कदम उठाये जायेंगे।
मुख्यमंत्री का जनसंवाद के माध्यम से सीधी बात में मोनका देवी द्वारा रांची की मोनिका देवी ने पतरातू से प्राथमिक विद्यालय चुटु तक पीएमएसवाई योजना के तहत होने वाले सड़क के अधूरे निर्माण की सूचना दी जिसके संबंध में मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को आवष्यक कार्रवाई हेतु निदेष दिया ।
रांची नामकोम रहने वाली सरोज देवी ने कहा कि उनके बेटे का फरवरी महीने में सिदरौल पेट्रोल पंप के पास मर्डर हो गया था, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करने में लापरवाही बरती थी। मुख्यमंत्री ने बिक्की कुमार की पत्नी को नौकरी दिलाने का आष्वासन दिया। उन्होंने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार को मामले पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देष दिया।
सीमा देवी ने पतरातू के सामुदायिक विकास दबंग लोगों का कब्जे की षिकायत की थी जिसका वीसेट जेनेरेटर भी कोई अवैध रूप से पंचायत भवन की बजाय व्यक्ति उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को कार्रवाई के आदेष दिया।
इसी प्रकार लातेहार हेरहंज नवाटांड से बिन्देष्वर प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को गांव चुकूटोला में पेयजल की सुविधा नहीं है और गांव की आबादी 400 है जिसके लिए मात्र 2 चापानल है। गांव का ट्रांसफर्मर मात्र बहुत पहले ही जल चुका जिसको न तो बदला गया है और न ही बदला गया है। मुख्यमंत्री ने इसे अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवष्यक कार्रवाई का निदेष दिया। रामगढ़ चितरपुर से उर्मिला देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदर्ष बालिका उच्च विद्यालय रजाबांध के षिक्ष़्ाकों को वेतन नहीं मिल रहा है और उसकी स्वीकृति के लिये 2010 से कार्य लंबित है। जिसपर मुख्यमंत्री ने त्वरित मानवसंसाधन विभाग के सचिव को आवष्यक कार्रवाई हेतु निदेष दिया। चतरा हंटरगंज बंटी सिंह अपने गांव का ट्रांसफर्मर 14 वर्षो से जला हुआ है,विद्युत अनापूर्ति के बावजूद बिजली का बिल 2013 तक आता रहा जिसपर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आवष्यक कार्रवाई का निदेष दिया। खूंटी कर्रा जरियागढ़ के लखन साहू ने कामख्या देवी उच्च विद्यालय जरियागढ़ मान्यता प्राप्ति हेतु सन 2002 में जैक नामकोम में आवदेन दिया था लेकिन अबतक स्वीकृति नहीं मिल है जिसपर मुख्यमंत्री ने मानव संसाधन विभाग के सचिव को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निदेष दिया। पलामू हैदरनगर से चक्रगपि कुमार ने अपने गांव में ग्रामीणों की सिंचाई की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसपर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित पेयजल की समस्या का समाधान करने का निदेष दिया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

