Latest News
अंतिम चरण में 44लाख से अधिक मतदाता 42प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
रांची,15मई। झारखंड में आखिरी चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. अंतिम चरण में संथाल की तीन सीट राजमहल, दुमका, गोड्डा के लिए वोटिंग होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी देवघर में चुनाव पूर्व यहां की जनता को संबोधित किया। साथ ही कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। झारखंड में चौथे और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में 44 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके तहत राजमहल, दुमका और गोड्डा सीटों के लिए 39,504 युवा पहली बार वोट डालेंगे. ये 18-19 साल के युवा हैं।
झारखण्ड में चौथे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का सातवां चरण ) राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी) और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए राजमहल सीट के लिए 14 दुमका के लिए 15 औऱ गोड्डा सीट के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। राजमहल लोकसभा सीट के लिए 14 उम्मीदवारों में गोपीन सोरेन- मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, वैद्यनाथ पहाड़िया-बहुजन समाज पार्टी, मोनिका किस्कू-ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, विजय कुमार हांसदा -झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमलाल मुर्मू- भारतीय जनता पार्टी, नीरज हेंब्रम-ऑल इंडिया फारर्वड ब्लॉक,7 श्री महाशय टुडू-हिंदुस्तान निर्माण दल, मेरीनिशा हांसदा -बहुजन मुक्ति पार्टी और निर्दलीय मंडल हांसदा ,क्रिस्टोफर मुर्मू,बर्नाड हेंब्रम,महेश पहाड़िया ,मंगल मरांडी और महेंद्र हांसदा शामिल है।
दुमका लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवारों में शिबू सोरेन-झारखंड मुक्ति मोर्चा, सुनील सोरेन-भारतीय जनता पार्टी, सेनापति मुर्मू-सीपीआई , सतीश सोरेन- झारखंड पीपुल्स पार्टी, अर्जुन पुजहर-ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, स्टीफन बेसरा-बहुजन समाज पार्टी, निर्दलीय मोहरिल मुर्मू , बाघराई सोरेन ,रसका सोरेन , रमेश टुडू ,डॉ श्रीलाल किस्कू , ठकरुण सोरन , राजेश बेसरा, प्रोबिना मुर्मू और सामुएल टुडू शामिल है।
गोड्डा लोकसभा सीट से 13 उम्मीदवारों में प्रदीप यादव-झारखंड विकास मोर्चा, भाजपा के निशिकांत दूबे, डॉ आशा माकडे – शिवसेना, मुरारी कापरी- आम अधिकार मोर्चा, बजरंगी महथा- बहुजन मुक्ति पार्टी, अनूप कुमार सिन्हा , मो नूर हसन – राष्ट्रीय समता पार्टी, मुजफ्फर ओबेद-बहुजन समाज पार्टी, निर्दलीय के रंगेय्या, महेश कुमार सुमन, वीरेंद्र कुमार,मधुसूदन राय और जीतेंद्र कुमार वर्णवाल शामिल है।
राजमहल लोकसभा सीट के लिए कुल 2020 मतदान केंद्र बनाये गये है,जिसमें 127शहरी और 1893 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये है। वहीं दुमका में 1891 मतदान केंद्रों में से 105शहरी और 1786 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा गोड्डा में 2347 मतदान केंद्रों में से 257 शहरी और 2347 ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है। इस तरह से तीनों लोकसभा सीट के 6258 मतदान केंद्रों में से 489 शहरी और 5769 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित होंगे।
राजमहल लोकसभा सीट में इस बार कुल14,34,506 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 7,31,659 और महिला मतदाताओं की संख्या 7,02,840 है।वहीं 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं की संख्या 9800 है।
दुमका लोकसभा सीट के लिए 13,63,714 मतदाताओं में पुरूष मतदाताओं की संख्या 7,01,538 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,62,165 है। वहीं 18 से 19वर्ष के नये मतदाताओं की संख्या 14340 है। वहीं गोड्डा लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या 16,91,410 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8,92,930 और महिला मतदाताओं की संख्या 7,98,474 है। वहीं वर्ष 18 से 19वर्ष के नये मतदाताओं की संख्या 15364 है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
