Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड दिवस 21 को,सीएम-डिप्टी सीएम रहेंगे उपस्थित

Published

on

प्रगति मैदान में सूबे में संभावनाओं को दर्शाता झारखंड पैवेलियन 
रांची,16नवंबर । नई दिल्ली में प्रगति मैदान में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे झारखंड पैवेलियन में सूबे की संभावनाओं को आकर्षक तरीके से पूरी दुनिया के समक्ष पेश किया गया है। मेला में 21 नवंबर को झारखंड दिवस आयोजित होगा। हम्सध्वनी थियेटर के हॉल नं.-01 में आयोजित समारोह में झारखंड की कला-सांस्कृतिक विरासत की एक झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्र्ाी सुदेश महतो और हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे। संथाल नृत्य, पायका, झूमर आदि की प्रस्तुति होगी, साथ ही साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्र्ाी राज्य में व्यापार और उद्य्नोग की संभावनाओं पर सबका ध्यान आकृष्ट करेंगे।
इधर, आज झारखंड पैवेलियन में बड़ी संख्या में विदेशी परिदर्शक आए और झारखंड में व्यापार की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी ली। जापान कोरिया के परिदर्शक इनमें महत्वपूर्ण थे। प्रगति मैदान में आयोजित इस व्यापार मेला में 18 नवंबर से 27 नवंबर के बीच आग नागरिकों के परिदर्शन के लिए यह व्यापार मेला खुला रहेगा।
प्रगति मैदान में लगे मेले में ’झारखण्ड प्रगति के पथ पर’ पैवेलियन में राज्य में  विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में बताया गया है किसम्पूर्णता आम जनों के चेहरों पर स्थायी मुस्कान से सम्भव है और झारखण्ड सकारात्मक सम्भावनाओं का पर्याय है। इन्ही सम्भावनाओं को पर्यटन झारखण्ड पैवेलियन के विभिन्न प्रकोष्ठों में दर्शाया गया है।
पर्यटन का जिक्र करते हुए मेले में आने वाले लोगों को यह बताने की कोशिश की गई है कि राज्य में अनेक पर्यटन स्थल नेतरहाट, देवघर, पारसनाथ, रजरप्पा, जरमुण्डी विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां अनेक जल प्रपात जैसे दशम, जोन्हा, हिरनी काफी प्रसिद्ध हैं। अनके पर्यटक स्थलों को विकसित किया जा रहा है ताकि पर्यटन उद्य्नोग को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा खनिज संपदा का भी बखन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि  झारखण्ड एक खनीज सम्पन्न राज्य है, जहां कोयला, अबरख, लौह अयस्क, एल्युमिनियम अयस्क एवं यूरेनियम का भण्डार है। लौह उत्पादन एवं कोयला उत्पादन में यह देश का अग्रणी राज्य है। झारखण्ड के खनिजों का इस मेले में प्रदर्शन प्रमुखता से किया जा रहा है।
प्रदर्शनी के माध्यम से औद्य्नोगिक विकास को भी दर्शाने का प्रयास किया गया है, बताया गया है कि राज्य में बड़े-बड़े औद्य्नोगिक समूहों जैसे जिंदल, आर्सलर मित्तल, अभिजित ग्रुप का उद्य्नोग लगाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबकि टाटा स्टील ने भी अपने कार्यक्रम को विस्तारित करना शुरु कर दिया है। झारखण्ड में हस्तशिल्प एवं रेशम के क्षेत्र्ा में काफी विकास किया है। रेशम के उत्पादन में हम भारत के अग्रणी तीन राज्य में शुमार हैं। इसे झारक्राफ्ट एवं खादी के माध्यम से प्रोमोट किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस मेले के माध्यम से हस्तशिल्प, लघु एवं कुटीर उद्य्नोग का भी प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि इस उद्य्नोग को भी बढावा मिले। ऊर्जा के क्षेत्र्ा में संभावनाओं का जिक्र करते हुए बताया किया गया है कि (उर्जा एवं गैर-पारम्परिक उर्जा) झारखण्ड राज्य उर्जा के मामले काफी प्रगति कर चुका है। झारखण्ड राज्य में जो पावर प्लांट लग रहे हैं उनके क्रमवार चालू हो जाते ही झारखण्ड उर्जा के मामले में आत्म-निर्भर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों को भी विद्य्नुत देने की स्थिति में होंगे। साथ ही यह भी बताया गया है कि राज्य में गैर पारम्परिक उर्जा का विस्तार ज्रेडा के माध्यम से किया जा रहा है जिसमें सौर उर्जा का प्रयोग निजी एवं घरेलु कार्य हेतु किया जा रहा है। इसका प्रदर्शन झारखण्ड पैवेलियन में ज्रेडा के स्टॉल पर किया जा रहा है। मेले में लोगों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि झारखण्ड राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के लिए समेकित कृशि प्रणाली मुख्यमंत्र्ाी किसान खुशहाली योजना चलाया गया है, जिससे किसान एक साथ खेती, बकरी पालन, भेड़ पालन, मघुमक्खी पालन इत्यादि एक साथ कर उतने ही समय में अधिक से अधिक धन उपार्जन कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न बैंकों से ऋण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। किसानों को औशधिय पौधे भी उगाने हेतु सरकार प्रशिक्षित कर रही है जिससे हर्बल दवाईओं का उत्पादन हो सके। बीज किसानों तक मुहैया कराया जा रहा।सूचना प्रौद्य्नोगिकी क्षेत्र्ा के विकास का भी उल्लेख किया गया है, जिसके तहत राज्य में सूचना तकनीकी विभाग को नई तकनीक के  माध्यम से विस्तरित करने की बात कही गई है। साथ ही यह भी बताया कि झारखण्ड के सभी विभागों को झारनेट के माध्यम से जोड़ दिया गया है । ग्रामीण विकास का उल्लेख करते हुए सभी गावों को सड़क से जोड़ना, हर व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सामाजिक सुरक्षा को भी इस मेले में प्रदर्शित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.