Connect with us

Latest News

37,097 सेवा मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

Published

on


रांची,27मार्च। लोकसभा चुनाव में झारखंड के 37,097 सेवा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 35,875 पुरुष और 1222 महिला सेवा मतदाता हैं. श्री एल खियांग्ते, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सेवा मतदाताओं की यह संख्या अभी टेंटेटिव है, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए प्रावधानों के अंर्तगर्त अंतिम रुप से प्रकाशित मतदाता सूची में सेवा मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया तबतक चलती रहेगी, जबतक कि चुनाव को लेकर अंतिम नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है. श्री खियांग्ते ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है. इस हेल्पलाइन नंबर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि लोग इसके उपयोग से अवगत हो सकें. कोई भी व्यक्ति एंड्रायड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर और आईफोन से वोटर हेल्पलाइन को डाउनलोड कर सकता है.
रांची में सबसे ज्यादा सेवा मतदाता
10 मार्च 2019 तक मतदाता सूची में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक रांची के अंर्तगर्त आनेवाले सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6681 सेवा मतदाता हैं. इनमें 6366 पुरुष और 285 महिला सेवा मतदाताओं की संख्या है. रांची जिले के अंर्तगर्त तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इसके बाद पलामू 3660 गुमला 3299 धनबाद 3118 और हजारीबाग 2581 में सेवा मतदाता हैं. दूसरी तरफ पाकुड़ में 196 सेवा मतदाता हैं जो झारखंड में सबसे कम है. झारखंड में 20 जिलों में सेवा मतदाताओं की संख्या 100 से भी कम है. वहीं, रांची में सबसे ज्यादा 285 महिला सेवा मतदाता हैं. इसके अलावा गुमला 137, बोकारो में 106 और खूंटी में 102 महिला सेवा मतदाताओं की संख्या है.
कौन हैं सेवा मतदाता
भारतीय जनप्रतिनिधत्व अधिनियम-1951 के तहत सेवा मतदाता के अंतर्गत केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान, राज्य पुलिस बल के जवान जो दूसरे राज्यों में
अपनी सेवा दे रहे हों, केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जो भारत के बाहर पोस्टेड हों, विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में राजदूत समेत पदास्थापित सभी अधिकारी-कर्मचारी, विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक (एनआरआई) के अलावा सेवा मतदाता की पत्नी जो उनके साथ रह रही हैं को शामिल किया गया है.
निर्वाचक नामावली में कैसे दर्ज करा सकते हैं नाम
इलेक्टोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत निर्वाचक नामावली में सशस्त्र बल के कर्मी, फॉर्म-2 , दूसरे राज्यों में सेवा दे रहे राज्य पुलिस बल के लिए फॉर्म .2 ।, केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जे भारत के बाहर पोस्टेड हैं के लिए फॉर्म-3, एनआरआई मतदाताओं के लिए फॉर्म-6-। है. वे अपने भरे हुए आवेदन को संबंधित रिकॉर्ड अफसर, कमांडिंग अफसर- प्राधिकार को भारत निर्वाचन आयोग के सेवा मतदाता पोर्टल ेमतअपबमअवजमत.दपब.पद पर ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं. इनके द्वारा भरे गए आवेदन का सत्यापन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है.
जिलों में (विधानसभा क्षेत्र के आधार पर) सेवा मतदाताओं की संख्या
सेवा मतदाताओं की संख्या
जिला पुरुष महिला कुल
साहेबगंज 618 18 636
पाकुड़ 192 4 196
दुमका 589 15 604
जामताड़ा 227 12 229
देवघर 839 18 857
गोड्डा 905 17 922
कोडरमा 292 11 303
हजारीबाग 2536 45 2581
रामगढ़ 749 14 763
चतरा 929 18 947
गिरिडीह 1260 19 1279
बोकारो 1892 106 1998
धनबाद 3025 93 3118
ईस्ट सिंहभूम 1648 99 1747
सरायकेला-खरसांवा 611 29 640
वेस्ट सिंहभूम 1268 27 1295
रांची 6396 285 6681
खूंटी 1554 102 1656
गुमला 3152 137 3289
सिमडेगा 813 37 850
लोहरदगा 1058 38 1096
लातेहार 824 21 845
पलामू 3614 46 3660
गढ़वा 884 11 895
कुल 35875 1222 37097

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.