Connect with us

Latest News

25लाख नसे सदस्यों के साथ विस चुनाव में 65पल्स के लक्ष्य को पूरा करना है-मुख्यमंत्री

Published

on


रांची,1जुलाई। मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश में 25 लाख सदस्यता के साथ 65$ के लक्ष्य को पूरा करना है, यह बात विधानसभा कोर कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। आज कार्निवल हॉल में भाजपा के सभी विधानसभा कोर कमिटी की बैठक आयोजित थी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ हमें सदस्यता अभियान को भी पूरा करना है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा एक बड़े उद्देश्य के लिए है। यह राजनीतिक यात्रा माँ भारती को विश्वगुरू बनाने के लिए है। जनसंघ के संस्थापक तथा हम सब प्रेरणा श्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस 6 जुलाई से प्रारंभ होने वाली राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को हमें सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी बनाना है। मजबूत भाजपा से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टीकरण, क्षेत्रवाद के कारण आज कांग्रेस अंतिम सांसे गीन रही है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, राजनीति साधन है साध्य नहीं हमें राजनीति के माध्यम से आदिवासी, दलित शोषित, वंचित, समाज को समाज के मुख्यधारा से जोड़कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के अनुरूप अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करना है।
रघुवर दास दास ने कहा कि सरकार अपने कार्यक्रमों, विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में लगातार लगी हुई है। उन्होंने कोर कमिटी के सदस्यों का लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप जल संचलन, जल संरक्षण के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। कहा कि सरकारी स्तर पर पूरे प्रदेश में 7 जुलाई से 15 सितम्बर तक जल संचलन अभियान चलेगा जिसमें मंत्री, विधानयक, सांसद, सरकार के पदाधिकारीगण विभिन्न स्थानों पर शामिल होगें। उन्हांने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में श्रमदान की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा कोर कमिटि की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। सबके प्रयास से ही हमने महागठबंधन को करारी मात दी। तथा 12 सीट पर जीत भी दर्ज किया है। श्री गिलुवा ने कहा कोर कमिटी के कार्यों की प्रशंसा राष्ट्रीय नेत्व ने भी किया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा की ओर से कोर कमिटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीट जीतकर फिए एक बार प्रदेश में भी मजबूत सरकार बनानी है। हमें नया भारत के साथ नया झारखंड बनाकर शहीदों, महापुरूषों के स्वप्न को साकार करना है। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी कोर कमिटियों से संगठनात्मक वृत लेते हुए विधानसभा कोर कमिटी के तर्ज पर ही मंडल कोर कमिटी के गठन का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि हमें हर बूथ को अजेय बूथ बनाना है। और बूथ की मजबूत के लिए हमें पार्टी को और अधिक मजबूत, सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाना होगा। उन्होंनें कहा कि सदस्यता अभियान संगठन महापर्व में हमें समाज के सभी वर्गो तक पहुंचने की आवश्यकता है। हमें सदस्य संख्या भी बढ़ानी है और पार्टी को व्यापक भी बनाना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार के कार्यक्रम घर-घर पहुंच  रहे है। हमें उसके माध्यम से उन घरों तक पहुंच कर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 जुलाई को सभी क्षेत्रों की विधानसभा कोर कमिटी की बैठक होगी। 4 को सभी मंडलों की बैठक होगी तथा 5 जुलाई तक सभी मंडल कोर कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर सभी पंचायत-शक्तिकेन्द्र स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। 6 से 9 लुलाई तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक का प्रारंभ महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। संचालन महामंत्री दीपक प्रकाश ने मंचस्थ नेतागण का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने, बालमुकुन्द सहाय, 20 सुत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, परमा सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक जीतूचरण राम, शिवशंकर उरॉव, विमला प्रधान, नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, मनोज मिश्रा, सुरेन्द्र महतो, जिलाध्यक्षगण एवं विभिन्न कोर कमिटी के संयोजक सह सयांजक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.