Latest News
21 जून को पीएम के साथ 35 हजार से अधिक लोग करेंगे योग-मुख्यमंत्री
योग दिवस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पोर्टल का शुभारंभ किया.’
रांची,8जून। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य वासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र धरती झारखंड को चुना है. झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं रांची की धरती से विश्व योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व को संदेश देंगे. योग की विश्वभर में पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही बनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से पूरी दुनिया में योग के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है. आगामी 13 जून को राज्य सरकार पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर और जिला स्तर सहित पूरे प्रदेश में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज सूचना भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं.
’इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विश्व योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल वेबसाइट का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है. योग मनुष्य के मन, शरीर और विचार को संयमित करता है. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में अधिक भागदौड़ रहने के कारण मनुष्य के शरीर में भिन्न-भिन्न बीमारियों का इजात होता है. इन सभी बीमारियों से तभी मुक्ति मिल पाएगी जब हम निरंतर योग करेंगे. स्वस्थ मन और शरीर के लिए निरंतर योग करना आवश्यक है. योग अपनाकर ही स्वस्थ झारखंड और स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकेगा.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग से स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन के साथ-साथ रोजगार का भी असीम संभावनाएं हैं. वर्तमान समय में विदेशों में भी योग प्रशिक्षक की काफी मांग है.अन्य देशों में सभी फ्लैट्स में योग प्रशिक्षक रखा जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों को जिला स्तर पर संगोष्ठी करने का निदेश दिया गया है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थान, स्वयंसेवी संस्थान, कॉरपोरेट हाउस, स्कूल और कॉलेज इत्यादि में अध्ययनरत युवक युवतियों को बढ़-चढ़कर अपनी महती भागीदारी निभाने का अपील किया. मुख्यमंत्री ने अपील किया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर सभी राजनीतिक दल भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को जन आंदोलन बनाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए सौभाग्य का बात है कि श्री नरेंद्र मोदी केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वयं रांची आ रहे हैं और विश्व योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया को रांची की धरती से संदेश देने का काम कर रहे हैं.
प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर इको फ्रेंडली व्यवस्था की गई है. सभी प्रतिभागियों को इको फ्रेंडली योगा मैट्स जो खादी से बने होंगे उपलब्ध कराए जाएंगे. इस तरह सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं के भी उपलब्ध कराए जाएंगे जो प्रतिभागी अपने साथ रख सकेंगे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों के दौरान स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. योग सरकार की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल में सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है.’इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रामलखन गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।’
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
