Latest News
हेमंत परिवार ने अपने नाम 500 करोड़ रुपये की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी-रघुवर
बाप-बेटे की पार्टी में सभी अहम पदों पर परिवार वाले ही विराजमान, संताल को झामुमो मुक्त बनाएंगे
रांची,7अप्रैल। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पिछले साढ़े 4 साल में उनकीसरकार ने संतालपरगना प्रमंडल के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के विकास के लिए दिल्ली से योजनाएं चलीं और राज्य सरकार ने संता में उन सभी को जमीन पर उतारा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास रविवार को संथाल परगना के ऊर्जावान युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने सभी युवा साथियों से अपील है की बीते चार साल में डबल इंजन की मोदी सरकार और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं, उन्हें घर घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि युवा साथी संताल परगना के के जन-जन को बताएं कि वहां की धरती ने झारखण्ड को तीन-तीन मुख्यमंत्री दिए, लेकिन उन्होंने संथाल परगना और आदिवासी समाज के विकास के लिए कुछ नहीं किया। संथाल जहां था, वहीं रह गया, लेकिन अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में विकास की गति में तेजी आयी है।
रघुवर दास ने कहा कि सीमा पर जवान देश की रक्षा में जुटे रहते हैं, युवाओं को संथाल परगना के विकास के लिए, आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए संथाल परगना में जुटे रहना है। उन्होंने कहा कि संथाल में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने इस क्षेत्र का विकास नहीं होने दिया। इनकी सरकार थी, तो संताल परगना को नजरअंदाज कर दिया और हमारी सरकार बनी, तो ये विकास में बाधा डालने का काम करते हैं, अफवाह फैलाने का काम करते हैं। रघुवर दास ने कहा कि वंशवाद से ग्रसित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने संथाल के विकास के नाम पर सिर्फ अपनी अर्थपेटी भरने का काम किया है। संथाल के गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, धर्म और संस्कृति के साथ छेड़-छाड़ की जा रही थी। सरकार बनने के बाद पहली बार यहां विकास हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी े नेतृत्व में हमारी सरकार ने संथाल को संवारने का कार्य शुरू किया है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है, बिजली हर घर तक पहुंच चुकी है, पानी पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है और जबरन धर्मांतरण झारखण्ड में अब गैर-कानूनी है। रघुवर दास ने कहा कि अब वक्त आ गया है संताल परगना को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के चंगुल से मुक्त कराने का। बाप-बेटे की यह पार्टी सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है, इनकी पार्टी में सभी अहम पदों पर परिवार वाले ही विराजमान हैं। ये टिकट में प्राथमिकता भी परिवार वालों को ही देते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता का दुरुपयोग कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का बार- बार उल्लंघन किया है। 500 करोड़ रुपये की जमीन कौड़ियों के भाव अपने और अपने परिवार के नाम लिखवा ली। गरीब आदिवासियों को धमकाकर, बहला-फुसला कर उनकी जमीन हड़प ली। आपको इस बार इनसे हिसाब बराबर करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि संताल को शिक्षित, युवाओं को रोजगार देना है, विदेशी शक्तियों से बचाना है, भाषा-संस्कृति को अक्षुण्ण रखना है और संताल को झारखंड मुक्ति मोर्चा मुक्त बनाना है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
