Latest News
सीएम ने बुरुगुलीकेरा घटना जांच के लिए एसआईटी गठन का दिया निर्देश
निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा में सात लोगों की नृशंस हत्याकांड मामले की जांच के लिए विशेष कार्य दल,एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया और निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में बुरूगुलीकेला घटना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव , पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट कहा कि यह सही है कि पुलिस हर जगह नहीं रह सकती है किंतु, पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिये कि जनता का भरोसा उस पर बना रहे तथा अपराध करने वाले और कानून तोड़ने वालों में पुलिस का दहशत भी बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे उपर है और घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर घटना के सही कारणों को सामने लाएं। उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर परिजनों को अविलंब हर सम्भव सहायता करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों के उद्भेदन करने और दोषियों को चिन्हित करने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। जांच रिपोर्ट के बाद उसके बाद पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के अलावा की जाने वाली पूरी सहायता पर और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्णय सरकार लेगी। हेमन्त सोरेन ने यह स्पष्ट कहा कि भविष्य में पूरे राज्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के जिला से थाना तक सभी पूरी तरह चौकस रहें।
मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि थाना की स्थिति आज अच्छी नहीं है और थाना प्रभारी अपने मुख्य लक्ष्य से भटक गए हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि पुलिस तंत्र को यह स्पष्ट कर दें कि सरकार जनता के जानमाल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। साथ ही, थाना स्तर पर व्याप्त कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन कर मामले का उद्भेदन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में कौन लोग है, यह मामला पत्थलगड़ी से जुड़ा है या नक्सली घटना है अथवा आपसी रंजिश का परिणाम, जो भी है वह जांच का विषय है, लेकिन इतना सच है कि दो गुटों के बीच विवाद में सात लोगों की हत्या हुई है।
इधर,पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कहा है कि यह घटना पत्थलगड़ी से संबंधित है या नहीं, यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह महज इतेफाक है कि हत्या करने वाले सभी पत्थलगड़ी के समर्थक हैं, जबकि जिनकी हत्या हुई है, वे सभी पत्थलगड़ी के विरोधी है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
