Latest News
साइबर अपराध के कारण बदनाम गांवों में शादी-विवाह में अड़चन
रांची। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी से लाखों की ऑनलाइन ठगी करने के बाद झारखंड का जामताड़ा जिला एक फिर देशभर में सुर्खियों में है। जामताड़ा के करमाटांड़ , नारायणपुर के अलावा देवघर जिले का करौं, आसनबनी, चितरा घोरमारा , धनबाद जिले का निरसा, गोविंदपुर व टुंडी, गिरिडीह जिले का बेंगाबाद, गांडेय , कालाझरिया, झिलुवा, कांसीटांड़, सियांटांड़, शीतलपुर, मोहनपुर और सिकरपुसनी गांव के कई युवक-युवतियांं की संलिप्तता साइबर अपराध मामले में सामने आयी है। देशभर के तीन-चार राज्यों को छोड़ कर हर राज्यों की पुलिस यहां आ चुकी है और 250 से 300 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।
साइबर अपराध के लिए जमाताड़ा, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जिले के कई गांव वर्षा साइबर अपराध के मामलों के लिए पूरे देशभर में सुर्खियों में आते रहे है। इन गांवों के दर्जनों युवाओं ने पीएमओ, केंद्रीय मंत्रियों, राजनीतिक दिग्गजों, कारोबारियों, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर छोटे-बड़े अधिकारियों तथा आम लोगों को ठगने का काम किया है।
साइबर अपराध की घटनाओं में जुड़े युवक-युवती ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते, लेकिन ऑनलाइन ठगी में यह काफी दक्ष होते है और कुछ लड़के-लड़कियां फर्राटेदार अंग्रेजी बोल कर भी लोगों को प्रभावित करने में सफल होती है। इन सभी के पास एक लैपटॉप, दर्जनों दर्जनों सिम और एटीएम-क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की पूरी सूची होती है। बैंककर्मियों, मोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों, डाक कर्मियों और कुरियर कंपनियों से मिलीभगत कर साइबर अपराधी बैंक और पेटीएम खाताधारकों के बारे में पूरा ब्यौरा जुटाते है । खाताधारकों, क्रेडिट कार्ड धारकों या पेटीएम कार्ड के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद युवक-युवती छोटे से गांव में बैठकर देशभर के लोगों को अपने शिकार में फंसाते है। यदि साइबर अपराधियों को जानकारी मिल गयी, तो वे पलक झपकते ही हजारों से लेकर लाखों रुपये की ठगी करने में सफल हो जाते है। यदि खाताधारक को भनक मिल जाती है और मोबाइल पर एटीएम कार्ड से मांगी जा रही सूचनाओं की जानकारी देने में आनाकानी करता है, तो साइबर अपराधी गाली-गलौज शुरू कर देते है।
पुलिसिया छानबीन में यह बात सामने आयी है कि साइबर अपराधी ज्यादातर मामलों में एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाते हैं और इधर-उधर की बात करने के बाद यह कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर पूछते हैं। यदि लोग इनके झांसे में आ गए तो यह 3 से 5 मिनट में ही उनके बैंक खाते को साफ कर दिया जाता है।
साइबर अपराध की मदद से इन गांवों के कई युवाओं का देखते ही देखते पूरी तरह से रहन-सहन बदल गया है। कल तक जिनके पास बाइक नहीं थी आज वो कार से चल रहे हैं। कपड़े ब्रांडेड हो गए हैं और आखों पर रंगीन चश्मे लग गए हैं। जिन गांवों से पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दर्जनों युवाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, उन गांवों में अब शरीफ लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है। इन गांवों की इतनी बदनामी हो चुकी है कि यहां शादी-विवाह के लिए रिश्ता करने में भी लोग कतराते है। रिश्ता बनाने वाले परिवारों को हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं रिश्ता कायम करने के बाद साइबर अपराध से जुड़ा कोई खुलासा न हो जाए। यही कारण है कि ऐसे कई गांव में अब ग्राम पंचायत लगाकर लोगों को चेतावनी दी जाने लगी है कि यदि किसी परिवार का कोई सदस्य साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार होता है, तो पूरे परिवार का सामाजिक बष्किर किया जाएगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
