Latest News
सरकार वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचा देगी-परमेश्वरण अय्यर
देवघर। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता जल शक्ति अभियान मंत्रालय के सचिव परमेश्वरण अय्यर ने कहा है कि सरकार वर्ष 2024 तक देशभर में हर घर में नल से ज ल पहुंचा देगी। वे आज देवघर में स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस की राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक समीक्षा बैठक सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस से जुड़े तीर्थ स्थलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार अराधना पटनायक उपस्थित थी । साथ में संयुक्त सचिव भारत सरकार समीर कुमार, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण अब्बु इमरान, उपायुक्त नैन्सी सहाय उपस्थित थें।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने बाबा बैद्यनाथ की महीमा एवं बाबा बैद्यनाथ नगरी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला की विशिष्टता पर प्रकाश डाला। उन्होंने यहां हो रहे विकास कार्यां की चर्चा की, साथ हीं राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसकी बड़ी सफलता की कामना की। बैठक में तीर्थ स्थलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने तीर्थ स्थलों की विशेषता एवं उनके स्वच्छता एवं सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अपनाई जा रही विशिष्ट प्रबंधन की विस्तार से चर्चा की।
मुख्य रूप से माँ वैष्णों देवी, पुरी जगनाथ मंदिर, ताजमहल, अजमेर शरीफ दरगाह, मीनाक्षी मंदिर, गया तीर्थ, कामख्या मंदिर, यमुनोत्री, गंगोत्री, कनवाश्रम, मुंबई सी0एस0टी0 छत्रपति शिवाजी ट्रमिनल, विधुरकुटी मंदिर, विजनोर उत्तर प्रदेश, मनिकर्णिका घाट, बिरला धर्मशाला बनारस, माणा गावं बदरीनाथ, सोमनाथ आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थें।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस (एस0आई0पी0) से जुड़ी सभी तीर्थ स्थलों में उच्चतम स्तर के स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विशिष्ट प्रबंधन के अनुभवों को आपस में बाटते हुए सभी तीर्थ स्थलों पर इसके उत्तम स्तर को प्राप्त कराना हैं।
अजमेर शरीफ दरगाह के प्रतिनिधि ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि यहां फूलों के कॉपोस्ट तैयार करने हेतु विशिष्ट प्रकार की मशीन लगाई गयी है। इससे प्रतिदिन फूलों से कम्पोस्ट बनाने का कार्य किया जाता है। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। पहले जहां डिजास्ट्रर मैनेजमेंट का प्रबंधन नहीं होता था, वहीं अब इसके लिए विशिष्ट प्रबंधन तैयार की गयी है। दरगार का मुख्य निजाम गेट है यहां काफी संख्या में दिशा-सुचक बोर्ड लगाये गये हैं।
पुरी जग्रनाथ मंदिर के प्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली दैनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले और अब कि व्यवस्थाओं में काफी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने समान्यतः जुलाई के महिनों में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों को इस विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
कुरूक्षेत्र, हरियाणा में सर्वेश्वर महादेव के प्रतिनिधि ने ब्रम्ह सरोवर की महीमा एवं महत्ता की चर्चा करते हुए उन्होंने इस स्थल की प्रबंधन के लिए जल शक्ति मंत्रालय ओ0सी0एल0 को धन्यवाद दिया। उन्होंने पानी के आचमन के लिए बनाये गए 13 प्वाईंट की जानकारी दी एवं इसकी महत्ता की चर्चा की। उन्होंने यहां के सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा ईको फ्रैन्डली वातावरण तैयार करने में विशिष्ट प्रबंधन के अनुभवों को साझा किया।
कामख्या देवी मंदिर के प्रतिनिधि ने भी सम्पूर्ण परिसर के रख-रखाव एवं स्वच्छता एवं सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रबंधन की विशिष्ट चर्चा की। उन्हांने बताया कि इस क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व विशेष चुनौती है। उन्होंने कहा कि यहां गैर सरकारी संगठनों की अहम भूमिका हैं, जिसके मदद से इस स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं ईको फ्रैन्डली बनाये रखा जाता है।
कुल 30 स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस से जुड़े संस्थानों में से 25 के प्रतिनिधियों द्वारा आज बाबा बैद्यनाथ की इस पावन धरती पर कार्यशाला में भाग लेने हेतु उपस्थित हुए थें।
उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यशाला का आयोजन करने का मौका मिलना गौरव की बात है। इस आयोजन से स्वच्छता आइकॉनिक प्लेस से जुड़े तीर्थ स्थलों के और भी सशक्त एवं बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी, साथ हीं देवघर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा। कार्यशाला के अंत में संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री समीर कुमार ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से सभी आइकॉनिक प्लेस के प्रतिनिधियों ने जो अपने-अपने अनुभव साझा किये है वे सभी स्थलों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। एक दूसरे के अनुभवों से लाभ लेकर इनका और भी सशक्त एवं उचित प्रबंधन करना आसान होगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यशाला के आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को अन्तरमन से धन्यवाद दिया। अतिअल्प सूचना पर जिस प्रकार जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने आयोजन किया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने विशेष रूप से उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यशाला की सफलता उनके बेहतर कार्यक्षमता का परिचायक है।
धन्यवाद ज्ञापन स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण के निदेशक श्री अब्बु इमरान के द्वारा किया गया। ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षां में सरकार के द्वारा काफी कार्य किये गए है। तथापि अभी भी इन स्थलों के नविकरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में हम और भी बेहतर और सर्वश्रेष्ट प्रबंधन की ओर बढ़ेगें।
कार्यशाला में उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छत प्रमंडल, देवघर एवं मधुपुर, जिला समन्वयक सुजित त्रिवेदी, पंकज भूषण पाठक एवं विजय कुमार आदि उपस्थित थे
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
