Latest News
विचारों के आकर्षण से ही वर्षों तक दूसरे दलों में कार्य करनेवाले पार्टी से जुड़ रहे है-नड्डा
रांची,13जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं की उर्जा से भरी पार्टी है, पार्टी ने भाषणबाजी नहीं, कार्य करके दिखाया है। नड्डा आज रांची में पार्टी के प्रदेष पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा बोलने से समाज का देखने का नजरिया बदल जाता है। किसी जमाने में पार्टी के कार्यकर्ता जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ते थे। परंतु कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने आज इसे विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया।
उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का कुषल मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने आज 2.50 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा को 11 करोड़ सदस्यों की पार्टी बना दिया। नड्डा ने कहा कि इस परिवर्तन की बेला के हम सब सिपाही है। हमें अपने रिकार्ड को स्वयं तोड़ना है। यहां हर कार्यकर्ता नेता है और हर नेता कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 22 करोड़ लोगों ने भाजपा को वोट किया। देश के 223 लोकसभा क्षेत्रो में पार्टी को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत मिला। यह सब हमारे विचारधारा नीति और कार्यक्रमों की जीत है। हमें सबको इसे संभाल कर रखना है। उन्हांंने कहा कि पार्टी के नीतियों को सरकार के कार्यक्रमों के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचितों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जबकि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई।
नड्डा ने कहा कि यह हमारे विचारों का आकर्षण ही है कि वर्षों तक दूसरे दलों में कार्य करनेवाले हमसे जुड़ रहे है यह हमारे विचारों की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता ने छद्म महागठबंधन को नकारा है उससे अब विपक्षी पार्टियों के गठबंधन करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि देष का भविष्य भाजपा के साथ लोकतांत्रिक पार्टी है। यहाँ जातिवाद, वंषवाद नहीं चलता। एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। उन्हांंने कहा कि देष की जनता ने भाजपा को सहर्ष स्वीकार किया है।
सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए श्री दास ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से जुड़ने की उत्सुकता है। हमें अपने नीतियों, कार्यक्रमां और केन्द्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ घर-घर पहुंचने की आवष्यकता हे। श्री दास ने कहा कि 65$ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें राज्य में एक करोड़ वोट प्राप्त करना है। 25 लाख सदस्यता के साथ यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बड़ी जीत मिली है। हमें इस उत्साह को जन-जन से जोड़ना है। एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये। यह सदस्यता अभियान हमें राज्य की जनता से सीधा संवाद स्थापित कराता है। हमें घर-घर तक अपने नीतियों कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों के साथ पहुंचने की आवश्यकता है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, प्रदेश के सह प्रभारी रामविचार नेताम, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने किया।
मंचस्थ नेतागण का स्वागत हेमलाल मुर्मू, सत्येन्द्र तिवारी, आदित्य साहु, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनन्त ओझा, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, नवीन जयसवाल, नुतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, मिसफिका हसन, अनिल सिन्हा, हेमन्त दास, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
