Connect with us

Latest News

लॉकडाउन के बीच बीजेपी एसटी मतदाताओं को एकजुट करने में जुटी

Published

on


एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल रैली को देशभर के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
रांची। बीजेपी एसटी के राष्ट्रीय वर्चुअल रैली जनजाति जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने देश के जनजाति समाज को संबोधित करते हुए कहा कि देश के साढ़े दस करोड़ जनजाति समाज के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनजाति समाज के कल्याण और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का लाभ दिलाने में देश के प्रत्येक मोर्चा कार्यकर्ता को सक्रिय सहभागी बनाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनजाति समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखने में अपनी भूमिका निभाते आ रहे है। जनजाति समाज जितना मजबूत होगा देश उतना ही मजबूत होगा।
दिल्ली से रैली को संबोधित करते हुए जनजाति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार ने जनजाति समाज को केंद्रित कर कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मोदी सरकार ने गरीब आदिवासी के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना योजना ,उज्ज्वला योजना, जन-धन-योजना, वनोपज के साथ ही शिक्षा के क्षत्र में एकलव्य विद्यालय, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा के साथ साथ कई विकास के कार्यो को आगे बढ़ाया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि कश्मीर के जनजाति समाज धारा 370 हटने के बाद विकास के मुख्यधारा से जुड़ा है।
बीजेपी एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि देश मे सबसे ज्यादा जनजाति सांसद-विधायक भारतीय जनता पार्टी के है। इससे यह प्रतीत होता है कि देश की जनजाति समाज भारतीय जनता पार्टी एवं माननीय नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। आगे उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा पूरा देश भर में जनजाति समाज के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं को क्रियान्वयन करने का काम कर रही है। नेताम ने कहा कि देश की जनजाति समाज को कोई भी भारतीय जनता पार्टी से अलग नही कर सकता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह मोर्चा प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसी भी विषम परिस्थितियों में लड़ने साक्षम है वो चाहे कोरोना संकट हो या सीमा की सुरक्षा, हर मोर्चे पर सरकार ने देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश मे विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना हम सभी को मिलकर पूरा करना है।
मध्यप्रदेश से रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है,मोदी सरकार ने गांव गरीब किसान दलित वनचित की उन्न्नति के साथ दुनिया मे भारत का सम्मान बढ़ाया है। इस राष्ट्रीय जनजाति संवाद रैली की मेजबानी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्च झारखंड प्रदेश ने किया। मंच संचालन राज्यसभा सांसद सह मोर्चा प्रदेश प्रभारी समीर उराँव ने किया।प्रदेश में कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार पाहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण टुडू ने किया। इस रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सह संसद जुएल उराँव, झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,लक्ष्मण गिलुआ ,डॉ अरुण उराँव ,सुनील सोरेन , अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उराँव, शिवशंकर उराँव, गंगोत्री कुजूर, आशा लकड़ा सहित कई उपस्थित हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.