Latest News
राज्यसभा चुनाव में सर्वाधिक मत से जीत होगी एनडीए प्रत्याशी -ओम माथुर
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद ओम प्रकाश माथुर ने आज एनडीए विधायकदल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी दीपक प्रकाश सर्वाधिक मतों से जीतकर उच्च सदन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास जीत केलिय अपेक्षित संख्या बल के अतिरिक्त कई विधायकों ने समर्थन की घोषणा की है।
कांग्रेस का प्रत्याशी देना लोकतंत्र के साथ मजाक-अरुण सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र में विश्वाश नही।जोड़ तोड़ खरीद फरोख्त की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।कांग्रेस पार्टी गठबंधन का सम्मान भी नही करना जानती। इनका मकसद सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त करना है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना संकट का डटकर मुकाबला कर रहा है।केंद्र सरकार ने गांव,गरीब किसान की सेवा के साथ आत्म निर्भर भारत का जो संकल्प लिया है उसके साथ पूरा देश मजबूती के साथ खड़ा है।
अच्छा होता गुरुजी निर्विरोध चुनकर जाते-सुदेश महतो
बैठक को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि हमे मिलकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गुरुजी जैसे आंदोलनकारी और सम्माननीय व्यक्तित्व को भी सत्त्ताधारी गठबंधन के लोगों ने निर्विरोध भेजने की पहल नही की।उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर हुई मुलाकात को राजनीतिक औपचारिकता बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने वोटिंग के तरीके,उसकी वैधानिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायकगण को मतदान के समय ,सोशल डिस्टनसिंग के पालन एवम कोरोना से बचाव के तरीकों पर चर्चा की।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के सभी विधायकगण निर्धारित दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए समय पर अपना मतदान सुनिश्चित कराएं।
इसके पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर,राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो उन्हें सम्मान दिया है,जो भरोसा जताया है उसका हृदय से आभार प्रकट करते हैं। प्रकाश ने बैठक में पधारे आजसू प्रमुख सुदेश महतो का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू भाजपा का गठबंधन राज्य गठन से पूर्व का है।उन्होंने आजसू के सहयोग पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य में और मजबूत होगा। उन्होंने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू नेता देवशरण भगत आजसू विधायक लंबोदर महतो का भी आभार प्रकट किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद सुनील सिंह, महामंत्री विधायक अनंत ओझा सहित विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, समरी लाल,नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, मनीष जायसवाल, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, भानूप्रताप साही, अमर बाउरी, राज सिन्हा,विरंची नारायण, किशुन दास, नारायण दास, केदार हाजरा ,अपर्णा सेन गुप्ता, रामचंद्र चंद्रवंशी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, इंद्रजीत महतो, शशिभूषण मेहता, अमित मंडल, जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे।बैठक सरला विरला विश्वविद्यालय सभागार महिलोंग में सम्पन्न हुई।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
