Latest News
मानव तस्करी पर लगेगा अंकुश,चार जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकंग यूनिट का होगा गठन
मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर दी सहमति
रांची। झरखंड से पिछड़े राज्य के लिए मानव तस्करी की समस्या निपटना बड़ी चुनौती है। गरीब बच्चियों को बड़े-बड़े शहरों में रोजगार दिलाने की लालच देकर साथ ले जाने और फिर उनसभी के शोषण की खबर निरंतर मिलती है। इस पर अंकुश लगाने को लेकर राज्य सरकार ने चार जिलों लातेहार, साहेबगंज, गोड्डा और गिरिडीह में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,एएचटीयू का गठन करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन चार जिलों में एएचटीयू के गठन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इन अधिसूचित थानों के कार्यक्षेत्र संबंधित जिला का संपूर्ण कार्यक्षेत्र होगा तथा इसमें एएचटीयू जिला के अन्य थाना क्षेत्र में अवैध मानव व्यापार से संबंधित मामले भी पंजीकृत करने के साथ अनुसंधान भी किए जाएंगे। इन इकाईयों द्वारा अवैध मानव व्यापार की रोकथाम, रक्षा एवं अभियोजन के संधारण तथा अपराध एवं अपराधियों- गिरोहों से संबंधित पूरा ब्योरा तैयार कर रखा जाएगा.
सभी जिलों में एएचटीयू थाने खोले जाएंगे
केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत राज्य के सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया जाना है। इस सिलसिले में रांची, खूंटी सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पलामू, चाईबासा तथा दुमका जिले में एएचटीयू थाने कार्यरत हैं, जबकि बाकि बारह जिलों में इसे खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विवि में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पद सृजन के लिए स्क्रीनिंग समिति का गठन
राज्य के सभी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्धारित मानकों के आलोक में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के समुचित पदों के सृजन प्रस्ताव को तैयार करने के मकसद से उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्क्रीनिंग समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.
स्क्रीनिंग समिति में ये रहेंगे शामिल
उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में गठित होनेवाली स्क्रीनिंग समिति में निदेशक, उच्च शिक्षा सदस्य सचिव होंगे. इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालय के दो पूर्व कुलपति, संबंधित विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के उप सचिव पद से उच्चतर पदाधिकारी, संबंधित विश्वविद्यालयों के उप निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय के अवर सचिव (बजट), उच्च शिक्षा निदेशालय के अवर सचिव (विधि), उच्च शिक्षा निदेशालय के अवर सचिव (स्थापना) और रूसा के नोडल पदाधिकारी सदस्य् होंगे.
सात सालों में दोगुना बढ़ी है विद्यार्थियों की संख्या
राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में पिछले सात सालों के दौरान विद्यार्थियों की संख्या लगभग दोगुना बढ़ी है. लेकिन, कतिपय कारणों से शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पदों का सृजन विद्यार्थियों की संख्या के मानक अनुपात के अनुसार नहीं हो पाया है. इन कमियों को दूर करने एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रसार को सुनिश्चित करने के मकसद से पदों के सृजन प्रस्ताव को लेकर स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है.
उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे ये कदम
उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करना, झारखंड खुला विश्वविद्यालय एवं जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना, डिजिटल माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य हेतु झारखंड सेंटर फॉर डिजिटल लर्निंग की स्थापना की जा रही है. ऐसे में विभाग द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को मूर्त रुप प्रदान करने की दिशा में यह जरूरी है कि विश्वविद्यालयों एवं इनके अधीनस्थ महाविद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समुचित पदों का सृजन किया जाए.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
