Latest News
मतदाताओं को जागरूक करने में कॉरपोरेट सेक्टर की भूमिका अहम-ख्यांग्ते
कॉरपोरेट संस्थानों के लिए मतदाता जागरुकता फोरम कार्यशाला एवं ईवीएम-वीवीपैट प्रशिक्षण
रांची,1मार्च। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है। इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करने के लिए आगे आएं, इसके लिए उन्हें जागरुक करना जरूरी है। उन्हांने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने में कॉरपोरेट सेक्टर को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट संस्थान अपने यहां कार्यरत कामगारों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत मतदाता जागरुकता कायर्क्रम चलाए। ख्यांग्ते ने कहा कि कॉरपोरेट संस्थान अपने यहां वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करें, इसके जरिए मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें। वे आज रांची में कॉरपोरेट संस्थान के लिए मतदाता जागरुकता फोरम कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता केंद्र तक लाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इसे अनिवार्य कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कॉरपोरेट सेक्टर को कहा वे कामगारों को जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें. इसमें ट्रेड यूनियन अहम रोल निभा सकते हैं.
इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मनीष रंजन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मतदाता भागीदारी को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे स्वीप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ंजन ने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्ट्रेटजी बनाकर काम करने की जरूरत है. इसमें कॉरपोरेट सेक्टर को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी. श्री रंजन ने बताया कि स्वीप सिर्फ पब्लिसिटी, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मतदाताओं को शिक्षित व जागरुक करने के साथ सोशल मोबलाइजेशन, सामाजिक गतिविधि और मजबूत सहभागिता का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर से कहा कि इस बार चुनाव में मतदान के प्रतिशत को कम से कम दस प्रतिशत तक बढ़ाने, महिला-पुरुष मतदाताओं के अंतराल को कम करने, चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में भूमिका निभाएं. इसके लिए उन्होंने स्थानीय हाट-बाजार में जागरुकता अभियान चलाने, कम मतदान वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने, युवा मतदाताओं को सक्रिय करने के लिए स्वीप कार्यक्रमों को तेज करने को कहा. इस बाबत वोटर लिटरेसी क्लब, चुनाव पाठशाला का गठन, प्रमोशनल एक्टिविटीज चलाने, इवेंट्स का आयोजन के साथ प्रचार-प्रचार के सभी साधनों का इस्तेमाल करें.
अपर निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने कार्यशाला में मौजूद प्रतिनिधियों को बताया कि इस बार चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े टूल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने सी-विजिल, वेबकास्टिंग, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, समाधान, सुविधा और सुगम जैसे एप के इस्तेमाल के बारे बताया. ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित को लेकर विनय चौबे ने कहा कि इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि इसके हैकिंग अथवा किसी तरह के छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है. श्री चौबे ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में एम-3 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें रियल टाइम वोट कास्ट की व्यवस्था के साथ कई नई तकनीकों को जोड़ा गया है. बैलेट यूनिट में मतदाता ने जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, उसकी पर्ची वीवीपैट में सात सेकेंड तक देखी जा सकती है औऱ इस तरह मतदाता आश्वस्त हो सकते हैं कि उन्होंने जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, वोट वास्तव में उसी को गया है.
उद्योग विभाग सचिव के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कॉरपोरेट संस्थान अपने यहां स्वीप गतिविधियों के तहत नोडल अफसर व मास्टर ट्रेनर नियुक्त करें. 300 कामगारों को प्रशिक्षित करने के लिए कम से कम एक मास्टर ट्रेनर हों. इसके लिए विभाग की ओर से उन्हें सहयोग किया जाएगा.
कार्यशाला के अंत में ओपन सवाल-जवाब का दौर चला. इस दौरान कॉरपोरेशन सेक्टर से आए प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव से जुड़े पूछे गए सवालों का जवाब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व अपर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया गया. इसके पश्चात कॉरपोरेट संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न जिलों से आए स्वीप के नोडल अफसर और उद्योग विभाग के कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
