Connect with us

Latest News

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे के लिए टिकटों की बिक्री

Published

on

सबसे सस्ता टिकट 900 का
रांची,2मार्च। राजधानी स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च को तीसरा वनडे खेला जाएगा। इसके लिए टिकटों की बिक्री रविवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमियों को सिर्फ काउंटर से ही टिकट लेकर मैच देखना होगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री नहीं होगी। जेएससीए प्रबंधन ने ऐसा इसलिए किया है ताकि राज्य के ही लोग काउंटर से टिकट बुक कराकर मैच देख सकें। ऑनलाइन सुविधा होने से बाहरी लोग ज्यादा टिकट करा लेते हैं। जेएससीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि हमलोग चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा झारखंड के क्रिकेटप्रेमी मैच देखें। ऑनलाइन बुकिंग से एक-दो दिन में टिकट खत्म हो जाते हैं। इसलिए काउंटर से टिकट बिक्री का फैसला लिया गया है।
पश्चिमी गेट के काउंटर से मिलेगा मैच का टिकट
काउंटर से टिकट बिक्री 3 मार्च से शुरू होगी। पश्चिमी गेट के पास बने काउंटर से सवेरे बजे से 1 बजे तक और 2 बजे से 5 बजे तक टिकट मिलेंगे। एक व्यक्ति को 3 टिकट ही मिलेंगे। सात काउंटर में महिला और दिव्यांग के लिए एक-एक काउंटर आरक्षित रहेंगे।
35 हजार टिकट बेचे जाएंगे
जेएससीए स्टेडियम की क्षमता 39 हजार है। बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 फीसदी टिकट बिक्री की जाएगी। यानी जेएससीए के पास 10 फीसदी सीट के पास मुफ्त में बांटे जाएंगे। 39 हजार क्षमता के हिसाब से जेएससीए के पास 3900 पास ही बचेंगे। सबसे कम मूल्य का टिकट 900 रुपये का होगा। वहीं सबसे अधिक मूल्य का टिकट 8000 रुपये का होगा। एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही ले सकता है। लाइफ मेंबर्स को अधिकतम पांच टिकट : जेएससीए के सदस्यों (लाइफ व अफिलिएटेड) के बीच तीन मार्च को जमशेदपुर (जेएससीए ऑफिस, कीनन स्टेडियम) में और चार मार्च को रांची (एमएस धौनी पवेलियन, साउथ गेट) में कंप्लीमेंटरी टिकट बांटे जायेंगे। इसके अलावा लाइफ मेंबर्स अधिकतम पांच टिकट (900 से 5000 रुपये तक), कंट्री क्रिकेट क्लब के मेंबर दो टिकट (900 से 1500 रुपये तक) और अफिलिएटेड डिस्ट्रिक्ट अधिकतम 100 टिकट (50 टिकट 900 रुपये के व 50 टिकट 1000 या 1500 रुपये) के खरीद सकते हैं। वहीं अफिलिएटेड स्कूल, क्लब और संस्थान को 25 टिकट (10 टिकट 900 रुपये व 15 टिकट 1000, 1500 या 5000 रुपये) के दिये जायेंगे।
टिकटों का मूल्य (सबसे महंगा 8000 रुपये का होगा)
विंग ए
लोअर टीयर 1000 रुपये
अपर टीयर 900 रुपये

विंग बी
लोअर टीयर 1400 रुपये
अपर टीयर 1100 रुपये

विंग सी
लोअर टीयर 1000 रुपये
अपर टीयर 900 रुपये

विंग डी
लोअर टीयर 1200 रुपये
अपर टीयर 1000 रुपये

नॉर्थ पवेलियन 

प्रीमियम टेरेस 1500 रुपये
प्रेसिडेंट एन्क्लोजर 8000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)
हॉस्पीटैलिटी बॉक्स 5000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)

साउथ पवेलियन
डॉनर्स एन्क्लोजर 1000 रुपये
कॉरपोरेट सलोन 3000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)
लक्जरी पार्लर (वेस्ट) 4500 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)
दोनों टीम 6 मार्च को रांची पहुंच जाएंगी, सात मार्च को स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी छह मार्च को रांची पहुंच जाएंगे और सात मार्च को दोनों टीमें स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेगी। पांच साल बाद दोनों टीम जेएससीए स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 23 अक्टूबर 2013 को वनडे मुकाबले में भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने आए थे। यह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। रांची में 2017 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का दीदार होगा। सात अक्टूबर 2017 को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जेएससीए में टी-20 मैच हुआ था। दोनों टीम यहां एक वनडे, एक टी-20 और एक टेस्ट मैच खेल चुकी है। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
इन खिलाड़ियों का होगा दीदार
भारतः विराट कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल, रिषभ पंत, अंबाती रायडू, मो. शमी, रोहित शर्मा, सिद्धार्थ कौल, विजय शंकर।
ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच, एडम जंपा, एस्टन टर्नर, ग्लैन मैक्सवेल, जैसन बेहरनडोफ, झाये रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोनिस, कुल्टर नाइल, नाथन ल्योन, पैट कुमिंस, पीटर हैड्सकोंब, शॉन मार्श व उस्मान ख्वाजा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.