Connect with us

Latest News

भाजपा अपने ही सदस्यता के रिकॉर्ड को तोड़ेगी-जेपी नड्डा

Published

on


 सदस्यता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया
रांची,14जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत पांचा गांव में सदस्यता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, पार्टी के 11 करोड़ सदस्य है और अब भाजपा अपने ही सदस्यता के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज देश में सैकड़ों पार्टियां है, लेकिन भाजपा का कोई सानिध्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद, वंशवाद से उपर उठकर काम कर रही है, इस दल में कोई भी विधायक-सांसद इसलिए नहीं बनता है कि वह वंशवाद या परिवारवाद से आता है,बल्कि इसलिए जनप्रतिनिधि बनता है कि मां भारती की सेवा कर रहा है।उन्होंने कहा कि इसी कारण साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री बने है और आज पूरी दुनिया में उनके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगे-पीछे कोई राजनीति में नहीं था, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी साधारण परिवार से आते है, वे भी भाजपा के राष्ट्रीय बने है और केंद्र सरकार में मंत्री है।
जेपी नड्डा ने कहा कि आज भाजपा के सदस्य बनने वाले भाग्यशाली है, वे एक ऐसी पार्टी के सदस्य बन रहे है, जो यशस्वी है, यही ढंग से आगे बढ़ रही है। नीति-सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति में 40 वर्ष का अनुभव है, जब वे सामाजिक जीवन में आये, तब भी प्रतिद्वंदी दलों के मित्रों के साथ उनकी मित्रता पूर्ववत बनी रही। तब उन्हें सत्ता दूर-दूर तक नजर नहीं आती थी, लेकिन नीति और नियत के कारण आज पार्टी शिखर पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि 1068 में जब जनसंघ के लिए संगठन के पुराने कार्यकर्त्ता काम करते थे, तो वे चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि दीया के निशान को गांव-गांव तक पहुंचाने और चुनाव चिह्न बचाने के लिए काम करते थे।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड विधानसभा में 65प्लस के लक्ष्य को हर नेता-कार्यकर्त्ता को पांच परिवारों को पार्टी को पार्टी का सदस्य बनाना है, चाहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हो, मुख्यमंत्री को या बूथ का कार्यकर्त्ता, सभी सात दिनों तक मिलकर सदस्यता अभियान में हिस्सा लें।  
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंशवाद या परिवारवाद की राजनीति से नहीं आये है, बल्कि भाजपा ने एक साधारण पार्टी कार्यकर्त्ता को यह मौका दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है,जहां वंशवाद या परिवारवाद का महत्व नहीं है,बल्कि ईमानदारी से मेहनत करने वाला साधारण कार्यकर्त्ता भी शिखर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना है, तो भाजपा को सशक्त बनाना है, इसके लिए हर घर से एक व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड के हर गांव में जब तक खुशहाली नहीं आएगी, तो देश में खुशहाली नहीं आएगी, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों हर किसानों के बैंक खाते में प्रति वर्ष्ज्ञ 6000 रुपये डीबीटी के माध्यम से जमा हो जाएंगे, इस राशि से बीज, कीटनाशक दवा और खेती के अन्य कार्यां में मदद मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी हर वर्ष 3000 करोड़ रुपये राज्य के 35लाख किसानों को देने का निर्णय लिया है, यह योजना सितंबर से शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, विधायक रामकुमार पाहन समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ काल से संगठन के लिए काम कर रहे पार्टी बुजुर्ग कार्यकर्त्ताओं को भी सम्मानित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.