Connect with us

Latest News

बिहार व प.बंगाल के आगामी विस चुनाव में भी दिखेगा विपक्षी एकजुटता का असर

Published

on


रांची। झारखंड में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा विरोधी दलों के नेताओं के धुव्रीकरण के रूप में देखा गया। देश के कई दिग्गज कई दिग्गज विपक्षी नेता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर नजर आयी। इस विपक्षी एकजुटता का असर आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
हेमंत सोरेन सरकार में राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। विधानसभा चुनाव में राजद को सिर्फ एक सीट ही हासिल हुई और कांग्रेस-झामुमो के 46 विधायक चुनाव जीत कर आये है,ऐसे में 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए मात्र 42 सदस्यों की जरूरत है, इसके बावजूद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की इच्छा और देश में विपक्षी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए राजद कोटे से पहले ही शपथ ग्रहण समारोह में सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी।
पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साहित नजर आयी, वह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले ही रांची पहुंच चुकी थी और हेमंत सोरेन को अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं आज जब शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी मंच पर पहुंची, हेमंत सोरेन ने खुद उनकी अगुवाई की और गठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से उनका परिचय करवाया। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को उम्मीद है कि झामुमो के सहयोग से सीमावर्ती जिलों और जनजातीय बहुल इलाकों में उनकी पार्टी को फायदा मिल पाएगा।
वहीं झारखंड में पहली बार दक्षिण भारत से भी कई कद्दावर नेता किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। डीएमके प्रमुख स्टालिन, सांसद कनिमोझी, टी.आर बालू के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पूर्वी ,पश्चिमी, उत्तर और दक्षिण भारत से विपक्षी दलों के दिग्गज नेता मंच पर आकर देश की भावी राजनीति को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस-राजद समेत अन्य दलों के गठबंधन को इसी तरह से बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.