Latest News
बंटवारे के बाद पाक से आये शरणार्थियों ने सबसे पहले किया था पुतला दहन
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में विजयादशमी के दिन रावण का पुतला दहन पिछले सात दशकों से किया जा रहा है । रांची में पहली बार पुतला दहन देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आये शरणार्थियों ने अपने शिविर में किया गया था और करीब 75वर्ष बाद रावण दहन कार्यक्रम ने भव्य रूप धारण कर लिया है। इस बार भी विजयादशमी के दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास पुतला दहन करेंगे।
1947 को जब देश का बंटवारा हुआ, तो पिÜचम पाकिस्तान से भारी संख्या में देश के विभिन्न शहरों में रिफ्यूजी कैंपों में शरणार्थियों को ठहराया गया। रांची तथा लोहरदगा में भी प्रकार के शरणार्थी शिविर बनाये गये। रांची में यह शरणार्थी शिविर रांची रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर खजुरिया तालाब के बगल में एम.ई.एस. के रेस्ट कैंप में था।यहां नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के बन्नू शहर से आये कई परिवारों को ठहराया गया। इन शरणार्थियों ने रांची में अपना पहला दहशरा बनाया और रावण दहन का आयोजन किया। समाज के मुखिया लाला खिलदा राम भाटिया ने अपने कुछेक सहयोगियों को साथ एक छोटे से रावण के पुतले का निर्माण कराया,जिसकी ऊंचाई 12 फुट थी। उस समय लाला कृष्ण लाल नागपाल, शादीराम भाटिया, कृष्ण लाल शर्मा, अमीरचंद सनीजा तथा अशोक नागपाल ने रावण के पुतले के निर्माण में अपनी भूमिका निभायी। समाज के लोगों ने 2 से 3 सौ रुपये चंदा कर पुतले का निर्माण किया। शरणार्थी शिविर में आये सभी लोग शुरु-शुरु में बेकार थे, तब सभी शिविरों में सरकारी राशन मिलता था, वे वहीं खानते थे और जैसे-तैसे रावण का पुतला बना। पुतला बनने के बाद उस समय के डिग्री कॉलेज(बाद में रांची कॉलेज और अब रांची विश्वविद्य्नालय परिसर) में आसपास के दो-तीन सौ लोगों की मौजूदगी में रावण दहन किया गया। बन्नू समाज द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम इसी मैदान में दो वर्षां तक चला। वर्ष 1949 में रावण के पुतले की लम्बाई(ऊंचाई) 18फुट थी। धीरे-धीरे आयोजन को देखने वालों की संख्या भी बढ़ती गयी। बाद में 1950 से 1955 तक रावण दहन कार्यक्रम कचहरी रोड पर शिफ्टन पेवेलियन में संपन्न हुआ,क्योंकि डिग्री कॉलेज परिसर छोटा पड़ गया था और तब रावण के पुतले के निर्माण की लागत 15 से 18 हजार रुपये के बीच होने लगी।
इस बीच लाला खिलदा राम भाटिया के निधन के बाद दहशरे की कमान कृष्ण लाल नागपाल के हाथों में दी गयी। इनकी टीम खुद अपने हाथों से रावण के पुतलों का निर्माण करती थी। रावण के पुतले का निर्माण पहले रेस्ट कैंप और बाद में डोरंडा राममंदिर में किया जाने लगा। वहीं 1955 तक रावण का मुंह गणे का बना होता था, पर बाद में इसमें सुधार कर मानव मुखौटा बनाया जाने लगा। निर्माझ में खर्च बढ़ने के बाद बन्नूवाल समाज ने इसके निर्माण का भार पंजाबी हिन्दू बिरादरी के धीमान जी, लाल राधाकृष्ण बिरमानी, लाल ईश्वर दास आजमानी तथा लाला कश्मीरी लाल को सौंप दिया गया। तब से लेकर आज तक पंजाबी हिन्दू बिरादरी के पास से ही इसकी कमान है। 1958 से 1960 के दौरान बारी पार्क छोटा पड़ने के कारण रावण दहन का आयोजन स्थल राजभवन के सामने वाले मैदान (एन.सी.डी.सी. दरभंगा हाउस, अब नक्षत्र वन) कर दिया गया। इसके बाद रावण के पुतले के साथ मेघनाथ तथा कुंभकरण के पुतलों का निर्माण भी किया जाने लगा और पुतलों की ऊंचाई 40 से 60 फुट तक पहुंच गयी । इसके साथ ही खर्च भी बढ़ गया । अब रावण के पुतलों का निर्माण फंगवाड़ा (पंजाब) व गया (बिहार) इत्यादि स्थानों के कारीगर करने लगे। बाद में आयोजन स्थल को बदल कर मोरहाबादी मैदान में कर दिया गया और रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी की जाने लगी। इधर, 1960 से 65 तक पंजाबी हिन्दू बिरादरी द्वारा रामलीला का भी आयोजन किया जाता था,लेकिन बाद में प्रशासन की मनाही के कारण इसे बंद कर देना पड़ा।इधर, बिरादरी के रावण दहन के अलावा रांची के एचईसी क्षेत्र में भी रावण दहन का आयोजन होने लगा और अब शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
