Latest News
प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी, कल खुलेगा ईवीएम
229 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला
रांची,22मई। लोकसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती कल 23 मई को होगी। चुनाव आयोग की देखरेख में सभी लोकसभा निर्वाची पदाधिकारियों की ओर से मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मतगणना को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और सुबह नौ बजे से रूझान मिलना शुरू हो जाएगा।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल.खियांग्ते के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए 14 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाये गये है। अलग- अलग जगहों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 17 से 20 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इस बार नतीजे आने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है, इसकी बड़ी वजह ये है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाना है।
राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिए के कल 229 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है और चार चरणों में संपन्न हुए चुनाव में 66 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। 14संसदीय सीटों के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाये गये है। रांची लोकसभा के लिए राजधानी रांची के पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति , दुमका लोकसभा के लिए दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, खूंटी संसदीय सीट के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी, लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए गुमला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए महिला कॉलेज चाईबासा, गोड्डा संसदीय सीट के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज सिकटिया, धनबाद लोकसभा सीट के लिए कृषि बाजार प्रांगण धनबाद, कोडरमा लोकसभा के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति गिरिडीह, जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, चतरा लोकसभा सीट के लिए चतरा कॉलेज, गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति चास बोकारो, राजमहल लोकसभा सीट के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज साहेबगंज और हजारीबाग संसदीय सीट के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति हजारीबाग में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
रांची लोकसभा सीट के लिए 20 उम्मीदवार, दुमका सीट के लिए 15, खूंटी में 11, लोहरदगा में 14, सिंहभूम में 9, गोड्डा में 13,धनबाद में 20, पलामू में 19, कोडरमा में 14, जमशेदपुर में 23, चतरा में 26 और गिरिडीह में 15, राजमहल में 14 और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
रांची लोकसभा सीट के लिए कुल 64.40, दुमका में 73.16, खूंटी में 69.91, लोहरदगा में 66.23, चाईबासा में 69.24, गोड्डा में 60.37, पलामू में 64.24, कोडरमा में 66.68, जमशेदपुर में 67.19, चतरा में 64.84, गिरिडीह में 66.98 ,राजमहल में 71.69 और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 64.83 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है।
झारखंड में जिन प्रमुख उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है, उनमें झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और विधायक गीता कोड़ा, राजद की पूर्व अध्यक्ष और कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, विधायक राजकुमार यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, विधायक मनोज कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, विधायक सुखदेव भगत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक चंपई सोरेन, राज्य के पेयजल स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक जगरनाथ महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति झा आजाद और झाविमो विधायक प्रदीप यादव प्रमुख है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
