Latest News
पूर्ण बहुमत की सरकार से हर क्षेत्र में हुआ विकास-प्रधानमंत्री
झारखंड को तीन मेडिकल कॉलेज समेत कई योजनाओं की मिली सौगात
हजारीबाग(झारखंड),17फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड को तीन मेडिकल कॉलेज और कई पेयजलापूर्ति योजना समेत अन्य परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चुने जाने के कारण ये सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद के कारण देश के हर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ दिन-रात जितना भी हो सका, कोई कमी नहीं होने दी। आगे भी लोगों को ऐसा ही आशीर्वाद बना रहे। प्रधानमंत्री रविवार को हजारीबाग के गांधी मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए बीते साढ़े चार वर्षां से जो काम किया जा रहा है, उसे केंद्र सरकार की ओर से और गति देने की कोशिश की गयी। इसी कारण आज राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज भवन, अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज, पेयजल परियोजनाएं और नमामि गंगे परियोजना से संबंधित कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं से आधारभूत संरचना को ताकत मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना की शुरुआत का साक्षी बना था, इस योजना से पूरे देश में लाखों गरीब परिवारों को लाभ मिला और वे बीमारियों से मुक्त हुए। इस योजना से राज्य के भी हजारों परिवारों का निःशुल्क इलाज हुआ। उन्होंने मीडिया में आयी खबरों में देखा कि जमशेदपुर में आयुष्मान योजना से ट्यूमर का दूसरा बड़ा ऑपरेशन किया गया, रांची में इसी योजना के अनेक लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत भी होगी। उन्होंने कहा कि तीन स्वास्थ्य सुविधाओं को निरंतर मजबूत करने की कोशिश की जा रही है, देवघर में एम्स के बाद दुमका, पलामू और हजारीबाग में तीन मेडिकल कॉलेजों का उदघाटन इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। तीन साल पहले की स्थिति झारखंड में यह थी कि यहां मात्र तीन मेडिकल कॉलेज थे, आज एक ही दिन में तीन नये मेडिकल कॉलेज खुल रहे है। अब युवाओं को यहीं पर मेडिकल पढ़ाई का विकल्प मिलेगा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेगी। इसके अलावा जमशेदपुर, पलामू, हजारीबाग और दुमका में 500 बेड वाले के अस्पतालों का भी शिलान्यास किया गया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वास्थ का सीधा संबंध पीने के पानी और स्वच्छता से होता है। झारखण्ड में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की लागत से 350 परियोजनाओं पर काम किया है और ऐसी ही 11 परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है । उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम जिले के हजारों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले मंडल डैम और उत्तर कोयल परियोजना पर भी काम शुरू किया गया था। ये सारी योजनाएं यहां के लोगों के भविष्य को उज्ज्वल बनायेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज किसान परिवारों को स्मार्ट फोन देने की योजना की भी शुरुआत की गयी है, कुछ किसानों को चेक भी सौंपे गये, 27लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा, इससे किसान अपने फसल बिक्री से जुड़े डिजिटल लेन-देन में आसानी होगी, किसान खेती की नयी तकनीक और मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी मिल पाएगी, साथ ही किसान सरकार की अन्य योजनाओं से सीधे जुड़ पाएंगे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लोगों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाना चाहती है,इस कारण राशन, छात्रवृति और पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। छोटे किसानों के लिए भी बड़ी योजना बनायी गयी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पांच एकड़ या उससे कम भूमि रखने वाले किसानों के बैंक खाते में सीधे राशि भेजी जाएगी। इस राशि से किसानों को समय पर बीज, दवा और खाद खरीद करने में मदद मिलेगी, अब उन्हें साहुकारों से उंची ब्याज दर पर ऋण लेने की जरूरत नहीं होगी, देशभर के 12 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा और झारखंड के 22 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग को सशक्त करने की दिशा में प्रयासरत है, इसके तहत रामगढ़ में आज महिला इंजीनियरिंग कॉलेज और आचार्य विनोबा भावे विश्व-विद्यालय में सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज बनने से यहां के समाज और संस्कृति को जानने और आने वाली पीढ़ियों तक समाज के संस्कारों को पहुंचाने में मदद मिलेगी। रामगढ़ का इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्वी भारत का पहला और देश का तीसरा सेंटर है,जहां सिर्फ बालिकाओं के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि युवाओं को कौशल से जुड़ने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है, स्कूली शिक्षा हो या उच्च शिक्षा, हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। झारखंड सहित देश के लगभग सभी आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। राज्य में दो दर्जन मॉडल स्कूल शुरू हो गये और 70 अन्य स्कूलों पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड ने तीरंदाजी समेत अन्य खेलों में बड़े-बड़े खिलाड़ी दिये है, इन खिलाड़ियों को निखारने के लिए भी समुचित सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए गिफ्ट मिल्क योजना की शुरुआत की गयी है, स्कूल जाने वाले बच्चों को पैकेट में दूध मिलेगा, इससे गरीब आदिवासी बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिलेगी, कान्हा दुग्ध योजना की मदद से बच्चे होनहार बन कर देश का माथा गर्व से उंचा कर सकेंगे, इससे केंद्र सरकार की पोषाहार योजना को भी बल मिलेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड ने स्वच्छता की दिशा में भी बहुत ही सराहनीय काम किया है। साढ़े चार वर्ष पहले यहां स्वच्छता का दायरा सिर्फ 20 प्रतिशत था, वहीं अब झारखंड ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है, इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी पूरी टीम को बधाई। यहां रिकॉर्ड समय में 33 लाख से ज्यादा शौचालय बनाये गये। ये अपने आप में बेहतर है और इस काम में हजारीबाग ने एक रिकॉर्ड बनाया है,इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने बताया कि साहेबगंज में सिवरेज ट्रिटमेंट योजना पर काम शुरू होने वाला है, राजमहल में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट की शुरुआत हो चुकी है, वहीं साहेबगंज के गंगा घाटों के सुंदरीकरण का काम हो रहा है, इसी क्रम में मधुसूदन घाट का लोकार्पण होगा।
शहीदों के परिवार की देखभाल करनी हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद विजय सोरेंग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुमला में मौजूद उनके परिवार का ह्ृदय से नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे इस समय बड़ी बहादुरी से परिस्थितियों का सामना करना रहा है, कृतज्ञ राष्ट्र के नाते एक अभिभावक के रूप में हमें, पुलवामा के सभी शहीदों के परिजनों और उनके बच्चों की देखभाल करनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड क्रांति की धरती रही है, भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिवीरों ने अपनी कुर्बानी दी और आजादी की लड़ाई में अनेक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के इन आदिवासी नायकों को सम्मान देने के लिए रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय बनाया जा रहा है, यह संग्रहालय महान स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान को प्रगाढ़ करेगा, ऐसे संग्रहालय अन्य राज्यों में भी बनाये जा रहे है, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से मदद दी जा रही है, ये म्यूजियम आदिवासी नायकों की याद तो दिलाएंगे ही, साथ में पर्यटन के केंद्र बनेंगे।इससे पहले प्रधानमंत्री ने हजारीबाग में उनकी सभा में उमड़ी भीड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वे पहले भी हजारीबाग आ चुके है, जब भी वे अगली बार आते है, तो पहले की रैली का रिकॉर्ड टूट जाता है। इतनी बड़ी तादाद में आमजनों का सभा में आना और उनका प्यार ही दिन-रात दौड़ने की ताकत देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को हजारीबाग आगमन को लेकर गांधी मैदान में उत्साह चरम नजर आया। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा गांधी मैदान भारत माता की जय, जय श्री राम, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंजने लगा। मंच पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री राम चंद्र चंद्रवंशी, मंत्री डा नीरा यादव, मंत्री अमर बाउरी, मंत्री रंधीर सिंह, कोडरमा सांसद डा रविन्द्र राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित थे। वहीं प्रधानमंत्री के हजारीबाग पहुंचने पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
