Connect with us

Latest News

नौकरी छूटने के भय से भाजपा नेता के पुत्र ने खुदकुशी की

Published

on


चादर में लपेट कर शव को ले जाने के लिए मजबूर हुए पिता
जमशेदपुर,17अगस्त। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में चल रहे विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के कारण जमशेदपुर और आसपास में मोटर्स-पार्ट्स बनाने वाली अवस्थित कई कंपनियों में छंटनी और नौकरी समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच नौकरी जाने के भय से जमशेदपुर में आशीष कुमार नामक एक युवक ने खुदकुशी कर ली। हफ्ते भर में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक युवा इंजीनियर ने नौकरी छूटने की वजह से तनाव में जान दे दी थी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- शर्म करो रघुवर सरकार, आज फिर एक युवा अपना जीवन समाप्त करने को विवश किया गया। एक परिवार ने अपना साथी खो दिया, उनके लिए यह सदमा कम था कि उपर से मृत शरीर को अस्प्ताल में एम्बुलेंस तक न मिल सका। शर्म बची है, तो इस लूट और झूठ के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगिये।
बताया गया है कि आशीष के पिता विश्वजीत कुमार बारीडीह भाजपा मंडल आइटी सेल के प्रभारी और बस्ती विकास समिति के मीडिया प्रभारी हैं। उनका घर जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती प्रगतिपथ में है। खबरों के मुताबिक विश्वजीत कुमार ने बताया है कि नौकरी छूटने के डर से उनका पुत्र तनाव में था। आशीष टेल्को के खड़ंगाझाड़ स्थित एक कंपनी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करते थे। घर वालों से उन्होंने बताया था कि उसकी भी कंपनी में छंटनी शुरू होने वाली है। छंटनी की सूची में उसका भी नाम है। शुक्रवार को जब वह काम करके घर लौटे थे, तो दुखी था। घरवालों ने कारण भी पूछा, लेकिन आशीष ने जवाब नहीं दिया। जबकि शाम में आशीष ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। घरवालों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. आशंका होने पर आसपास के लोग जुटे। लोगों ने खिड़की से देखा. अंदर उसकी लाश पंखे पर फंदे से लटक रही थी।दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारा गया।इसके बाद लोग आशीष को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है. वहीं, आशीष के पिता का कहना है कि उन्हें अबतक आत्महत्या का बस एक यही कारण समझ आ रहा है, क्योंकि उनके बेटे का कोई न तो विवाद था और न ही घर की किसी बात से वह दुखी था. बस उसे अपने काम को लेकर ही लगातार चिंता हो रही थी।आशीष का एक साल पहले नामदा बस्ती की एक युवती से विवाह हुआ था।उनकी पत्नी स्थानीय एबीएम कॉलेज में पढ़ाती हैं। सुबह में आशीष ने ही अपनी पत्नी को कॉलेज पहुंचाया।फिर दोपहर में कुछ कॉपी-किताब पहुंचाने भी कॉलेज गए।इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
इससे पहले इंजीनियर की खुदकुशी
गौरतलब है कि हाल ही में टाटा मोटर्स के एंसिलरी इंपीरियर ऑटो इंटस्ट्री में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करने वाले एक युवक प्रभात कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। वे नौकरी छूटने की वजह से बेहद परेशान थे।करीब एक महीने पहले कंपनी ने उसे काम पर आने से मना कर दिया था। इससे आहत प्रभात कुमार ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद अधजली अवस्था में वे घर पहुंचे और मां से कहा। मुझे अब नहीं जीना है। प्रभात कुमार ने एनटीटीएफ से पढ़ाई की थी. इसक बाद गोविंदपुर की इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट पर वे काम कर रहे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.