Connect with us

Latest News

डायन-बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं को जबरन मैला पिलाया

Published

on


/सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने पर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
गिरिडीह/रांची,23जुलाई। भले ही आज हम चाँद पर पानी तलाश रहे हो हम डिजिटल युग की बात लिए मॉडर्न कहलाने का तमगा अपने गर्दन में लटकाए देश विदेश घूम रहे हो । बड़ी – बड़ी बातें कर रहें , लेकिन आज भी हमारे समाज मे अंधविश्वास का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंही मॉब लिंचिंग का आरोप लगाकर ,तो कंही डायन-बिसाही का आरोप लगाकर इंसान के साथ अमानवीय हरकत समाज का एक भयावह चेहरा पेश करता है । जिससे हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा है । ऐसा ही मामला सामने आया है गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड स्थित झिंझरी मुहल्ला में । यहां दो महिलाओं और एक पुरुष को डायन का आरोप लगाकर पहले तो जमकर पिटाई की गई और बाद में सभी को जबरन मैला पिलाया गया। इस घटना ने पूरे समाज को शर्मशार कर दिया है।
बताया गया है कि डायन-बिसाही के आरोप में मुहल्ले के दबंग लोगों ने तीन महिलाओं को जबरन मैला पिलाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने सोमवार रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला मुख्यालय के अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण डायन विसाही का आरोप लगाकर तीन महिला को मैला पीला दिया गया है। पुलिस ने एक सप्ताह बाद कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। शहर के झंझरी मुहल्ला में जहां से डीसी आवास 200 मीटर और एसपी आवास 400 मीटर की दूरी पर है, वहां मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना घटी है। डायन कहकर तीन महिलाओं को मैला जबरन पिलाया गया है। यह घटना 16 जुलाई की है।
महिला थाना पुलिस ने जब इस मामले में कल तक गम्भीरता नहीं दिखाई तो यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वीरा दास ( 50 वर्ष ), हरि दास (32 वर्ष) , हरिया देवी (30 वर्ष) और शांति देवी (48 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 27वर्षीय परमेश्वर दास और धनेश्वर दास फरार है। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकान्त महतो ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
घटना के बाबत पीडित महिलाओं ने बताया कि वे सभी दूसरों के घरों में काम कर अपना जीवन-यापन करती है। घर में किसी की तबियत खराब हो गयी थी, जिसके बाद घर में महिलाएं पूजा-पाठ कर रही थी। इसी बीच एक महिला अपने घर से बाहर निकल कर दुकान में कुछ सामान लेने के लिए निकली। इसी दौरान उनके गोतिया ने उसे पकङ लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए सभी घर पहुंच गये और घर में मौजूद अन्य सदस्यों के साथ पहले मारपीट की और बाद में डायन कह कर जबरन मैला पिया दिया। घटना में शामिल आरोपियों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए घर मे मौजूद बच्चों को भी जिंदा जलाने की धमकी दिया। इस बाबत बच्चियों ने बताया कि पहले तो माता – पिता व अन्य परिजनों के साथ उनलोगों ने मारपीट की ओर बाद में जबरन डायन का आरोप लगाकर मैला पिला दिया और हल्ला करने या पुलिस के पास जाने के बाद जिंदा जला देने की धमकी दी।बच्चियों ने पुलिस प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही गुमला में अंधविश्वास में एक दंपत्ति समेत चार लोगों की नृसंश हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.