Connect with us

Latest News

झारखंड के आदिवासी हैं “मिट्टी की आत्मा“, खनन के दौरान उनका भी रखें ख्याल – राज्यपाल

Published

on


धनबाद। केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में खनन क्षेत्र में प्रगतियां (एआईएम-2020) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी “मिट्टी की आत्मा“ है। खनन करने के दौरान इनका ख्याल रखें। खनन से वे प्रभावित ना हो। इस बात को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी विकास से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खनन मामले में आदिवासियो के समक्ष विस्थापन की भी समस्याएं आ रही है। उनके पुर्नवास की भी व्यवस्था हो इसके लिए माइनिंग के साथ साथ खनन कंपनियों को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है। यहां के अधिकतर लोग खनन पर निर्भर करते हैं। खनन से पर्यावरण को क्षति न पहुंचे इसका विशेष रुप से ध्यान देना है। माइनिंग के क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर यह राष्ट्रीय सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे भारत को खनन क्षेत्रों में उत्कृष्ट परिणाम मिलेगा। राज्यपाल ने कहा कि अपने 4 साल के कार्यकाल में बहुत से विस्थापितों ने अपनी समस्याएं मेरे समक्ष रखी। सही मायने में विस्थापितों को पुर्नवास का लाभ नही मिल पाया है। इस सम्मेलन में इस अहम मुद्दे पर भी विचार किया जाना चाहिए।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह शेखावत निदेशक (ऑपरेशन) हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कहा कि पूरे विश्व अर्थव्यवस्था धीमी गति से चल रही है। पूरे विश्व के उद्योग विशेष चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फिर भी हमारे देश ने जीडीपी में 2 से 3प्रतिशत का योगदान दिया है। वही खनन ने जीडीपी में 6 से 7प्रतिशत का योगदान दिया है। शेखावत ने कहा कि अंडरग्राउंड माइनिंग में वेंटिलेशन बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन कौशल और कुशलता के बल पर इसे और बेहतर करने की संभावना है।
उन्होंने आगे कहा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जिंक और लेड के अलावा चांदी का भी उत्पादन करती है। प्रतिवर्ष 700 टन चांदी का उत्पादन कर रही है। आने वाले समय मे 1000 टन का उत्पादन करने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर सिंफर के निदेशक डॉ पी के सिंह ने कहा कि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स धनबाद चैप्टर के सहयोग से सिंफर ने इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। उन्होंने कहा खनन के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगतियों के बारे में जानने और विचारों का विनिमय करने और खनन के मुख्य मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए सभी हितकारकों को आपस में बातचीत और विचार विमर्श करने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।
समारोह में राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त बाल किशुन मुंडा, ग्रामीण एसपी अमित रेणु, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी.एम. प्रसाद, डॉ प्रभात कुमार मंडल, संजय काले, सत्येंद्र कुमार सिंह, सिंफर के पूर्व निदेशक, वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.