Connect with us

Latest News

जेटली ने 400करोड़ का घोटाला किया, मोदी-शाह ने अनदेखी की-कीर्ति आजाद

Published

on


रांची, 11 अप्रैल। झारखंड में धनबाद लोकसभा के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कहा कि कांग्रेस में उनकी घर वापसी हुई है और धनबाद-बोकारो अपने पूर्वजों की धरती पर चुनाव लड़ने आये है। उन्होंने बताया कि वे गोड्डा के बेटे है और उनके पिता भगवत झा आजाद एकीकृत बिहार में मुख्यमंत्री थे , ईमानदार, कर्तव्यनिष्ट, संघर्षशील मुख्यमंत्री का बेटा होने का गौरव है। कीर्ति आजाद ने बताया कि 1982 से 1993 तक 11 वर्षो तक उन्होंने बोकारो के सेल में में रोजी-रोटी के लिए नौकरी किया। उन्होंने बताया कि कपिलदेव के नेतृत्व में 1983 में वर्ल्ड कप क्रिकेट जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इसके बाद उनका धनबाद आने-जाने का सिलसिला हमेशा लगा रहा, इसलिए धनबाद के लोगों की समस्या से वे अवगत है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के बाद दिल्ली से विधायक रहा, दरभंगा से तीन बार सांसद रहा, न खाउंगा न खाने दूंगा के नरेंद्र मोदी के जुमले से प्रभावित होकर उन्हें समर्थन दिया था लेकिन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 400 करोड रुपया का घोटाला किया। गिद्ध की तरह भारत की जनता के खजाने पर बुरी नजर डाले हुए हैं, घोटाले के संदर्भ में पूरे दस्तावेज के साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की, लेकिन अरूण जेटली के उपर आरोप लगाना उनको नागवार गुजरा। कीर्ति आजाद गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कीर्ति आजाद ने कहा कि धनबाद से प्रत्याशी बनाया जाना उनके लिये सौभाग्य की बात है , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें कर्म भूमि में काम करने के लिए भेजा है, जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता धनबाद की जनता का समर्थन मिल रहा है और भाजपा को चुनौति देने के लिए महागठबंधन का उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है, उन्हें पूरा यकीन है कि धनबाद की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और वे संसद में धनबाद और झारखंड का आवाज बनेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के मोदी जी के वादे पर एक भी काम पूरा नहीं हुआ। अब जनता दोबारा उनके जुमले पर भरोसा कैसे करेगी? उन्होंने कहा कि न तो स्मार्ट सिटी बने, न ही बुलेट ट्रेन चले, जिस प्रकार देश में बेरोजगारी बढ़ी है उससे देश का भविष्य का निर्माण कैसे होगा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि दिसम्बर 2018 तक सभी घर को बिजली दिया जाएगा और 24 घंटे जीरो कट बिजली होगी नहीं तो वे वोट मांगने नहीं जाएंगे, नैतिकता तो यही कहती है मुख्यमंत्री को जनता के बीच वोट मांगने नहीं जाना चाहिए। जिस प्रकार झारखंड में जमीन लूट का उद्योग खोला गया है, इससे यह साफ होता है कि भाजपा अपने उद्योगपति मिंत्रों को भोलेभाले झारखंड के आदिवासियों की जमीन छीनकर देना चाहती है। आज झारखंड में रोजगार एवं जल जंगल एवं जमीन की लड़ाई मुख्य मुद्दा है। झारखंडवासियों को आज पलायन के लिए विवश होना पड़ रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, सुलतान अहमद, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. एम. तौसीफ, कुमार राजा, शकील अहमद अंसारी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.