Latest News
कर्ज में डूबे परिवार के सदस्यों ने मौत को गले लगाया
पति ने पत्नी व दो बच्चियों की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की
गढ़वा,12अगस्त। : गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के हरठवा टोला निवासी शिवकुमार रजक(35 साल) का परिवार बीमारी, गरीबी और कर्ज से तंग आकर जीवन की जंग हारते हुये सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद शिवकुमार बैठा के घर पर मिले सुसाईट नोट के मुताबिक पति-पत्नी के बीच रविवार को जीवन लीला समाप्त करने के फैसला हुआ. इसके बाद रात में शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी बबीता देवी (30 वर्ष) हत्या की. इसके बाद क्रमशः दोनो पुत्री तन्या कुमारी (10 वर्ष) एवं श्रेया कुमारी (8 वर्ष) की हत्या की. तत्पश्चात खूद फांसी लगा ली. लोगों को इस घटना की जानकारी सुबह हुई, जब उन्होंने शिवकुमार के कुएं के पास उसकी बड़ी बेटी तन्या का शव पड़ा देखा. शंका होने पर जब लोगों ने कुएं में झांका, तो वहां उसकी पत्नी बबीता और छोटी बेटी श्रेया का तैरता हुआ शव देखा. जबकि घर के पास अमरूद के एक पेड़ में शिवकुमार का शव लटक रहा था. पत्नी व दोनों बच्ची का शव देखने से अनुमान लगाया गया की ये तीनों को हत्या कर शव को फेंका गया है. लोगों ने इस घटना की खबर धुरकी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा. सूचना के बाद गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
चारपाई के नीचे से मिला सुसाईट नोट
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे धुरकी थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने शिवकुमार के घर के अंदर की पड़ताल की, तो घर के अंदर चारपाई के नीचे उन्हें एक सुसाईट मिला. जिसमें शिवकुमार के हस्ताक्षर से लिखा हुआ था कि यह फैसला हम सभी की सहमति से लिया जा रहा है. इसमें उसके माता-पिता अथवा किसी भाई का कोई दोष नहीं है. यद्यपि पुलिस इस सुसाईट की छानबीन कर रही है.
घर से अलग रहता था परिवार
रक्शी गांव के हरठवा टोला निवासी शिवकुमार रजक इंटरमीडिएट पास युवक था. अपने मां-बाप व भाइयों से अलग घर में रहता था. शिव के पिता रामचंद्र बैठा घटना की जानकारी देते हुये फफक पड़ते हैं. उन्होंने बताया कि शिव का कभी परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा नहीं होता था. वह खूद ही अलग रहकर अपनी खेती करता था. कभी पति-पत्नी के बीच भी उसने झगड़ा होते नहीं देखा. लेकिन वह कैसे इस कदर जिंदगी की जंग हार गया, यह समझ में नहीं आ रहा है.
इलाज कराने में कर्ज में डूब चुके थे
शिव के पिता ने बताया कि शिवकुमार का परिवार खुशहाल था. लेकिन शिव को को दो साल से कैंसर हो गया था. जिसका रांची से इलाज चल रहा था. पत्नी बबीता देवी भी बीमार रहती थी. उसका इलाज बनारस से चल रहा था. इलाज के कारण ही आर्थिक रूप से टूट चुका था. उसपर करीब चार लाख रूपये महाजन का कर्ज हो चुका था. इसके अलावे पत्नी बबीता कैश फॉर बैंक से जुड़कर उससे भी कर्ज ले चुकी थी. जिसे वह भर नहीं पा रही थी. एक नन बैंकिंग का भी 1.50 लाख रूपये कर्ज था. इस कर्ज वसूली के लिये उसके कर्मचारी अक्सर उसके घर दौड़कर आते रहते थे. तीन एकड़ जमीन थी, जिसे वे बेचना चाहते थे. लेकिन सीएनटी की वजह से जमीन ब्रिकी नहीं हो पा रहा था. इसके कारण दोनों मानसिक रूप से बहुत तनाव में रहते थे. 12 अगस्त को शिव को अपने दिखाने के लिये रांची जाना था. लेकिन रविवार तक पैसे की व्यवस्था नहीं हो सकी.
आयुष्मान का कार्ड नहीं बना था
रक्शी पंचाचत के बीडीसी ने बताया कि शिवकुमार 15 दिन पूर्व बनारस से इलाज कराकर लौटा था. 12 अगस्त को रांची जाना था. उसका आयुष्मान का कार्ड नहीं बन पाया था. इसके कारण उसे स्वास्थ्य विभाग की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था. यद्यपि बीडीसी ने बताया कि शिवकुमार का लाल कार्ड बना हुआ था. इससे वह राशन का उठाव भी कर रहा था. साथ ही सरकारी योजना से भूमि समतलीकरण, गाय शेड एवं सिंचाई कूप भी मिला हुआ था.
परिजनों को सरकारी सहायता मिलेगी : बीडीओ
घटना की जानकारी मिलने के बाद धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और मृतक के पिता को दाह-संस्कार के लिये पांच हजार रूपये दिये. साथ ही अन्य सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
