Latest News
आतंकी हो या गद्दार, चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा-नरेंद्र मोदी
रांची,29अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष और कांग्रेस बिना घोटालों की कोई सरकार नहीं चला सकती और अस्थिर सरकारों के दौर में कांगेस अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहा करती है। गिरिडीह स्थित जमुआ में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज चौथे चरण के मतदान के पहले ही विपक्षी दलों का मनोबल गिर चुका है और वे अफवाह और दुष्प्रचार फैलाकर लोगों से कम वोट देने की अपील कर रहे है, जिसे लोगों को अधिक मतदान कर नाकार देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। ये लोग किसी के नहीं हैं। इन लोगों को जहां अपना वोटबैंक नहीं दिखता, ये उस इलाके को गरीब बनाकर रखते हैं, पिछड़ा बनाकर रखते हैं, वहां के लोगों को पूछते तक नहीं हैं। गरीब आदिवासी भाई-बहनों के साथ भी इन लोगों ने यही किया है। देश में बरसों से मांग हो रही थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले। लेकिन ये लोग बार-बार इन कोशिशों को ब्रेक लगाते रहे। इनकी सारी राजनीतिक चालों औऱ साजिशों को हराने के बाद सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कोडरमा और चाइबासा में मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स अस्पताल और गांवों में आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज गरीब से गरीब को भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा से रांची तक की रेल लाइन की मंजूरी अटल जी की सरकार ने करीब 20 साल पहले दी थी। फिर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आई और ये योजना ठप पड़ गई। अब कोडरमा- हज़ारीबाग- बरकाना- सिद्धवार सेक्शन तैयार है और एक डेढ़ साल में रांची तक पूरी लाइन तैयार करने की तरफ हम बढ़ रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को जीताने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा राज्य की सभी चौदह लोकसभा सीट जीतेगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
