Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रांची बंद असरदार

Published

on

सड़कों पर दिखा आक्रोश

band

रांची,27अप्रैल। एक पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आहूत बंद रांची बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद के दौरान इस शर्मनाक घटना के खिलाफ लोगों में आक्रोश दिखा। विरोध प्रदर्शन करने उतरे लोगों ने जगह-जगह सड़क जाम की कोशिश की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
नन्ही बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से लोगों को उद्वेलित कर दिया है। यही कारण है कि कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जत्था बनाकर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे और न्याय दिलाने की मांग की। बंद के मद्देनजर सुबह से ही लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे।2
इस बंद का आह्नान किसी राजनीतिक दल या संगठन की ओर से नहीं किया गया था, बल्कि बंद का आह्नान कल शाम घटना के खिलाफ मशाल जुलूस व प्रतिरोध मार्च के लिए राजेंद्र चौक के निकट हुई एकत्रित भीड़ की ओर से किया गया था और इस बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की थी। बंद समर्थकों में आज जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला। डोरंडा के एजी मोड़ के निकट बंद समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के काफिले को एयरपोर्ट जाने से रोकने की कोशिश की। केंद्रीय मंत्री को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से जामताड़ा के लिए रवाना होना था। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री को एजी मोड़ के निकट रोकने की कोशिश की, परंतु सुरक्षाकर्मियों उनके वाहन को किसी तरह से भीड़ से निकाल कर दूसरे रास्ते से ले जाने में सफल रहे।
बंद समर्थकों द्वारा कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़क जाम करने की कोशिश भी की गयी। जबकि कुछेक स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया। बड़गाई में लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद के दौरान शहर की अधिकांश दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, वहीं सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रहा। ऑटो और रिक्शा नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन और बस से आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और बड़ी मुश्किल से लोग अपने घर जा सके। बंद को देखते हुए राजधानी रांची के अधिकांश निजी विद्य्नालयों द्वारा एहतियात के तौर पर आज स्कूल बंद रखा गया। वहीं बंद के कारण शिक्षण संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
band1
इधर, डोरंडा इलाके में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को देखते हुए प्रशासन ने डोरंडा थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा गया है और सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख चौक-चौराहे तथा संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। बड़ी संख्या में महिला पुलिस के अलावा रैप व सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गयी है। बंद के समर्थन में झारखंड तंजीम, झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत तमाम संगठनों के कार्यकर्त्ता भी सड़क पर उतरे और जुलूस निकाल कर न्याय दिलाने की मांग की।

दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को जेल

रांची में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी सद्दाम को आज अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सद्दाम की गिरफ्तारी और उसे डोरंडा थाने में रखे जाने की सूचना मिलने पर आज सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व युवकों ने थाने का घेराव कर आरोपी को जनता के हवाले करने की मांग की। प्रदर्शनकारी आरोपी को अपने हाथों से सजा देना चाहते थे। लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया और वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले आरोपी मो सद्दाम की गिरफ्तारी के विरोध में कल रात कुरैशी मुहल्ला के कुछ लोगों ने डोरंडा थाने का घेराव किया था। घेराव कर रहे लोगों का कहना था कि यदि सद्दाम दोषी है, तो उसे जेल भेजें, नहीं तो रिहा कर दें। बाद में थाना प्रभारी ने लोगों को सच्चाई बतायी और यह भी जानकारी दी कि सद्दाम के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। यह सुनने के बाद घेराव करने वाले लोग वापस लौट गये। बताया गया है कि सद्दाम की पहचान के लिए मृत बच्ची की सहेलियों को लाया गया थ। उन्होंने सद्दाम को पहचाना और कहा कि यही अंकल प्रत्येक दिन उसे आइसक्रीम और टॉफी दिया करते थे और उस दिन भी टॉफी और आइसक्रीम दी थी।

राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी

झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन 24घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो राष्ट्रपति के आगमन पर 29 अप्रैल को एयरपोर्ट के निकट जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल गूंगी-बहरी हो गयी, फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसलिए राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

सड़कों पर दिखा आम आदमी का आक्रोश

यद्य्नपि विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से कई मौके पर बंद का आह्नान किया जाता है, लेकिन रांची में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के खिलाफ आहूत रांची बंद आज अलग असर देखने को मिला। बंद असरदार रहा और इस बंद के दौरान आम आदमी आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला।

फांसी नहीं, संगसार की सजा देने की मांग

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या से उद्वेलित महिलाओं ने मौत के जिम्मेवारी दुराचारी को फांसी की सजा नहीं, बल्कि संगसार (पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार देने) करने की मांग की हैं। बंद को सफल बनाने के लिए निकली महिला संगठनों की सदस्यों ने आरोपी को सजा के तौर पर फांसी नहीं,बल्कि इस्लामिक कानून के मुताबिक पत्थर से मार कर उसे मौत के घाट उतारने की मांग कर रहीं थीं।

कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे

महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस घटना के विरोध में आज ब्लैक डे मनाया। रांची जिला महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी की आज बैठक होने वाली थी, लेकिन इस बैठक को अध्यक्ष करते हुए ब्लैक डे मनाने का निर्णय लिया गया था। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने इस निर्मम हत्या के खिलाफ आज मुंह में काली पट्टी बांधकर शहर के प्रमुख मार्गाें में पैदल मार्च किया। इस दौरान किशोर नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, बिंदेश्वर सिंह यादव, भोला सिंह, अजय जैन, फिरोज रिजवी, भोला सिंह, अजय जैन, टीके सरकार, राजू राम, मो. सलीम, फिरोज तिवारी, प्रह््लद शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

जयराम रमेश जाम में फंसे

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का काफिला आज रांची बंद के दौरान डोरंडा के एजी मोड़ के निकट जाम में फंस गया। हवाईअड्डा जा रहे जयराम रेश के काफिले को किसी तरह से सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकला और दूसरे रास्ते से उन्हें सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

इंसाफ पार्टी का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन

अन्नावादी इंसाफ पार्टी के बैनर तले दर्जनों लोगों ने आज राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। कचहरी से राजभवन मार्च तक पैदल मार्च कर लोगों के बीच जागरुकता काय्रक्रम चलाया गया। इसके साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया,जिसमें कहा गया है कि इंसाफ पार्टी इन समस्याओं को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यकम चलायेगा।

Continue Reading

Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.